उज्जैन. 21 जून, सोमवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय स्वाती नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इसके बाद विशाखा नक्षत्र दिन भर रहेगा। सोमवार को पहले स्वाती नक्षत्र होने से छत्र और बाद में विशाखा नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष फायदा- अचानक बिजनेस टूर पर जाना पड़ सकता है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। पैतृक संपत्ति से हिस्सा मिल सकता है। नुकसान- भावुकता में लिए फैसले परेशानी बढ़ा सकते हैं। पिता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। कोई महंगी चीज गुम हो सकती है। उपाय- गरीबों को गेहूं या किसी भी प्रकार के अनाज का दान करें।
212
वृष फायदा- रोजमर्रा के काम समय पर पूरे हो सकते हैं। काम से जुड़ा तनाव कम हो सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिल सकता है। नुकसान- न चाहते हुए भी खर्च अधिक होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी मित्र से बिछड़ना हो सकता है। उपाय- माता के पैर छूकर घर से निकलें।
312
मिथुन फायदा- कुछ नया काम करने से खुशी मिलेगी। अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। बिजनेस में भी फायदे के योग बन रहे हैं। नुकसान- गाड़ी, बाइक आदि का उपयोग सावधानी से करें। हड़बड़ी में कोई दुर्घटना हो सकती है। किसी से विवाद भी हो सकता है। उपाय- मदार (आंकड़े) के पौधे में पानी डालें।
412
कर्क फायदा- प्यार के इजहार के लिए दिन अच्छा है। अचानक धन लाभ की भी संभावना है। कोई पुराना विवाद आज सुलझ सकता है। नुकसान- कोई अनजाना आपको परेशान कर सकता है। किसी की सलाह लेकर ही बड़ा निवेश करें। बच्चों की सेहत बिगड़ सकती है। उपाय- घर के बाहर चंदन से स्वस्तिक बनाएं।
512
सिंह फायदा- नए लोगों से दोस्ती फायदेमंद साबित हो सकती है। कोई पार्ट-टाइम काम शुरू कर सकते हैं। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नुकसान- कोई बड़ा फैसला आज न करें। विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी भावनाओं को ठेस लग सकती है। उपाय- किसी मंदिर में रुई, घी और मिश्री दान करें।
612
कन्या फायदा- आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। बिजनेस में लिए गए निर्णय भी फायदा पहुंचाएंगे। नुकसान- किसी करीबी व्यक्ति से मनमुटाव हो सकता है। ऑफिस में मन नहीं लगेगा। बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। उपाय- हनुमानजी के मंदिर में लाल ध्वजा (झंडा) चढ़ाएं।
712
तुला फायदा- निवेश का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। मनोरजंक यात्रा हो सकती है। बिजनेस में कोई बड़ा काम भी शुरू हो सकता है। नुकसान- कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। लव लाइफ में परेशानी आ सकती है। संतान के भविष्य की चिंता परेशान करेगी। उपाय- चावल को हल्दी से रंगकर लक्ष्मीजी के मंदिर में चढ़ाएं।
812
वृश्चिक फायदा- भाइयों की मदद से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आज अतिरिक्त इनकम हो सकती है। पुराने निवेश से फायदा होने के योग बन रहे हैं। नुकसान- सेहत संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें। उपाय- नदी में लाल फूल प्रवाहित करें।
912
धनु फायदा- बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। दांपत्य जीवन के परेशानियां दूर हो सकती है। बिजनेस और नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। नुकसान- छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से काम बिगड़ सकता है। जल्दबाजी में कोई काम न करें। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन ठीक नहीं है। उपाय- शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं।
1012
मकर फायदा- संतान का सहयोग मिलने से बिजनेस में फायदा होगा। प्रेम विवाह संबंधी उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी। नुकसान- ऑफिस में किसी से अनबन हो सकती है। दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे। पैतृक संपत्ति के मामले उलझ सकते हैं। उपाय- रोटी के ऊपर गुड़ रखकर गाय को दें।
1112
कुंभ फायदा – आज आपका कॉन्फिडेंस हाई रहेगा। ऑफिस में बॉस आपसे इम्प्रेस होंगे। कोई बड़ी बिजनेस डील हो सकती है। नुकसान- बेकार के कामों में समय खराब हो सकता है। कोई पुराना रोग आज परेशान करेगा। पत्नी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। उपाय- हनुमान मंदिर में सिंदूर और चमेली का तेल दान करें।
1212
मीन फायदा- आमदनी बढ़ाने के नए तरीके पता चल सकते हैं। दूसरों की मदद से फायदा हो सकता है। कुछ क्षेत्रों में नई शुरुआत भी हो सकती है। नुकसान- लेन-देन में झूठ के कारण नुकसान हो सकता है। लव लाइफ में परेशानी बनी रहेगी। न चाहते हुए भी पैसा उधार देना पड़ सकता है। उपाय- सुहाग की सामग्री माता पार्वती जी के मंदिर में चढ़ाएं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।