26 जून 2020 का राशिफल: तुला राशि वाले बिजनेस में सावधानी रखें, दिन ठीक नहीं है, कैसा होगा आपका दिन ?

Published : Jun 25, 2020, 08:19 PM IST

उज्जैन. 26 जून, शुक्रवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी और षष्ठी तिथि का योग है। इस दिन सूर्योदय मघा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 11.44 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। शुक्रवार को पहले काण नाम का अशुभ योग और उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने के सिद्धि नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

PREV
112
26 जून 2020 का राशिफल: तुला राशि वाले बिजनेस में सावधानी रखें, दिन ठीक नहीं है, कैसा होगा आपका दिन ?

फायदा- धार्मिक काम में आपका पैसा लग सकता है। एक्स्ट्रा इनकम का जरिया शुरू हो सकता है। किस्मत का साथ मिलेगा।
नुकसान- आप बिना बात किसी पर भड़क भी सकते हैं। किसी की देखा-देखी करेंगे तो मुश्किल में फंस सकते हैं। वाहन से सावधान रहना होगा।  
उपाय- मंदिर में अनाज का दान दें।

212

फायदा- दिन अच्छा गुजरेगा। जॉब या बिजनेस के मामलों में किसी से मदद मिलेगी। कोई बड़ा सौदा हो सकता है।
नुकसान- बिना सोचे-समझे कोई बात कहने से आप परेशानी में फंस सकते हैं। कुछ मामलों में लोगों से उलझ सकते हैं। खुद को शांत नहीं रख पाएंगे।
उपाय- पत्नी को उसकी पसंद का उपहार दें।

312

फायदा- पुराना कर्जा आप चुका देंगे। आपके कुछ खास काम पूरे होंगे। नौकरी और धंधा अचानक आगे बढ़ सकता है।
नुकसान- कानूनी मामलों से दूर रहें। लाइफ पार्टनर से सहयोग नहीं मिलेगा। आप कुछ ज्यादा जिद्दी भी हो सकते हैं।
उपाय- माता–पिता का आशीर्वाद लें।

412

फायदा- परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी नजदीकी दोस्त से मदद मिलेगी। नया सदस्य घर में आ सकती है।
नुकसान- सेहत का ध्यान रखें। कामकाज में उलझी हुई स्थितियां आपके सामने आएंगी। पुराने दुश्मनों से भी सामना हो सकता है।
उपाय- किसी गरीब को भोजन कराएं।

512

फायदा- नौकरी भी बेहतर स्थिति में पहुंच जाएगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है।
नुकसान- किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। कामकाज और जिम्मेदारियां ज्यादा रहेगी। सुनी-सुनाई बातों पर कोई भी फैसला लेने से बचें।
उपाय- तुलसी को दीपक लगाएं।

612

फायदा- कुछ लोग आपसे प्रभावित हो जाएंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए अच्छी रहेगी। माता का सहयोग मिलेगा।  
नुकसान- नौकरी से जुड़ी कोई बात परेशान कर सकती है। फालतू खर्चा हो सकता है। बहुत से कठिन काम निपटाने पड़ सकते हैं।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं।

712

फायदा- पुरानी समस्या खत्म हो सकती है। मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में जीत मिल सकती है।
नुकसान- बिजनेस के लिए दिन ठीक नहीं है। अपने मन की बात शेयर करने से बचें। कोई व्यक्ति आपका फायदा उठा सकता है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को लड्‌डू का भोग लगाएं।

812

फायदा- संतान और शिक्षा से जुड़े काम पूरे होंगे। आज परिस्थितियां आपके फेवर में होंगी। आपका आकर्षण बढ़ सकता है।
नुकसान- मानसिक उतार-चढ़ाव भी हो सकते हैं। ऑफिस में आपका विरोध हो सकता है। आप कुछ मामलों में फैसले नहीं ले पाएंगे।
उपाय- शिवलिंग पर आंकड़े का फूल चढ़ाएं।

912

फायदा- बिजनेस और नौकरी के लिए दिन ठीक है। आपके मन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आज आपको पॉजिटिव नतीजे मिलते रहेंगे।
नुकसान- अपनी सेहत का खासतौर से ध्यान रखें। कामकाज में नई चुनौतियां मिल सकती हैं। कुछ मामलों में खुद से असंतुष्ट हो सकते हैं।
उपाय- अपने अपने इष्ट देव को प्रणाम करें।

1012

फायदा- सेहत पहले से ठीक रहेगी। आज आपको आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। कोई बड़ी समस्या सुलझ सकती है।
नुकसान- कुछ खास काम बाकी रह सकते हैं। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। दौड़-भाग और छोटी-छोटी यात्राओं की स्थिति बन सकती है।
उपाय- नदी में चावल प्रवाहित करें।

1112

फायदा- बिजनेस में स्थितियां आपके फेवर में होंगी। रोजमर्रा की समस्याएं आसानी से सुलझ सकती हैं। काम में मन लगेगा।
नुकसान- वाहन सावधानी से चलाएं। करियर में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। पुरानी बीमारी फिर से परेशान कर सकती है।
उपाय- भैरव मंदिर में तेल दान करें।

1212

फायदा- संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में फायदे के योग बन रहे हैं। 
नुकसान- ब्लड प्रेशर के मरीज सावधान रहें। पैसों का कोई मामला आज उलझ सकता है। ऑफिस में दूसरों का काम भी करना पड़ सकता है।
उपाय- किसी ब्राह्मण को जनेऊ दान करें। 

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories