उज्जैन. 27 अक्टूबर, बुधवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय पुनर्वसु नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। बुधवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। बुधवार की रात को चंद्रमा राशि बदलकर मिथुन से कर्क में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य और मंगल तुला राशि में, बुध कन्या राशि में, गुरु मकर राशि में वक्री अवस्था में, शुक्र वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में, राहु वृष राशि में और केतु वृश्चिक राशि में रहेगा। इन सभी ग्रहों के कारण कई शुभ और अशुभ योग इस दिन बनेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। खुद को प्रतिद्वंद्वियों से कमतर महसूस करेंगे। किसी भी काम में सोच-समझकर निर्णय लें। किसी नए काम की शुरुआत से आपको बहुत प्रसन्नता मिलेगी। लव लाइफ के लिए यह समय प्रतिकूल है। प्रेमियों के बीच विवाद हो सकते हैं। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। निवेश में सावधानी रखें। व्यापारियों के लिए लाभ का समय है।
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं।
212
करियर के लिहाज से दिन कुछ खास नहीं रहेगा लेकिन फिर भी प्रयास जारी रखें क्योंकि सफलता प्रयास से ही मिलती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। शेयर खरीदने-बेचने के लिए समय अच्छा है, घर-जमीन या गाड़ी में भी निवेश कर सकते हैं। पुराने दोस्तों से आपको कोई विशेष उपहार मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में आप काफी मेहनत करेंगे। चिंता न करें क्योंकि आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को दूर्वा चढ़ाएं।
312
आज हड़बड़ी में कोई फैसला ना लें। आपकी लव लाइफ के लिए यह समय थोड़ा मिला-जुला रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घुमने जा सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। साझेदारी के बिजनेस में हाथ न डालें। निवेश करते समय सावधानी बरतें। धन लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।
उपाय- महालक्ष्मी मंदिर में पीली ध्वजा दान करें।
412
आज मेहनत अधिक करनी पड़ेगी लेकिन घबराएं नहीं। इस समय की गई मेहनत का फल आने वाले समय में मिलेगा। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। लगन और मेहनत के बावजूद सफलता में रुकावट आएगी। संतान की असफलता से निराशा हो सकती है। परिवार में तनाव होगा, मानसिक अशांति रहेगी। जिम्मेदारियां बढेंग़ी लेकिन मेहनत से आप सबका दिल जीत लेंगे। बेकार के झगड़े से बचें।
उपाय- किसी मंदिर की साफ-सफाई करें।
512
अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। दांपत्य जीवन भी सुखमय रहेगा। शेयर मार्केट वालों को लाभ होगा लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी पेशा लोगों के लिए यह समय ठीक नहीं रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा संबंधी तैयारियों में शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा जो आगे जाकर लाभदायक साबित होगा। पेटदर्द हो सकता है, इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखें। जरूरी काम आज आसानी से निपट जाएंगे।
उपाय- जरूरतमंदों का अनाज का दान करें।
612
दुर्घटना से चोट लगने का योग है। सावधान रहें। परिवार में चला आ रहा संपत्ति विवाद समाप्त हो सकता है। नतीजे पक्ष में रहेंगे। सबका सहयोग मिलेगा। प्यार के लिए समय अनुकूल है। प्रेम संबंधों के लिए समय ठीक नहीं है। कैरियर के प्रति सजग रहें, किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न पड़ें, बेकार की उलझन हो सकती है। विवाह संबंधी जो चर्चाएं चल रही हैं उन पर सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आएंगे।
उपाय- कुष्ठ रोगियों की सहायता करें।
712
कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। धन का अपव्यय न करें। व्यापारियों के लिए समय मध्यम फलकारी बना हुआ है। निवेश से बचें। करियर के प्रति सजग रहें, किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न पड़ें, बेकार की उलझन हो सकती है। खान-पान पर विशेष ध्यान रखें नहीं तो गैस विकार हो सकते हैं। दोस्तों के सहयोग से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे, कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय- पिता के पैर छूकर घर से निकलें।
812
फालतू खर्च करने से बचें। आर्थिक मामलों में ज्यादा संघर्ष करना होगा। धैर्य से अच्छे समय की प्रतिक्षा करें। लंबे समय से चला आ रहा प्रेम संबंध विवाह में बदल सकता है, कोशिश करते रहे। जीवनसाथी के साथ उत्तम संबंध रहेंगे। प्रेमियों के लिए यह समय ठीक है। नौकरीपेशा लोगों के लिए श्रेष्ठ समय की शुरुआत हो चुकी है। लाभ के योग बनेंगे। व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा। व्यापार के लिए यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।
उपाय- किसी सुहागिन महिला को लाल चूड़ियां भेंट करें।
912
शिक्षा में आने वाली बाधाएं दूर होगी, नतीजे पक्ष में रहेंगे। कोई बहुत बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। ठंडी चीज खाने से परेशानी हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। मानसिक तनाव रहेगा। भूमि से जुड़ा कोई विवाद सुलझ सकता है। दिमागी उलझन से छुटकारा मिलेगा। कोई अपना आपको धोखा दे सकता है, दोस्तों से मिलने में सावधानी बरतें, किसी को उधार न दें।
उपाय- चींटियों के लिए आटा डालें।
1012
विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलकारी है। सामाजिक मान मर्यादा में वृद्धि होगी। नौकरी की स्थिति में सुधार आएगा। अगर आप किसी से प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो इस समय सितारे आपका साथ देंगे। पति-पत्नी में रिश्ते गहरे होंगे। व्यापारियों के लिए निवेश के दृष्टिकोण से यह समय श्रेष्ठ है। पिछले निवेश से भी धन लाभ होगा। अभी की गई मेहनत का फल आने वाले समय में सफलता के रूप में मिलेगा।
उपाय- हनुमानजी को चोला चढ़ाएं।
1112
सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, बॉस आपके काम की सराहना कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। दूसरों की देखादेखी कोई काम न करें, नुकसान हो सकता है। नई योजनाएं बनेंगी, जिनका लाभ भविष्य में मिलेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके पराक्रम तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन के लिए समय ठीक नहीं है। धन का लेन-देन सोच-समझकर करें। किसी को धन उधार न दें।
उपाय- शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।
1212
अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सावधानी रखें कोई आपको भ्रमित करने की कोशिश करेगा। विद्यार्थी पूरा मन लगाकर पढ़ाई करें, सफलता अवश्य मिलेगी। मौसमी बीमारियों से बचकर रहें। त्वचा संबंधी रोग होने की संभावना है। कोई भी बड़ा डिसीजन लेने में जल्दबाजी न करें। नुकसान उठाना पड़ सकता है। खर्च की अधिकता रहेगी इसलिए अपनी आमदनी के अनुरूप ही खर्च करें।
उपाय- साबूत हल्दी किसी मंदिर में चढ़ाएं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।