10 अप्रैल राशिफल: कुंभ राशि वाले लेनदेन में सावधानी रखें, विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे, जानें अपना दिन

उज्जैन. 10 अप्रैल, शनिवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में होगा, जो सुबह 7. 51 तक रहेगा। इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र दिन भर रहेगा। शनिवार को सुबह पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से कालदण्ड और उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से ध्रूम नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। शुक्रवार की रात चंद्रमा राशि बदलकर मीन में और शुक्र मीन से मेष में आ चुका है। इसका असर भी सभी राशियों पर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

Asianet News Hindi | Published : Apr 9, 2021 2:23 PM IST

112
10 अप्रैल राशिफल: कुंभ राशि वाले लेनदेन में सावधानी रखें, विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे, जानें अपना दिन

फायदा- प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में उन्नति होगी। ऑफिस में सभी का सहयोग मिलेगा। शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
नुकसान- दुश्मनों से कड़ी टक्कर मिल सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपका मन गलत कामों की ओर झुक सकता है।
उपाय- गणपति मंदिर में साबूत धनिया चढ़ाएं।

212

फायदा- विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। नए काम को लेकर उत्साह बना रहेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग हैं।
नुकसान- प्रेम संबंधों में कटुता आ सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कुछ बनते हुए काम रुक सकते हैं।
उपाय- ब्राह्मणों को भोजन करवाएं और वस्त्रों का दान करें।

312

फायदा- व्यापार में फायदा हो सकता है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीताने का मौका मिलेगा।
नुकसान- जीवनसाथी का व्यवहार विचलित कर सकता है। नौकरी में जिम्मेदारियां ज्यादा बढ़ सकती हैं। पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं।
उपाय- भगवान भोलेनाथ के वाहन नंदी की पूजा करें।

412

फायदा- व्यापार में तेजी रहने से फायदा हो सकता है। आय की स्थिति मजबूत होगी। मान-सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं।
नुकसान- रिश्ते निभाने में समझदारी दिखाएं। पढ़ाई को लेकर कोई समस्या आ सकती है। व्यस्तता के कारण साथी से दूरी बनी रहेगी।
उपाय- किसी गरीब व्यक्ति को मिठाई का दान करें।

512

फायदा- यात्रा पर जाना किसी बड़े फायदे का संकेत होगा। भाग्य एवं पिता का सहयोग मिलेगा। पुराने दोस्तों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- घुटनों का दर्द परेशान कर सकता है। बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें। प्रेमी से किसी बात पर अनबन हो सकती है।
उपाय- दुर्गा मंत्रों का जाप करें।

612

फायदा- न्यायालय के मामलों में जीत मिलेगी। नया कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में भी उपलब्धियां मिलेंगी।
नुकसान- प्रेमियों के दिन ठीक नहीं है। वैवाहिक जीवन में तालमेल की कमी हो सकती है। खांसी या पेट दर्द हो सकता है।
उपाय- देवी लक्ष्मी के दर्शन एवं पूजा करना शुभ रहेगा।

712

फायदा- जीवनसाथी का साथ मिलने से मन खुश रहेगा। बिजनेस में फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है।
नुकसान- कुछ अनचाहे काम करने पड़ सकते हैं। यात्रा में नुकसान हो सकता है। किसी से अनावश्यक विवाद हो सकता है।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक लगाएं।

812

फायदा- कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। समय आपके पक्ष में रहेगा। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- अतिआत्मविश्वास से बचें। गैस संबंधित रोग हो सकते हैं। निवेश से बचने का प्रयास करें।
उपाय- शिवलिंग का जलाभिषेक करें।

912

फायदा- माता-पिता का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पुरानी स्वास्थ्य समस्या समाप्त होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा।
नुकसान- सोच-समझकर ही पैसा निवेश करें। जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें। रिश्तों को निभाने में परेशानी आएगी।
उपाय- शिवजी के मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

1012

फायदा- प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। भाइयों का साथ मिलेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है।
नुकसान- काम को लेकर तनाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। एलर्जी की वजह से सर्दी-खांसी के योग बन रहे हैं।
उपाय- 11 बार गायत्री मंत्र का जाप करें।

1112

फायदा- मन प्रसन्न रहेगा। मनचाही नौकरी मिल सकती है। बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
नुकसान- पैर में चोट लग सकती है। विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे। लेनदेन में सावधानी रखें।
उपाय- चींटियों को शक्कर मिला आटा खिलाएं।

1212

फायदा- प्रेम प्रस्तावों में सफलता मिल सकती है। संतान से सुख और सहयोग मिलेगा। आय के साधनों में वृद्धि होने के योग हैं।
नुकसान- ट्रांसफर होने के योग बन रहे हैं। सिर दर्द के कारण परेशान रहेंगे। विरोधियों के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है।
उपाय- शनिदेव के 12 नामों का जाप करें।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos