16 अगस्त 2020 का राशिफल: मेष राशि वालों को मिलेगी टेंशन से राहत, वृष राशि वालों के कामों में आ सकती है रूकावट

उज्जैन. 16 अगस्त, रविवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय पुनर्वसु नक्षत्र में होगा। रविवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से ध्वज नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

Asianet News Hindi | Published : Aug 15, 2020 1:48 PM IST

112
16 अगस्त 2020 का राशिफल: मेष राशि वालों को मिलेगी टेंशन से राहत, वृष राशि वालों के कामों में आ सकती है रूकावट

फायदा- कोई बड़ी जिम्मेदारी पूरी हो सकती है। टेंशन वाले मामलों में आज राहत मिल सकती है। अटके हुए कागजी कामकाज निपट सकते हैं।
नुकसान- वाणी पर नियंत्रण रखें। पैसा निवेश न करें। आपकी बात से किसी का दिल दुख सकता है। आंख से जुड़ी बीमारी हो सकती है।
उपाय- आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।

212

फायदा- मेहनत से काम निपटाने की कोशिश करेंगे। आज काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। नौकरी पेशा के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- जरूरी कामों में रुकावटें आ सकती हैं। राज की बातें किसी से शेयर करेंगे तो नुकसान हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- मंदिर के अन्नक्षेत्र में अनाज का दान करें।

312

फायदा- विवाह प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। ऑफिस में नया पद और जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं।
नुकसान- कोई बड़ा सौदा हाथ से निकल सकता है। काम का दबाव ज्यादा होने से तनाव हो सकता है। पैसा उधार लेना पड़ सकता है।
उपाय- हनुमानजी को जनेऊ चढ़ाएं।

412

फायदा- पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा। पुरानी बीमारी से आराम मिल सकता है।
नुकसान- आज कहीं पैसा उलझ सकता है। जीवनसाथी से मतभेद होने की संभावना है। कामकाज में भी थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

512

फायदा- पैसों से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने के योग हैं। अपनी मेहनत पर परिवार वालों को गर्व होगा।
नुकसान- वाहन के मामलों में सावधानी रखें। पूरी बात समझे बिना कोई फैसला न लें। कानूनी मसलों से दूर ही रहें।
उपाय- भगवान विष्णु को पीला वस्त्र चढ़ाएं।

612

फायदा- पुरानी समस्या का समाधान हो सकता है। निवेश के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। 
नुकसान- मेहनत की तुलना में सफलता कम मिलेगी। जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है। किसी मामले में कन्फ्यूजन हो सकता है।
उपाय- माथे पर चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलें।

712

फायदा- किसी की मदद से पुराने मामले निपट सकते हैं। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- फालतू विवादों में उलझने से बचें। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी।
उपाय- पानी में कुमकुम डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।

812

फायदा- किसी उधार लिया पैसा आज चुका सकते हैं। जॉब के अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- कोई करीबी व्यक्ति मदद करने से इंकार कर सकता है। बिजनेस में कोई बड़ा फैसला न लें। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को पूजा की सुपारी चढ़ाएं।

912

फायदा- आज कोई सरप्राइज आपको मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार के योग बन रहे हैं। नए लोगों से फायदा हो सकता है।
नुकसान- पत्नी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। खर्च ज्यादा हो सकता है। ब्लड प्रेशर और शुगर वाले मरीज सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- कुष्ठ रोगियों की जितनी संभव हो मदद करें।

1012

फायदा- रोजगार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।दोस्तों के साथ अच्छा समय बीता पाएंगे। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है।
नुकसान- भावुक होकर कोई फैसला न लें। करीबी व्यक्ति आपका फायदा उठा सकते हैं। शेयर मार्केट में नुकसान हो सकता है।
उपाय- अस्पताल में रोगियों को फल का दान करें।

1112

फायदा- कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। तेल से जुड़े बिजनेस में फायदा हो सकता है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। काम में देरी के कारण बॉस नाराज हो सकते हैं। पार्टनर से किसी बात पर विवाद हो सकता है।
उपाय- शनिदेव के 12 नामों का जाप करें।

1212

फायदा- आत्मविश्वास के चलते हर काम में सफलता मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी। नया बिजनेस शुरू करने के लिए दिन ठीक है।
नुकसान- नौकरीपेशा के लिए दिन ठीक नहीं है। भाइयों या दोस्तों से किसी बात पर अनबन हो सकती है। कोई महंगी चीज चोरी हो सकती है।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और विष्णुजी के मंत्रों का जाप करें।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos