इस रिले में ब्राजील, मोजाम्बिक, कैन्या, पेरू और इडोनेशिया के तैराक उनके साथ थे। डोवर बीच से शुरुआत करने के बाद प्रत्येक तैराक को एक बार में सवा घंटे तक स्वीमिंग करनी थी। तैराकी के क्रम में झरना को दो बार तैराकी करनी पड़ी। इसमें पहली बार शाम को 7 बजे व दूसरी बार अगले दिन 2 बजे का टाइम स्लॉट मिला। लगातार चुनौतियां मिलती रहीं। मौसम ने परीक्षा ली। सी सिकनेस के कारण उल्टी और सिर में दर्द होता रहा, लेकिन टीम ने हार नहीं मानी।