उज्जैन. 12 नवंबर, शुक्रवार को सूर्योदय धनिष्ठा नक्षत्र में होगा। शाम को लगभग 7.30 से शतभिषा नक्षत्र प्रारंभ होगा, जो रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले धनिष्ठा नक्षत्र होने से धाता और उसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इन दोनों शुभ योगों का असर सभी राशियों पर दिखाई देगा। इस दिन सुबह चंद्रमा राशि बदलकर मकर से कुंभ में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन
आज आपको अपने किसी मित्र से धन लाभ हो सकता है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। व्यस्तता के बीच भी आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताग्रस्त रहने वाला है। आज आप अपनी संतान को पढ़ाई से संबंधित किसी एडमिशन को दिलाने में व्यस्त रहेंगे।
उपाय- मंगलदेव की पूजा करें।
212
जीवनसाथी की तरक्की देख आज आपका मन प्रसन्न होगा। रोजगार की दिशा में जो लोग प्रयास कर रहे हैं, उनको आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज आपको कोई शारीरिक कष्ट हुआ, तो तुरंत डॉक्टरी सलाह अवश्य ले, नहीं तो भविष्य में वह कोई भयंकर बीमारी का रूप ले सकता है।
उपाय- चंद्रमा के मंत्रों का जाप करें।
312
विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता का विकास होगा, जिसका आप लाभ अवश्य उठाएंगे। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने बनते हुए कामों को देखकर प्रसन्न होंगे, लेकिन आपका कुछ लोग ऐसे होंगे, जो उनमें अड़ंगा डाल कर उन्हें रोकने की कोशिश कर सकते हैं, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान होगा।
उपाय- भगवान विष्णु को केसरिया वस्त्र चढ़ाएं।
412
आज कोई पारिवारिक संपत्ति मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा व परिवार के सदस्यों के साथ आज आप किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं, लेकिन आज आप अपने धीमी गति से चल रहे, व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
उपाय- मछलियों के तालाब में आटे की गोलियां डालें।
512
नौकरी कर रहे लोगों को आज अधिकारियों से बहस में नहीं पड़ना है, नहीं तो वह आपके प्रमोशन व वेतन वृद्धि में बाधा डाल बन सकते हैं। आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से सफलता दायक रहेगा। आज आपको अपने किसी कानूनी वाद विवाद के लिए कोर्ट के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के प्रयास सफल रहेंगे।
उपाय- सूर्य देव को जल चढ़ाएं।
612
आज आपको अपने व्यवसाय का जरूरी काम छोड़कर दूसरों के कामों में सलाह नहीं देनी है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह आपके कुछ जरूरी कार्य जरुरी कार्य लम्बे समय के लिए टल सकते हैं। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज यदि आप किसी वस्तु की इच्छा कर रहे थे, तो वह अवश्य पूरी होगी।
उपाय- शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें।
712
संतान से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज आप जीवनसाथी की सलाह से समाप्त करेंगे। आज का दिन आपके लिए सामाजिक मान प्रतिष्ठा दिलाने वाला रहेगा। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में कोई भी कार्य दूसरों के भरोसा नहीं छोड़ना है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह भविष्य में आपके लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है।
उपाय- छोटे बच्चों को चाकलेट बाटें।
812
आज आपको अपने व्यापार में किसी नयी परियोजना को शुरू करने का मौका मिलेगा। नौकरी से जुड़े लोगों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से अपमान सहना पड़ सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा।
उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।
912
आज आप अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने की कोशिश करेंगे, लेकिन उसमें आप असफल रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपके भाग्य का उदय होगा। आज कार्य क्षेत्र में बदलाव के संकेत मिलते दिख रहे हैं। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा।
उपाय- गरीबों को पीले फल जैसे केले का दान करें।
1012
आज प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रेमी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं, जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल रखना होगा। आज के दिन आप कुछ उलझनो से ग्रस्त रहेंगे। आज परिवार में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। विद्यार्थियों को आज व्यवहारिक उन्नति सहायक होगी। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज कुछ नए अवसर मिलेंगे।
उपाय- कालभैरव भगवान की पूजा करें।
1112
आज आपको अपने व्यापार में यदि कोई बदलाव करना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर करें। संतान को आज आप कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। सायंकाल के समय आज परिवार में अचानक किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आज का दिन राजनीति से जुड़े छात्रों के प्रभाव पर प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा।
उपाय- केसर का तिलक लगाएं।
1212
यदि आप किसी विदेशी कंपनी से कोई व्यवसाय करते हैं, तो उसमें आपको उससे भी लाभ होगा। प्रेम जीवन में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। परिवार में यदि कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो फिर आज वह समाप्त होगी। आज का दिन आपको खुशी दिलाने वाला रहेगा। आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा।
उपाय- शिवजी का ध्यान करें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।