Weekly Horoscope साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अक्टूबर 2021: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए ये सप्ताह

उज्जैन. अक्टूबर माह का अंतिम सप्ताह (25 से 31 अक्टूबर) की शुरूआत सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के 2 शुभ योगों से होगी। ये दीपावली पूर्व का सप्ताह है, इसलिए इस सप्ताह में बन रहा गुरु पुष्य (28 अक्टूबर, गुरुवार) योग बाजार के लिए बूम लेकर आएगा। इस सप्ताह में व्यापारिक गतिविधियां गति पकड़ेंगी। साथ ही इस सप्ताह में स्कंद षष्ठी और अहोई अष्टमी जैसे महिला प्रधान व्रत भी किए जाएंगे। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह…

Asianet News Hindi | / Updated: Oct 24 2021, 07:30 AM IST

112
Weekly Horoscope साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अक्टूबर 2021: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए ये सप्ताह

सप्ताह के आरंभ में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। अनचाही जगह पर तबादला हो सकता है। बिजनेस में फंसे हुए धन को निकालने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सोच-विचार कर ही कोई फैसला लें। पुराने मित्रों के मिलने से मन को प्रसन्नता मिलेगी। प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहें। 
 

212

इस सप्ताह आपको महत्वपूर्ण कामों में सफलता मिलेगी। न चाहते हुए भी किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, संभलकर रहें। बिजनेस के कारण व्यस्तता बढ़ सकती है। वैवाहिक संबंधों के प्रति ईमानदार रहें, नहीं तो परिवार में बड़ा विवाद हो सकता है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। 
 

312

सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। पार्टनरशिप के बिजनेस में हर काम सोच-समझकर करें। सप्ताह के अंत में आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। इसमें आपको परिवार वालों का भी पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। कठिन समय में परिजन काफी मददगार साबित होंगे।

412

पैसे का लेन-देन करते समय सावधान रहें, नहीं तो बाद पछताना पड़ सकता है। मन में कोई अनजान भय बना रहेगा। छात्रों को कठिन परिश्रम करने पर ही सफलता के योग बनेंगे। अपने लक्ष्य पर फोकस करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। माता की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।

512

किसी प्रियजन की सेहत को लेकन मन चिंतित रहेगा। अधिक भागदौड़ के कारण थकान का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। विदेश से जुड़े कार्य करने वालों को लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमी के कारण रिश्ते बिगड़ सकते हैं। किसी की बातों में न आएं। जीवनसाथी के साथ खट्टी-मीठी तकरार चलती रहेगी।

 

612

सेहत को लेकर परेशानियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान खान-पान एवं साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखें। बिजनेस में मनचाही सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आय के मुकाबले खर्च अधिक हो सकता है। जीवनसाथी और परिजनों की मदद से किसी बड़ी समस्या का समाधान कर पाएंगे। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने के अवसर मिलेंगे। 

712

सप्ताह के आरंभ में कोई बड़ी डील बिजनेस में हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद भी इस सप्ताह हल हो सकते हैं। दिखावे के चक्कर में न पड़ें नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। किसी भी कार्य में जल्दबाजी दिखाने से बचें। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। सप्ताह के अंत में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है।

812

सप्ताह की शुरुआत में काम-धंधे को लेकर व्यस्तता अधिक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। घर के किसी सदस्य के विवाह तय हो जाने पर खुशियों का माहौल रहेगा। लव पार्टनर के सामने प्रेम प्रस्ताव रखने के लिए समय उत्तम है। महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। 

 

912

नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करते समय सावधान रहें। वाहन धीरे चलाएं, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंध हो या फिर परिवार से जुड़ा कोई मामला, छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें। सेहत के लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। खान-पान को लेकर सावधान रहें। माता की सेहत का विशेष ख्याल रखें। 

1012

रोजगार की दिशा में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। सत्ता पक्ष से जुड़े कामकाज में सफलता की संभावना बढ़ेगी। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से अटके कार्य पूरे होंगे। कामकाजी महिलाओं के लिए समय अनुकूल है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको राहत मिलेगी। मौसमी बीमारियों के प्रति सचेत रहें। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी।

1112

यात्रा के दौरान सेहत बिगड़ सकती है। दवाइयों को लेकर लापरवाही करना भारी पड़ सकता है। किसी कागज पर साइन करने से पहले एक बार जरूर पढ़ लें। यदि किसी बात को लेकर असमंजस में हों तो उस फैसले को अभी के लिए टाल दें। व्यापारियों को बाजार में फंसे पैसे को निकालने में दिक्कतें आयेंगी। शांत मन से बात करने पर मामला सुलझ जाएगा।

 

1212

सप्ताह की शुरुआत में छोटे कारोबारियों को कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को सुविधाएं बढ़ेंगी। नई जगह से काम का ऑफर भी आ सकता है। जीवनसाथी और ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संभव है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos