20 अक्टूबर 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वाले गुस्से पर कंट्रोल करें, कोई बड़ी गलती हो सकती है, जानें अपना दिन

उज्जैन. 20 अक्टूबर, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन अनुराधा नक्षत्र सुबह 9.11 बजे तक रहेगा। इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। मंगलवार की सुबह अनुराधा नक्षत्र होने से वज्र और उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र होने से मुग्दर नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

Asianet News Hindi | Published : Oct 19, 2020 6:24 AM IST

112
20 अक्टूबर 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वाले गुस्से पर कंट्रोल करें, कोई बड़ी गलती हो सकती है, जानें अपना दिन

फायदा- बिजनेस के नतीजे आपके फेवर में हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। बिगड़े हुए पुराने संबंध फिर से अच्छे हो सकते हैं।
नुकसान- ऑफिस में काम ज्यादा होने से तनाव रहेगा। पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। जिद में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं।
उपाय- भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं।

212

फायदा- मेहनत से सफलता मिल सकती है। साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी।
नुकसान- सोचे हुए काम पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील न करें। पारिवारिक परिस्थिति थोड़ा परेशान कर सकती हैं।
उपाय- आंवले के पेड़ की पूजा करें और दीपक जलाएं।

312

फायदा- बिजनेस में सफलता और फायदा मिल सकता है। पार्टनर से सम्मान और प्यार मिल सकता है। जवाबदारी के काम ठीक से निपट सकते हैं।
नुकसान- कोई बड़ी गलती हो सकती है। चुनौतियां कठिन सकती हैं। गुस्से और उत्तेजना पर कंट्रोल करें।
उपाय- पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें।

412

फायदा- कानूनी मामले आपके फेवर में हो सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। अचानक कोई फायदेमंद यात्रा हो सकती है।
नुकसान- फालतू खर्चे और परेशानियां बढ़ सकती हैं। छोटी-छोटी बातों पर भी आपका मूड खराब हो सकता है। पैसों के मामले में सावधानी रखें।
उपाय- दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।

512

फायदा- ऑफिस का काम समय पर निपट जाएगा। बिजनेस के लिए दिन सामान्य है। बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह लें।
नुकसान- परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। संतान को मनचाही सफलता न मिलने से मन दुखी होगा। लेनदेन में सावधानी रखें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गंगाजल से करें।

612

फायदा- प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। बिजनेस में बड़ा सौदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
नुकसान- दुश्मन सक्रिय हो सकते हैं। जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।  
उपाय- भगवान श्रीगणेश को जनेऊ अर्पित करें।

712

फायदा- नौकरी के कुछ नए मौके मिल सकते हैं। बिजनेस में सफलता मिल सकती है। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।
नुकसान- संपत्ति को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। खर्च अधिक हो सकता है।
उपाय- आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।

812

फायदा- शेयर मार्केट में फायदा होने के योग हैं। जरूरी काम भी समय से निपट सकते हैं। मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है।
नुकसान- पैसे की तंगी भी हो सकती है। ऑफिस में अनचाहा काम करना पड़ सकता है। दूसरों की बात में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं।
उपाय- रोटी के ऊपर गुड़ रखकर गाय को खिलाएं।

912

फायदा- संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं।
नुकसान- जिम्मेदारियां बढ़ने से तनाव हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी की माला अर्पित करें।

1012

फायदा- सेहत ठीक रहेगी। बिजनेस और नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकता है।
नुकसान- कानूनी मसलों से दूर रहें। बिना वजह किसी विवाद में फंस सकते हैं। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी हो सकती है।
उपाय- गरीब बच्चों को दूध, फल आदि का दान करें।

1112

फायदा- बिजनेस बढ़ने से खुशी होगी। अधूरे काम पूरे करने की योजना बन सकती है। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कोई पुराना रोग आज फिर परेशान कर सकता है। कोई पुराना मसला आज सुलझ सकता है।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में बैठकर राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

1212

फायदा- पुरानी योजनाएं भी पूरी होने के योग हैं। साझेदारी के कामों में फायदा हो सकता है। दोस्तों की मदद से बिगड़ी बात बन सकती है।
नुकसान- अधिकारियों से किसी बात पर बहस हो सकती है। सेहत को लेकर भी सतर्क रहें। ऑफिस में दूसरों का काम भी करना पड़ सकता है।
उपाय- तुलसी की पूजा करें जल चढ़ाएं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos