23 जून 2021 राशिफल: खत्म हो सकते हैं कर्क राशि वालों के पुराने विवाद, सिंह राशि के स्टूडेंट्स के लिए अच्छा है

उज्जैन. 23 जून, बुधवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय अनुराधा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 10.45 तक रहेगा। इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र दिन भर रहेगा। बुधवार को पहले अनुराधा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग और उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

Asianet News Hindi | / Updated: Jun 22 2021, 06:00 PM IST

112
23 जून 2021 राशिफल: खत्म हो सकते हैं कर्क राशि वालों के पुराने विवाद, सिंह राशि के स्टूडेंट्स के लिए अच्छा है

फायदा- बिजनेस को लेकर कोई नई योजना बन सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पार्ट टाइम जॉब के लिए ऑफर मिल सकते हैं।
नुकसान- पानी से संबंधित रोग हो सकते हैं। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- किसी मंदिर में दीपक के लिए शुद्ध घी का दान करें।

212

फायदा- कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। आज आपकी प्लानिंग सफल हो सकती है। अचानक धन लाभ की भी संभावना है।
नुकसान- हेल्थ को लेकर सावधान रहें। मन में आज अनजाना डर रहेगा। किसी से सलाह लेकर ही पैसा निवेश करें।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

312

फायदा- कोई महत्वपूर्ण और बड़ा काम आज शुरू हो सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- प्रेम संबंध टूट सकते हैं।  वाहन चलाने में सावधानी रखें। जीवनसाथी का रवैया परेशान कर सकता है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को दुर्वा अर्पित करें।

412

फायदा- पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं। सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा।
नुकसान- सिरदर्द की समस्या हो सकती है। खर्च बढ़ सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें तो बेहतर रहेगा।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में लाल ध्वजा (झंडा) अर्पित करें।

512

फायदा- स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको मनपसंद भोजन मिलेगा।
नुकसान- बदहजमी की शिकायत हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। परिवार में किसी को हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।

612

फायदा- रुके हुए कामों में तेजी आ सकती है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार वालों को सहयोग मिलेगा।
नुकसान- किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। सेहत से जुड़ी जुड़ी समस्याएं हो सकती है। भाग-दौड़ के कारण थकावट हो सकती है।
उपाय- किसी गरीब को कपड़े दान करें।

712

फायदा- परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। बिजनेस को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।
नुकसान- किसी से भी विवाद न करें। भविष्य को लेकर टेंशन हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।
उपाय- किसी हनुमान मंदिर में सिंदूर का दान दें।

812

फायदा- कोई पुरानी योजना आज सफल हो सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- संतान पक्ष की चिंता रहेगी। ज्यादा खुशी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाएं।

912

फायदा- परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। दूसरों की मदद करें, इससे आपका भी फायदा होगा। पैसा निवेश करने से फायदा होगा।
नुकसान- जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा नहीं है। आक्रमकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है।
उपाय- विवाहित महिला को सुहाग की सामग्री उपहार में दें।

1012

फायदा- बिजनेस पार्टनर का सहयोग मिलेगा। यात्रा से धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार को लेकर नई योजनाएं आज बन सकती हैं।
नुकसान- अपनी वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है
उपाय- अनाज जैसे- गेहूं, चावल आदि का दान करें।

1112

फायदा- परिवार के साथ भी अच्छा समय बीतेगा। ऑफिस में आज आपके काम की तारीफ होगी। लोग आज आपकी मदद करेंगे।
नुकसान- जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। संपत्ति से जुड़े विवाद हो सकते हैं।
उपाय- सूर्य को अर्घ्य दें और सूर्य के मंत्रों का जाप करें।

1212

फायदा- परिवार के बुजुर्गों की राय से फायदा हो सकता है। दोस्तों की मदद से बिगड़े काम बन जाएंगे। बच्चों के भविष्य की चिंता दूर होगी।
नुकसान- पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। खर्च ज्यादा हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
उपाय- किसी बुजुर्ग महिला को कपड़े दान करें।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos