Published : Apr 05, 2021, 01:32 PM ISTUpdated : Apr 05, 2021, 01:35 PM IST
नागौर. राजस्थान के नागौर से सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला एक्सीडेट हुआ। जिसे देख हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। यहां एक महिला हेड मास्टर को डंपर रौंदते हुए निकल गया, टायर के नीचे दबने से शिक्षिका की पलभर में मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से भाग गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उठाकर मोर्चरी में रखवाया गया।
दरअसल, यह भीषण हादसा नागौर जिला मुख्यालय के सामने सुबह 7 बजे जोधपुर हाईवे पर हुआ। जहां मोना जांगिड़ नाम कि टीचर रोज की तरह स्कूटी से अपने स्कूल जा रही थी। जैसी ही वह तहसील के पास पहुंची तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर स्कूटी को टक्कर मारते हुए गुजर गया। शिक्षिका टायर के नीचे आ गईं और स्कूटी दूर जा फिकी।
24
बता दें कि मोना पढ़ने में बहुत होशियार थीं, उनको कई सरकारी नौकरी का ऑफर मिला हुआ था। वह वर्तमान में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोवा खुर्द में कार्यरत थीं। इससे पहले वो पटवारी की नौकरी कर चुकी थीं। साथ ही वो आरएएस की तैयारी कर रही थीं।
34
यह दर्दनाक हादसा पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस इन कैमरों के फुटेज निकाल लिए हैं। जिनके आधार पर डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि इस हादसे में चालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
44
मोना जांगिड़ के पिता हरिराम जांगिड़ शारीरिक शिक्षक पद से रिटायर्ड हैं। हादसे के बाद शिक्षकों ने प्रधानाध्यापिका ने डंपर चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।