उज्जैन. 26 अक्टूबर, मंगलवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन आर्द्रा नक्षत्र दिन भर रहेगा। मंगलवार को आर्द्रा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन चंद्रमा मिथुन राशि में, सूर्य तुला राशि में, मंगल तुला राशि में, बुध कन्या राशि में, गुरु मकर राशि में वक्री अवस्था में, शुक्र वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में, राहु वृष राशि में और केतु वृश्चिक राशि में रहेगा। इन सभी ग्रहों के कारण कई शुभ और अशुभ योग इस दिन बनेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
नौकरी के लिए दिन अच्छा है, लेकिन सरकारी मामले उलझ सकते हैं। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से संपर्क होगा। मन में उथल-पुथल रहेगी तो व्यापार-व्यवसाय में भी उतार-चढ़ाव से मूड ऑफ होगा। गुस्से पर काबू करें। आज आपको पार्टनर से सहयोग और लाभ मिलेगा। आज नए अनुबंध करना चाहते हैं तो करें। रुका पैसा मिलेगा, लेकिन पैसों का निवेश और लेनदेन टाल दें। आपका प्रेजेंटेशन स्टाइलिश रहेगा।
उपाय- शिवजी को बिल्वपत्र चढ़ाएं।
212
परिवार की चिंताएं आज आपको परेशान कर सकती हैं। आज आमदनी के रास्ते में कुछ परेशानियों से आप दुखी हो सकते हैं। कला क्षेत्र में रुचि रहेगी। खर्चा और बढ़ेगा। मनोबल में कमी रहेगी। सुख-सुविधा की कमी महसूस हो सकती है, लेकिन अंतत: सारी व्यवस्था कर लेंगे। जोखिम और जवाबदारी के काम आज टाल दें। दांपत्य जीवन की समस्याएं आज समाप्त होंगी। बिजनेस में उतार-चढ़ाव के संकेत हैं।
उपाय- हनुमानजी को शुद्ध घी का दीपक लगाएं।
312
अपना आत्मविश्वास बनाए रखें, जो फैसला करेंगे, वह अच्छा ही होगा। उलझनें काफी हैं, लेकिन सोच-विचार से सुलझ जाएंगी। सोचे हुए काम बनेंगे, लेकिन देरी से होंगे। बिजनेस और नौकरी में सफलता से मन खुश हो जाएगा। वाहन खरीद सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। संतान की उन्नति खुशी बढ़ाएगी। किसी की देखा-देखी न करें। दांपत्य जीवन में नई खुशियां आएंगी। कहीं घूमने जा सकते हैं।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को लडडू का भोग लगाएं।
412
आज काम का बोझ और परेशानियां खत्म हो सकती हैं। कोई परिचित व्यक्ति मिल जाएगा और आपकी सारी परेशानियां दूर कर देगा। काम-धंधा भी संतोषजनक और बिजनेस भी सही हो जाएगा। आपका मूड अच्छा हो जाएगा, लेकिन दुव्र्यसनों से दूर रहें। आमदनी में आ रही अड़चनें निपट जाएंगी। शुभ कार्यों में शामिल होंगे। नौकरी मिलने से लेकर प्रमोशन तक के शुभ समाचार मिलेंगे। कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही करें।
उपाय- शनिदेव की नीले फूल चढ़ाएं।
512
आज आपका दिन काम से भरा हो सकता है, वो भी ऐसा जैसे काम कोड़ी का नहीं और फुर्सत घड़ी की नहीं। आज अपने ही लोग आपको ब्लेम कर सकते हैं, लेकिन अगर आप सोच रहें हैं कि किसी को ऐसा नहीं करने देना है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं हो सकेगा। घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण या खिंचा-खिंचा सा रहेगा। अचानक धन मिलने का योग है। साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है।
उपाय- सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करें।
612
पैसों का लाभ होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि आपके नाम होने की पूरी संभावना है। प्रेम में संबंध विच्छेद होने का डर बना रहेगा। अनाज दलालों को हानि हो सकती है। पार्टनर के व्यवहार से सावधान रहें। एकदम प्रतिक्रिया न दें। संबंध टूट सकते हैं। जोखिम भरे सौदे न करें। उधार दिया पैसा वापस आएगा। पुराने रोगों से निजात मिलेगी। स्वास्थ्य सुधरेगा। कुल मिलाकर दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा।
उपाय- पीले चीजों जैसे केले आदि का दान करें।
712
आपका ध्यान संतान और शिक्षा की तरफ रहेगा। संभल-संभल कर बोलने के झंझट से बेहतर है, व्यय अधिक रहेगा। जीवनसाथी से अनबन रहेगी। व्यसनों से दूर रहें। व्यर्थ का दिखावा न करें। लव लाइफ के लिए आज का दिन थोड़ा मिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। पदोन्नति के योग हैं। आज का दिन स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। पेट खराब हो सकता है, मानसिक तनाव हो सकता है।
उपाय- शमी वृक्ष पर जल चढ़ाएं।
812
आज का दिन आपके फेवर का तो रहेगा, लेकिन लगातार उठापटक करने वाला भी रहेगा। विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में परिवर्तन का मन बनेगा। अभी जो हालत है, वह परीक्षा देने जैसे हैं। किस्मत के दरवाजे खुले हुए हैं। कार्य सुचारू रूप से चला सकेंगे। लोहा व्यवसायियों को लाभ होगा। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए समय बेहतर है। पार्टनर से सहयोग और पैसा मिलने के योग हैं।
उपाय- भैरव महाराज को दहीबड़े का भोग लगाएं।
912
कोई योजना या काम जैसा चलता आ रहा है, आप उसमें बदलाव करना चाहेंगे तो कोई इसका विरोध भी करेगा और आप आक्रामक ढंग से उसे चुप कर देंगे। बदलाव तो करना ही होगा और आप सफल भी रहेंगे। मकान-भूमि, प्लॉट संबंधी कार्य होंगे। नए लोगों से मुलाकात सफल रहेगी। दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। किसी बात पर जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। निवेश करते समय सावधानी बरतें। धन लाभ होगा।
उपाय- गाय को रोटी के ऊपर गुड़ रखकर खिलाएं।
1012
आपको लगेगा कि आपकी जिम्मेदारी कुछ बढ़ गई है। इस बढ़ी हुई जिम्मेदारी को आप काफी गंभीरता से लेंगे। काम करेंगे, थोड़ा संघर्ष करेंगे, जो समस्याएं आएंगी, उनका समाधान खोजेंगे। इस सारी जद्दोजहद का पुरस्कार भी आपको जरूर मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यापार एवं नौकरी वालों को लाभ होगा। भाग्य साथ देगा। कोई खबर मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग प्रसन्न रहेगा। अविवाहितों के लिए वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे।
उपाय- शनि मंत्रों का जाप करें।
1112
आज आपको किसी भी तरह की राजनैतिक गतिविधियों से दूर रहने की जरूरत है। कहीं भी उलझने से खुद को बचाएं। आज आपको जो चाहिए, उसकी तरफ नजर भी न घुमाएं। बस धैर्य रखे रहें कल तक आपको मिल जाएगा। पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आमदनी में बढ़ोत्तरी के योग हैं। खर्च भी होगा। कार्यस्थल पर सहयोग भी मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
उपाय- काले कुत्ते को दूध-रोटी खिलाएं।
1212
घर और शहर से बाहर जाने का योग है। नया वाहन खरीदने का मन बनेगा। किसी बड़े संकट के हल होने की संभावना है। मकान, भूमि, प्लॉट खरीदने का प्रयास सफल होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाएंगे। दिन अच्छा बीतेगा। व्यापार-व्यवसाय के लिए समय उत्तम है। निवेश लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। सिरदर्द रह सकता है। छोटी-मोटी परेशानियों को आप अच्छे हेंडल कर पाएंगे।
उपाय- गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।