दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट: देखने वालों की कांप गई रूह, कंकड-पत्थर की तरह पिचक गए पति-पत्नी और 2 लोग

Published : Apr 02, 2021, 01:07 PM IST

पाली (राजस्थान). कभी-कभी हादसों की ऐसी तस्वीर सामने आ जाती है कि रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादसा राजस्थान के पाली जिले में हुआ, जिस किसी ने यह भयानक मंजर देखा उसकी रुह कांप गई। यहां तेज रफ्तार में चल रहा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया और उसके ऊपर रखे दो कंटेनर पास में चल रही कार पर पलट गए। जिसमें  पति-पत्नी समेत चार लोगों की मौके पर ही दबकर मौत हो गई।

PREV
14
दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट: देखने वालों की कांप गई रूह, कंकड-पत्थर की तरह पिचक गए पति-पत्नी और 2 लोग


दरअसल, यह भयानक एक्सीडेंट शुक्रवार सुबह 8 बजे पाली जिले के बालराई के पास हुआ। जहां सिरोही की तरफ जा रही कार के ऊपर  भारी-भरकम कंटेनर आ गिरा। कार में सवार मृतकों की पहचान मनोज शर्मा, अश्विनी कुमार दवे और उनकी पत्नी रश्मि देवी और बुद्धाराम प्रजापत के रुप में हुई। बताया जा रहा है कि सभी जोधपुर के रहने वाले थे।

24


बताया जा रहा है कि हादसा करने वाले ट्रक में मार्बल भरा हुआ था। ट्रक चालक ने ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा कर दिया। सामने से आ रहे दूसरे वाहन के चलत वह हड़बड़ा गया और ट्रक पर लोड दो कंटेनर पलट गए। एक कंटेनर कार पर गिरा, जबकि दूसरा कंटेनर सड़क पर गिरा।

34


हादसे के चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने इतना भयानक हादसा अपनी लाइफ में कभी नहीं देखा। कैसे एक पल में इंसान पापड़ की तरह पिचक गए। कार की जो हालत थी उसे देख हर किसी का दिल दहल गया।

44

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शवों को बाहर निकाला। इतना ही नहीं कार को कंटेनर के नीचे से हटाने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी। तब कहीं जाकर रोड से वाहन निकल सके। पुलिस ने मृतकों की सूचना उनके परिजनों दे दी है।

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories