Horoscope Today आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2021: कर्क वालों को होगा धन लाभ, तुला वालों का हो सकता है प्रमोशन

उज्जैन. 25 अक्टूबर, सोमवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय मृगशिरा नक्षत्र में होगा, जो रात अंत तक रहेगा। सोमवार को मृगशिरा नक्षत्र का योग होने से आनंद नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। रविवार की रात से सूर्य नक्षत्र बदलकर चित्रा से स्वाती में प्रवेश कर चुका है। सोमवार को दोपहर में लगभग 12.22 पर चंद्रमा राशि बदलकर वृषभ से मिथुन में प्रवेश करेगा। सूर्य और चंद्रमा के परिवर्तन का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

Asianet News Hindi | Published : Oct 24, 2021 1:18 PM IST

112
Horoscope Today आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2021: कर्क वालों को होगा धन लाभ, तुला वालों का हो सकता है प्रमोशन

परिवार में विवाद के कारण आपका पारिवारिक सुख बाधित हो सकता है। अधिकारियों से बात बना कर रखें, लाभ होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन के लिए समय ठीक है। आर्थिक लाभ होगा। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। सभी से अनुकूल व्यवहार करने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन जल्दी ही सबकुछ ठीक हो जाएगा। प्रेमियों के लिए यह ठीक समय है।
उपाय- पीपल पर शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

212

पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। किसी विश्वास पात्र व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। भावुक हो कर कोई निर्णय न लें। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक नहीं है। व्यापार में हानि हो सकती है। बड़ों का सम्मान करेंगे तो परिवार में शांति बनी रहेगी अन्यथा बात बिगड़ सकती है। पति-पत्नी के बीच संबंध सामान्य रहेंगे। 

उपाय- पानी में दूध मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।

 

312

पारिवारिक सुख के लिए ये समय ठीक रहेगा। ससुराल पक्ष का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार या कार्यक्षेत्र में कॉम्पिटिशन बढ़ेगा एवं बुद्धि और वाणी से आपको सफलता मिलेगी। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है या कोई रिश्तेदार लंबे समय के लिए रहने के लिए आ सकता है। कुछ कार्य पूरे होते-होते रूक जाएंगे, धैर्य बनाए रखें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है। वाणी पर काबू रखें।

उपाय- देवी महाकाली को सरसों के तेल का दीपक लगाएं।

412

चंद्रमा आपको पैसों का फायदा करवाएगा। आप अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाने में सफल रहेंगे। बिजनेस बढ़ाने को लेकर आपके पास नए विचार आ सकते हैं। नौकरी में आप कुछ ऐसा काम करेंगे, जिससे आपकी रचनात्मकता सामने आएगी। अगर आप स्टॉफ या नौकरी बदलना चाहते हैं तो ये बिल्कुल सही समय है। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा। आंखों से जुड़ी समस्या आपको परेशान करेगी। 

उपाय- राशि स्वामी के मंत्रों का जाप करें।

512

आज कहीं से कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। छात्र कढ़ी मेहनत से एक के बाद एक उपलब्धि हासिल करेंगे। आप अपनी बुद्धि से संकट को दूर करेंगे। किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। संपत्ति में इजाफा होगा। इस समय लंबी यात्रा का टाल दें तो बेहतर रहेगा। पिता-पुत्र में किसी बात पर विवाद हो सकता है। नौकरी से संबंधित परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है।

उपाय- किसी गरीब बच्चे को कपड़ों का दान करें।

 

612

विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आपकी जिद के कारण कोई बनता काम बिगड़ सकता है। आपकी कोई मंहगी चीज चोरी या गुम हो सकती है। जॉब व करियर संबंधी शुभ समाचार मिल सकते हैं। नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारी को निभाने में सफल रहेंगे। खान-पान का विशेष ध्यान रखें, नहीं तो पेट से जुड़ी बीमारी हो सकती है।

उपाय- तुलसी की पूजा करें।

712

लंबे समय से रूके काम या इंक्रीमेंट के समाचार मिल सकते हैं। शत्रु आपका नुकसान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। छोटी-मोटी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस में की गई लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। अधिकारियों से संबंध आपके काम आएंगे। प्रमोशन के योग भी इस समय बन रहे हैं। आप इस समय ऊर्जा से भरे रहेंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।

उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।

812


किसी बड़े आदमी से मुलाकात होगी, जो फायदेमंद साबित होगी। अपना काम निकलवाने के लिए आप हर तकनीक आजमां सकते हैं। परिवार की जरूरतों को भी पूरा करने में सफल रहेंगे। इस समय किसी समारोह में जाने का भी मौका मिलेगा। आप किसी अन्य के मामलों में टांग न अड़ाएं। पिता से मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी से भी किसी बात पर विवाद हो सकता है। रक्त से जुड़ी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। 

उपाय- हनुमानजी को चोला चढ़ाएं।

 

912

आपके करियर में स्थायित्व आएगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। ये दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। विद्यार्थियों के लिए ये समय ठीक नहीं रहेगा। हेल्थ भी इस समय थोड़ी गिरी हुई रहेगी। इसके बाद आप अपनी क्षमता को करियर, प्रोफेशन, अध्यात्म और धर्म की प्रगति में लगाएंगे। आर्थिक मामलों में थोड़ा पिछड़ सकते हैं। अतिरिक्त आय होने से मन प्रसन्न रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा में परेशान हो सकते हैं। 

उपाय- भगवान श्रीगणेश को लड्डू को भोग लगाएं।

1012

आज आप कुछ चिड़चिड़े हो सकते हैं। बच्चों के साथ आपका व्यवहार ठीक नहीं रहेगा, इस कारण परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आपको इस समय थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है। आज आप बड़ी तेजी से पेंडिंग काम निपटाएंगे। कोई उपलब्धि भी इस समय आपको मिल सकती है। लेकिन विरोधियों से चुनौती मिल सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है। घरेलू समस्याएं हावी रहेंगी। 

उपाय- राशि स्वामी से संबंधित चीजों का दान करें। 

1112

संतान को लेकर चिंता हो सकती है। खर्च में बेतहाशा वृद्धि होगी। ऑनलाइन खरीदी में धोखा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव इस समय बने रहेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। इंक्रीमेंट और मनचाही जगह तबादले के योग बन रहे हैं। इस समय आपको मान-सम्मान और पद भी मिल सकता है। आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपकी योग्यता और काबिलियत का फल आपको मिलेगा।

उपाय- शिवजी की पूजा करें।

 

1212

आप अपनी प्रतिभा के दम पर अलग मुकाम हासिल करने में सफल रहेंगे। ये आपके सपने साकार करने का समय है। इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। नए संपर्क भी इस समय बनेंगे। खर्च की अधिकता के कारण कर्ज लेना पड़ सकता है। विरोधी आपकी गतिविधियों पर नजर रखेंगे, लेकिन कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। कुल मिलाकर ये दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा।

उपाय- शनिदेव को तेल चढ़ाएं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos