चीन हमले में घायल जबांज जवान ने बताई चीनी षड्यंत्र की पूरी दास्तान,गलवान घाटी में उस रात क्या हुआ था

Published : Jun 18, 2020, 08:09 PM ISTUpdated : Jun 18, 2020, 08:28 PM IST

जयपुर (राजस्थान). 15 जून की रात लद्दाख की गलवान घाटी में चीन ने एक बार फिर धोखा दिया है। किस तरह से चीनी सेना ने अचानक भारतीय सैनिकों पर हमला कर दिया। हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए। इस हमले में घायल हुए राजस्थान के जबांज जवान सुरेंद्र सिंह को 12 घंटे बाद होश आया है। उन्होंने अपने घरवालों को फोन कर गलवान घाटी का संघर्ष बताया। घायल जवान ने चीन के पूरे षडयंत्र की दास्तान बयां की है।

PREV
15
चीन हमले में घायल जबांज जवान ने बताई चीनी षड्यंत्र की पूरी दास्तान,गलवान घाटी में उस रात क्या हुआ था

दरअसल, हमले में घायल हुए जवान अलवर जिले के नौगांवा गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल उनका इलाज लद्दाख के सैनिक हॉस्पिटल में चल रहा है। उनके सिर में गंभीर चोट आई है, करीब एक दर्जन टांके लगे हुए हैं। वहीं उनका एक हाथ भी फैक्चर हो गया है। 

25

जवान ने बताया कि गलवान घाटी की नदी में हाड़-मांस को गला देने वाले ठंडे पांच फीट गहरे पानी में यह संघर्ष करीब पांच घंटे तक चलता रहा। नदी के किनारे पर महज इतनी सी जगह थी कि एक आदमी वहां से निकल सके। जिसके चलते भारतीय जवानों को संभलने में काफी परेशानी हुई।

35


सैनिक सरेंद्र सिंह ने बताया कि भारत के ढाई सौ और चीन के एक हजार से ज्यादा सैनिक थे। इस दौरान चीनी सेना ने कांटे लगे डंडों से भारतीय जवानों पर हमला कर दिया। उस दौरान भारत के घटना स्थल पर कम जवान थे। लेकिन हमारे सैनिकों का जज्ब देखने लायक था। अगर यह हमला धोखे से नहीं हुआ होता तो हम उनको धूल चटा देते।

45

जवान बताया कि मेरा एक हाथ फैक्चर हो चुका था। फिर भी मैं लड़ता रहा, उसी दौरान एक चीनी सैनिक ने अचानक मेरे सिर पर वार किया। मैं बेहोश हो हो गया,फिर क्या हुआ मुझे कुछ पता नहीं चला। अब करीब 12 घंटे बाद होश आया है।

55

जवान सुरेंद्र सिंह के परिवार वाले।

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories