शॉकिंग: वो दुल्हन बनने वाली थी, लेकिन पहले ही कर दिया कत्ल..सारी पसलियां निकालीं, गर्दन भी काट डाली..

झालावाड़ (राजस्थान). कहते हैं कि एकतरफा प्यार में जब इंसान पागल होता है तो उसे सही और गलत के बीच फर्क तक समझ नहीं आता। जिसके चलते वह कई सनसनीखेज वारदातों को अंजाम दे देता है। राजस्थान के झालावाड़ से ऐसे ही एक सिरफिरे सनकी आशिक की खौपनाक कहानी सामने आई है। जिसने एक तरफा प्यार में लड़की का बेहरमी से कत्ल कर दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। दुखद बात यह है कि लड़की की सगाई हो चुकी थी, कुछ दिन बाद उसकी शादी होनी थी। लेकिन अब वह लाल जोड़े की जगह कफन में हमेशा-हमेशा के लिए विदा हो गई। आइए जानते हैं सनकी आशिक की कत्ल वाली प्रेम कहानी...

Asianet News Hindi | Published : Oct 11, 2021 8:41 AM IST / Updated: Oct 11 2021, 02:16 PM IST

15
शॉकिंग: वो दुल्हन बनने वाली थी, लेकिन पहले ही कर दिया कत्ल..सारी पसलियां निकालीं, गर्दन भी काट डाली..

दरअसल, यह दिल दहला देने वाली घटना झालावाड़ जिले के बांकीपुर गांव की है। जहां जुबेर खान नाम के आरोपी ने  8 अक्टूबर को अपने पड़ोस में रहने वाली 19 साल की लड़की पूजा की हत्या कर दी। सनकी युवक एक तरफा प्यार करता था, जबकि युवती उससे सिर्फ पड़ोसी के नाते बात करती थी। वह भी कुछ दिन से उसने बंद कर दी थी।

25

बता दें कि आरोपी इतना बड़ा सनकी था कि वह लड़की का कत्ल करने के लिए बाजार से दो चाकू खरीदकर लाया था। जैसे लड़की खेत पर पहुंची तो आरोपी भी मौका पाकर पीछे से वहां पहुंच गया। इसके बाद उसने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। एक चाकू से लड़के के पेट पर मारे जिससे उसकी सारी पसलियां दिखने लगीं। इसके बाद भी उसका मन नहीं भरा तो दूसरे चाकू से गर्दन पर भी वार किए।

35

कुछ दिन पहले ही पूजा की सगाई हुई थी। वहीं आरोपी जुबेर का रिश्ता भी तय हो चुका था। पूजा ने जैसे ही बात करना बंद किया तो आरोपी इसके बाद भी उसे लगातार परेशान कर रहा था। रास्ते में रोककर छेड़ने लगा था। युवती के मना करने के भी वह बात करने की जिद करता था। वहीं इस बारे में दोनों के परिवार वालों को भी इस बारे में पता था। लेकिन उनकी भी इसी वजह से आपस में बातचीत बंद थी।

45

लड़की की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है। वहीं का सबसे ज्यादा रो-रोकर बुरा हाल है, वह बार-बार अपनी बेटी को याद कर बेसुध हो जाती है। मां सरकार से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी को फांसी की सजा देनी की मांग कर रही है।

55

पूजा की मां का कहना है कि मैं गरीब थी, इसिलए मेरी बेटी को मार डाला, अब मैं कहां से अपनी बेटी को लेकर आऊं, वह मजदूरी करके परिवार को पालती थी।  साथ ही पढ़ाई भी करती थी। लेकिन उसने मेरी मासूम बिटिया को मार डाला। वह जेल से वापस नहीं आना चाहिए, उसे वहीं फांसी के फंदे पर लटका दो। तभी इंसाफ बराबर होगा। मेरी बेटी ग्रेजुएशन सेकंड ईयर में पढ़ती थी। आगे चलकर सरकारी नौकरी का सपना देख रही थी।

इसे भी पढ़ें-11वीं के छात्र ने किया सुसाइड: लिखा- सिर्फ सिंगर अरिजीत सिंह पूरी कर सकते हैं मेरी अंतिम इच्छा

इसे भी पढ़ें-लखीमपुर हिंसा का विरोध : शिवसेना, NCP और कांग्रेस का महाराष्ट्र बंद, मुंबई में बसों में तोड़फोड़

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos