राजस्थान की भाग्यश्री : जिसने 2 हजार से ज्यादा लड़कियों की बदल दी तकदीर, दिल जीत लेगी कामयाबी की कहानी

Published : Jan 17, 2023, 11:41 AM ISTUpdated : Jan 17, 2023, 11:45 AM IST

उदयपुर. भाग्यश्री नाम हमेशा ऐसे शख्स के लिए उपयोग में लिया जाता है जिसका भाग्य या तकदीर बुलंद हो। लेकिन राजस्थान में भाग्यश्री नाम की एक ऐसी महिला है जिसका खुद का तकदीर बुलंद नहीं हो लेकिन अब तक वह राजस्थान की गरीबी दो हजार से ज्यादा लड़कियों की तकदीर बुलंद कर चुकी है अर्थात उनके भाग्य को चमका चुकी है।  नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए कैसे भाग्यश्री ने बदल दी हजारों लड़कियों की जिदंगी...

PREV
14
 राजस्थान की भाग्यश्री : जिसने 2 हजार से ज्यादा लड़कियों की बदल दी तकदीर, दिल जीत लेगी कामयाबी की कहानी

दरअसल, हम बात कर रहे हैं राजस्थान के सीकर जिले की रहने वाली भाग्यश्री की। जो अब तक करीब 2000 से ज्यादा आदिवासी और मुस्लिम महिलाओं का भविष्य सुधार चुकी है। भाग्यश्री राजस्थान में पढ़ाई छोड़ चुकी महिलाओं को या लड़कियों को पढ़ाने के लिए अपना अभियान चला रही है। 

24

भाग्यश्री अब तक जयपुर जोधपुर उदयपुर जालौर अजमेर सहित कई जिलों की बेटियां पढ़ चुकी है। भाग्यश्री के इस अभियान का नाम है अनसंग स्टार्स। जिसमें उनके साथ डॉक्टर वकील शिक्षाविद और कई वालंटियर भी जुड़े हुए हैं। सभी का एक ही मकसद है कि बेटियों को पढ़ाई से जोड़ा जाए ताकि वह जीवन में सेल्फ कॉन्फिडेंट बन सके।

34


भाग्यश्री ने बताया कि वह अपने कॉलेज के साइनमेंट के दौरान एक इलाके में गई थी। यहां उसकी मुलाकात पहली बार ड्रॉपआउट बेटियों से हुई थी। तभी से उसके मन में ख्याल आया कि चाहे कुछ भी हो पढ़ाई छोड़ चुकी लड़कियों और महिलाओं को एक बार वापस पढ़ाई से जुड़ना है। ऐसे में उन्होंने बिना किसी मदद के खुद ही अभियान शुरू कर दिया।

44

भले ही भाग्यश्री खुद गणित और कॉमर्स पढ़ाती हो लेकिन उनके साथ कई और भी सब्जेक्ट के टीचर इस अभियान से जुड़े हुए हैं जो निशुल्क महिलाओं और बेटियों को पढ़ाते हैं। इस अभियान में कई बेटियां तो ऐसी भी है जो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अब तक सरकारी नौकरियां भी लग चुकी है।

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories