उज्जैन. 16 जुलाई, शुक्रवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन हस्त नक्षत्र दिन भर रहेगा। शुक्रवार को हस्त नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन सूर्य राशि बदलकर मिथुन से कर्क में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष फायदा- धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। आपके ज्यादातर फैसले आज सही रहेंगे। नुकसान- समय का मैनेजमेंट ठीक से नहीं कर पाएंगे। उधार देने वाले परेशान कर सकते हैं। परिवार पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे। उपाय- किसी गरीब को भोजन करवाएं।
212
वृष फायदा- आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसे कमाने के अच्छे मौके भी मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। नुकसान- नकारात्मक विचारों में उलझ सकते हैं। परिवार में किसी की सेहत भी बिगड़ सकती है। नींद की कमी से आप परेशान हो सकते हैं। उपाय- भगवान श्रीगणेश को 11 साबूत हल्दी चढ़ाएं।
312
मिथुन फायदा- आज कोई नया प्रोजेक्ट सामने आ सकता है। नया काम मिल सकता है। पढ़ाई में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नुकसान- ऑफिस में किसी की भी बुराई से बचें। लाइफ पार्टनर पर गुस्सा हो सकते हैं। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। उपाय- हनुमान मंदिर के पुजारी को लाल कपड़ा दान करें।
412
कर्क फायदा- नए कामों की प्लानिंग हो सकती है। प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुधार होने के योग बन रहे हैं। नुकसान- पैसा ज्यादा खर्च हो सकता है। किसी पर मूड ऑफ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। उपाय- केला और पीली मिठाई किसी गरीब को खिलाएं।
512
सिंह फायदा- किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय सही है। पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। सुखद और फायदेमंद यात्रा के योग बन रहे हैं। नुकसान- जल्दबाजी में कुछ गलत फैसले ले सकते हैं। करियर को लेकर सावधान रहें। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न पड़ें। उपाय- महामृत्युंजय मंत्र बोलते हुए शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाएं।
612
कन्या फायदा - आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में दोस्तों से मदद मिलेगी। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। नुकसान- आप पर कामकाज का बोझ ज्यादा रहेगा। जरूरी कामों में भी देरी होने से चिड़चिड़ापन रहेगा। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। उपाय- भगवान श्रीराम को तुलसी के दानों की माला अर्पित करें।
712
तुला फायदा- नए दोस्त बन सकते हैं। बिजनेस को लेकर कोई नई योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। नुकसान- आज आपको हर काम सावधानी से करना चाहिए। आपका पैसा उलझ सकता है। परिवार में भी विवाद होने की संभावना है। उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और शनि मंत्रों का जाप करें।
812
वृश्चिक फायदा - आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। पुरानी मेहनत का फायदा आज मिल सकता है। नुकसान- लाइफ पार्टनर पर ज्यादा खर्चा हो सकता है। आज आप बड़े फैसले न लें। किसी से बहस न करें। आपके दुश्मन हावी हो सकते हैं। उपाय- गरीब महिला को सुहाग की सामग्री का दान करें।
912
धनु फायदा- पार्टनरशिप में चल रही पुरानी परेशानी सुलझ सकती है। कोई रिश्तेदार आपकी मदद कर सकता है। आज सेहत ठीक रहेगी। नुकसान- आपकी मेहनत की फल दूसरों को मिल सकता है। किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। स्टूडेंट के लिए दिन ठीक नहीं है। उपाय- किसी गरीब को जूतों का दान करें।
1012
मकर फायदा- सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आज आपमें ऊर्जा ज्यादा रहेगी। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। नुकसान- समय पर काम निपटाने का रहेगा। दूसरों के मामले में टांग न अड़ाएं। दुर्घटना के योग बन रहे हैं, वाहन सावधानी से चलाएं। उपाय- देवी लक्ष्मी को गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाएं।
1112
कुंभ फायदा- कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक समारोह में मान-सम्मान मिल सकता है। पति-पत्नी के विवाद सुलझ सकते हैं। नुकसान- बिजनेस और नौकरी में नया काम शुरू न करें। अनियमित खानपान के कारण सेहत खराब हो सकती है। दुश्मन नुकसान पहुंचा सकता है। उपाय- शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
1212
मीन फायदा- सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। मेहनत का फल मिलेगा। दोस्तों और भाइयों से भी मदद मिल सकती है। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। नुकसान- दिखावे पर अधिक खर्च हो सकता है। किसी को पैसा उधार देने से बचें। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। उपाय- किसी बूढ़े ब्राह्मण या पुजारी को गेहूं और लाल मिठाई दान करें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।