24 अप्रैल 2020 का राशिफल: मेष राशि वालों को मिलेगा संतान से सहयोग, खत्म होगी वृष राशि वालों की परेशानी

Published : Apr 23, 2020, 07:44 PM IST

उज्जैन. 24 अप्रैल, शुक्रवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन सूर्योदय भरणी नक्षत्र में होगा। शाम को लगभग 5.52 से कृत्तिका नक्षत्र प्रारंभ होगा। शुक्रवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से मुग्दर नाम का अशुभ और उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

PREV
112
24 अप्रैल 2020 का राशिफल: मेष राशि वालों को मिलेगा संतान से सहयोग, खत्म होगी वृष राशि वालों की परेशानी

फायदा- दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आज आपको संतान से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक मामले भी सुलझेंगे।
नुकसान- अपनी बोलचाल, स्वभाव और चिड़चिड़ाहट पर काबू रखें। बिजनेस में बड़ा जोखिम न लें। किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है।
उपाय- कुछ मीठा खाकर घर से निकलें।

212

फायदा- कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। कोई बहुत पुरानी परेशानी आज समाप्त हो सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। तली हुई चीजें खाने से बचें। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।
उपाय- तुलसी की 7 परिक्रमा करें औ शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

312

फायदा- लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। नौकरी और बिजनेस के लिए दिन शुभ है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा।
नुकसान- दिल के मरीज सेहत का ध्यान रखें। आपकी कोई गुप्त बात सबके सामने आ सकती है। किसी की बात से आपका दिल टूट सकता है।
उपाय- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

412

फायदा- नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। धन लाभ हो सकता है। मौजूदा नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
नुकसान- वाहन चलाते समय सावधानी रखें। परिवार का कोई सदस्य अचानक बीमार हो सकता है। पैसों के कारण किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- शिवजी को काले तिल चढ़ाएं।

512

फायदा- दिन मिला-जुला रहेगा। इस राशि के लोगों को विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। उच्च शिक्षा के अवसर मिल सकते हैं।
नुकसान- ऑफिस में असुविधा हो सकती है। अचानक धन हानि हो सकती है। समय पर काम पूरा नहीं हो पाएगा।
उपाय- आदित्य ह्रद्य स्त्रोत का पाठ करें।

612

फायदा- अच्छे लोगों से मुलाकात होगी। बिजनेस में नई योजना बन सकती है। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- सेहत का ध्यान रखें। कुछ लोग आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। दुश्मनों से न उलझें तो ही अच्छा है।
उपाय- छोटे बच्चों को कुछ मीठा खिलाएं।

712

फायदा- नौकरी और बिजनेस के लिए दिन ठीक है। लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बन सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- खर्च अधिक हो सकता है। आपकी लापरवाही आज भारी पड़ सकती है। कानूनी मामलों से दूर ही रहें तो अच्छा है।
उपाय- जरूरतमंद बच्चों को किताब दिलाएं।

812

फायदा- पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है। योजनाएं सफल हो सकती हैं। ऑफिस से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
नुकसान- किसी से भी झूठ न बोलें। संतान से जुड़ी कोई चिंता सताएगी। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- किसी ब्राह्मण को भोजन करवाएं।

912

फायदा- आज आपका समय अच्छा बीतेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है।
नुकसान- मेहनत का फायदा नहीं मिल पाएगा। ऑफिस में बॉस नाराज हो सकते हैं। जल्दबाजी में कोई काम न करें।
उपाय- अगर कहीं किन्नर दिखे तो उन्हें कुछ पैसे दें।

1012

फायदा- दिन अच्छा गुजरेगा। नौकरी से जुड़ा अच्छा ऑफर मिल सकता है। निजी समस्याएं आज हल हो सकती हैं।
नुकसान- रक्त से जुड़ा रोग हो सकता है। पैसों को लेकर कोई गलतफहमी हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।
उपाय- पत्नी को कुछ उपहार दें।

1112

फायदा- अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। कोई रूका हुआ काम पूरा हो सकता है। भाइयों से सहयोग मिल सकता है।
नुकसान- वाहन चलाते समय सावधानी रखें। महंगी चीजों पर खर्चा ज्यादा हो सकता है। परिवार में किसी की तबीयत खराब हो सकती है।
उपाय- चींटियों के लिए शक्कर मिला आटा डालें।
 

1212

फायदा- नौकरीपेशा के लिए भी दिन अच्छा है। पुराने इन्वेस्टमेंट का फायदा आज हो सकता है। परिवार के साथ समय बीता पाएंगे।
नुकसान- कोई बनती बात बिगड़ सकती है।किसी से विवाद होने के योग बन रहे हैं। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।
उपाय- नदी में स्नान कर पितरों का तर्पण करें।

Recommended Stories