21 सितंबर 2020 राशिफल: अच्छी रहेगी मेष राशि वालों की लव लाइफ, वृष राशि वालों की हेल्थ में होगा सुधार

उज्जैन. 21 सितंबर, सोमवार को आश्विन के अधिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी और पंचमी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन सूर्योदय विशाखा नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। सोमवार को विशाखा नक्षत्र होने से मित्र नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

Asianet News Hindi | Published : Sep 20, 2020 4:02 PM IST

112
21 सितंबर 2020 राशिफल: अच्छी रहेगी मेष राशि वालों की लव लाइफ, वृष राशि वालों की हेल्थ में होगा सुधार

फायदा- आपको साझेदारी के व्यापार में लाभ मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में भी आपके लिए समय शुभ रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
नुकसान- सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। ह्रदय रोगी विशेष सावधानी बरतें। नौकरी में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं।
उपाय- हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाएं।

212

फायदा- बिजनेस को लेकर नई योजना बन सकती है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा।
नुकसान- नौकरी में उतार-चढ़ाव वाला समय रहेगा। पारिवारिक जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- शिवजी के मंत्रों का जाप करें।

312

फायदा- पुराने रोगों में आराम मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। लव लाइफ में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- जॉब और बिजनेस में मेहनत बहुत होगी। आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं। कानूनी विवादों की संभावना भी बन रही है।
उपाय- श्रीकृष्ण को खीर का भोग लगाएं।

412

फायदा- लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। जॉब और बिजनेस में आप कुछ क्रिएटिव कर पाएंगे। आपके काम की सभी तारीफ करेंगे।
नुकसान- किसी कारण से मन बैचेन रहेगा। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। संपत्ति से जुड़ी मामले अटक सकते हैं।
उपाय- गरीबों को अनाज का दान करें।

512

फायदा- ग्रहों के प्रभाव से आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप जॉब और बिजनेस में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। खुद के कामकाज से संतुष्ट भी रहेंगे।
नुकसान- पत्नी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बुरी खबर मिल सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को जूते-चप्पल का दान करें।

612

फायदा- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। बिजनेस में सकारात्मक बदलाव होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की मिल सकती है।
नुकसान- यात्रा में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अधिनस्थ कर्मचारी आपसे नाखूश रहेंगे। भाइयों से विवाद हो सकता है।
उपाय- पीपल या केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं।

712

फायदा- आपकी इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक मामलों के लिए भी आपका समय शुभ रहेगा।
नुकसान- दुश्मन नुकसान करने की कोशिश करेंगे। पुराना रोग परेशान कर सकता है। पैसा अधिक खर्च से तनाव होगा।
उपाय- पक्षियों के लिए छत पर भोजन और पानी रखें।

812

फायदा- विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिल सकती है। विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। सेहत के मामले में समय ठीक नहीं कहा जा सकता है। आसपास के लोगों से विवाद होने की संभावना बन रही है।
उपाय- किसी मंदिर में झंडे का दान करें।

912

फायदा- फायदेमंद यात्राओं का योग बन रहा है। आज किए गए निवेश का फायदा आगे मिलेगा। नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
नुकसान- अचानक कोई बड़ा खर्च आ सकता है। लेन-देन करते समय सावधानी रखें। पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर ही लें।
उपाय- लोहे की चीजों का दान करें।

1012

फायदा- नौकरीपेशा लोगों की सैलेरी बढ़ सकती है। नए काम शुरू होने की संभावना है। उधार दिया पैसा इन दिनों में आपको मिल सकता है।
नुकसान- संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। परिवार में किसी की तबियत खराब हो सकती है। कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

1112

फायदा- किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। ननिहाल पक्ष से सहयोग मिलेगा। पुराने विवाद आज हल हो सकते हैं।
नुकसान- बिजनेस में आपकी मेहनत बढ़ सकती है। मेहनत का फल भी आपको कम मिलेगा। आप अपने कामकाज को लेकर निराश हो सकते हैं।
उपाय- शनिदेव को सरसों के तेल का दीपक लगाएं।

1212

फायदा- जॉब और बिजनेस के लिए समय शुभ है। अचल संपत्ति से फायदा हो सकता है। एक साथ कई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है।
नुकसान- मेहनत के साथ-साथ आपका खर्चा बढ़ सकता है। अपने सिद्धांतों के साथ समझौता करना पड़ सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- गरीब महिलाओं को नए वस्त्रों का दान करें।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos