Aaj Ka Rashifal 13 अक्टूबर 2021: कर्क वालों को मिलेगा अटका हुआ पैसा, धनु वालों को मिलेगी खुशखबरी

उज्जैन. 13 अक्टूबर, बुधवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 2.25 तक रहेगा। इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग और उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इन शुभ-अशुभ योगों का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

Asianet News Hindi | / Updated: Oct 13 2021, 06:00 AM IST

112
Aaj Ka Rashifal 13 अक्टूबर 2021: कर्क वालों को मिलेगा अटका हुआ पैसा, धनु वालों को मिलेगी खुशखबरी

फायदा- आज अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। प्रेमियों के लिए दिन शुभ है। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। किस्मत का साथ भी मिलेगा।
नुकसान- निवेश के लिए दिन अच्छा नहीं है। चोट लग सकती है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। किसी से विवाद न करें।
उपाय- किन्नर को अपनी इच्छा अनुसार कुछ रूपए दें।

212

फायदा- घर में कोई शुभ काम हो सकता है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के सहयोग से मुश्किल काम भी कर लेंगे।
नुकसान- दूसरों की मदद के भरोसे न रहें। एक साथ कई काम हाथ में न लें। आपकी परेशानी बढ़ सकती है। सावधान रहें।
उपाय- गरीब बच्चों को मिठाई खिलाएं।

 

312

फायदा- करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। निवेश का फायदा आज मिल सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।
नुकसान- खर्च पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती है। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है।
उपाय- 5 ब्राह्मणों को घर बुलाकर भोजन करवाएं।

412

फायदा- अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। शुभ फल देने वाला बदलाव होगा। उधार दिया पैसा आज मिल सकता है।
नुकसान- किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं। जोखिम भरे सौदे करने से बचें।
उपाय- रोटी के ऊपर गुड़ रखकर गाय को खिलाएं।

512

फायदा- नौकरीपेशा लोगों को कम मेहनत में ज्यादा फायदा मिलेगा। पुरानी परेशानियां आज खत्म हो सकती हैं। पार्टनर से संबंध सुधरने लगेंगे।
नुकसान- पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। इलाज में खर्च ज्यादा होगा।
उपाय- शाम को एक दीपक दक्षिण दिशा की ओर लगाएं।

612

फायदा- इनकम बढ़ाने के मौके मिलेंगे। स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। परेशानियां पहले से कम होंगी।
नुकसान- बिजनेस के कुछ जरूरी काम अधूरे रहेंगे। अधिकारियों से सहयोग नहीं मिलेगा। सेहत में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय- सुहागिन महिला को सुहाग की सामग्री उपहार में दें।

712

फायदा- पुराना विवाद खत्म हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
नुकसान- लेन-देन में सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में विवाद हो सकता है। आज आप थोड़े उदास भी हो सकते हैं।
उपाय- राशि स्वामी सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।
 

812

फायदा- बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। आमदनी में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर सहयोग भी मिलेगा।
नुकसान- पेट संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। संतान की चिंता रहेगी।
उपाय- पक्षियों के लिए छत पर दाने डालें।
 

912

फायदा- आज कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। बिजनेस में कोई बड़ा फायदा हो सकता है। सुखद यात्रा की योजना बन सकती है।
नुकसान- एक छोटी सी गलती बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। महिलाओं को सिरदर्द की समस्या रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- माता-पिता की पैर छूकर घर से निकलें।
 

1012

फायदा- आज किया हुआ काम भविष्य में फायदा दिलाएगा। पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का मन बन सकता है।
नुकसान- सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन ठीक नहीं है। किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय- कांटेदार पौधों की जड़ों में पानी डालें।
 

1112

फायदा- प्रमोशन के योग आज बन रहे हैं। दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिलेगा। योजनाएं सफल हो सकती हैं।
नुकसान- आज आपको एक्स्ट्रा दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। कोई करीबी व्यक्ति आपका गलत फायदा उठा सकता है। फालतू खर्चा करने से बचें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।
 

1212

फायदा- पुराने निवेश से फायदे के योग बन रहे हैं। बिजनेस बढ़ सकता है। आप कुछ नए काम शुरू करने का भी मन बना सकते हैं।
नुकसान- लाइफ पार्टनर से विवाद हो सकता है। संतान की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। स्टूडेंट्स को अपेक्षा से कम सफलता मिलेगी।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में सरसो के तेल का दीपक लगाएं।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos