उज्जैन. 2 जुलाई, शुक्रवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी। इस दिन रेवती नक्षत्र दिन भर रहेगा। शुक्रवार को रेवती नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के 2 अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं। इन 3 शुभ योगों का किस राशि पर कैसा असर होगा, जानिए…
मेष फायदा- बिगड़े हुए संबंधों में सुधार होने के योग हैं। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अच्छे कामों के लिए सम्मान मिल सकता है। नुकसान- जिद करने से विवाद हो सकता है। बिजनेस में कोई नया एग्रीमेंट न करें। शुगर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। उपाय- गरीब बच्चों को मिठाई बांटें।
212
वृष फायदा- प्रॉपर्टी से जुड़े काम में फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। नुकसान- किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। गैरकानूनी और गलत कामों से दूर रहें। छोटी-सी बात से बड़ा विवाद भी हो सकता है। उपाय- बहते हुए पानी में चावल प्रवाहित करें।
312
मिथुन फायदा- नए बिजनेस की प्लानिंग आज हो सकती है। नए लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। उलझे हुए मामले भी आज सुलझ सकते हैं। नुकसान- न चाहते हुए भी कोई काम करना पड़ सकता है। अधिकारी आपके काम से खुश नहीं होंगे। चोट-मोच लग सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। उपाय- लक्ष्मी द्वादशनाम स्त्रोत का पाठ करें।
412
कर्क फायदा- पैसों से जुड़े मामले में सफलता मिलेगी। नई संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। नुकसान- कोई पुराना दुश्मन सामने आ सकता है। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। कोई अपना ही धोखा दे सकता है। उपाय- हनुमान के मंदिर में सिंदूर और चमेली का तेल दान करें।
512
सिंह फायदा- ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर आ सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नुकसान- माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस में लेन-देन करते समय सावधानी रखें। किसी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें। उपाय- गरीबों को भोजन करवाएं।
612
कन्या फायदा- कामकाज में कोई अच्छा बदलाव हो सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। पुराने निवेश का फायदा आज हो सकता है। नुकसान- सेहत को लेकर सावधान रहें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक नहीं है। खर्च अधिक हो सकता है। उपाय- किसी ब्राह्मण या मंदिर के पुजारी को जनेऊ दान दें।
712
तुला फायदा- आज परेशानियों से राहत मिल सकती है। पैसों से जुड़े मामले निपट सकते हैं। प्रेम संबंधों में सफलता के योग बन रहे हैं। नुकसान- जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों से आज दूर रहें। नौकरी में बदलाव परेशानी का कारण बन सकता है। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा न करें। उपाय- हनुमानजी को केवड़े का इत्र चढ़ाएं।
812
वृश्चिक फायदा- उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। नई नौकरी के ऑफर भी मिलने के योग बन रहे हैं। नुकसान- नकारात्मक सोच आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। बिजनेस में फायदा कुछ कम ही मिलेगा। लव लाइफ के लिए दिन ठीक नहीं है। उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
912
धनु फायदा- बिजनेस और नौकरी में रुकावटें दूर होंगी। आगे बढ़ने के मौके भी मिलेंगे। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा के योग बन रहे हैं। नुकसान- सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी मित्र की ओर से बुरी खबर आ सकती है। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। उपाय- शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं।
1012
मकर फायदा- राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। सरकारी कामों में फायदा होगा। बिजनेस और नौकरी के लिए दिन सामान्य है। नुकसान- बिजनेस में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। साझेदारी के कामों में नुकसान हो सकता है। किसी को पैसा उधार न दें। उपाय- तांबे के लोटे में जल लेकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
1112
कुंभ फायदा- पिता के सहयोग से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सेहत को लेकर चली आ रही परेशानी दूर होगी। बिजनेस के लिए दिन सामान्य है। नुकसान- निवेश करते समय सावधानी रखें। धन हानि के योग बन रहे हैं। नौकरी के कारण मानसिक तनाव भी रहेगा। उपाय- माता-पिता के पैर छूकर घर से निकलें।
1212
मीन फायदा- घर-परिवार से जुड़े मामले आज सुलझ सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। नुकसान- दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। ज्यादा खर्चा करने की आदत पर कंट्रोल करें। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं है। उपाय- नदी में मछलियों के लिए आटे की गोलियां बनाकर डालें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।