27 जून 2020 का राशिफल: मेष राशि वालों को नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं, जानें कैसा होगा आपका दिन

Published : Jun 26, 2020, 07:41 PM IST

उज्जैन. 27 जून, शनिवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा, जो सुबह 10.23 तक रहेगा। इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। शनिवार को पहले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से लुंबक और उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। शनिवार की शाम को लगभग 4 बजे चंद्रमा सिंह से कन्या राशि में प्रवेश करेगा। जानिए ग्रह-नक्षत्रों का क्या होगा आपके जीवन पर असर…

PREV
112
27 जून 2020 का राशिफल: मेष राशि वालों को नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं, जानें कैसा होगा आपका दिन

फायदा- नई नौकरी के ऑफर मिलने के योग भी बन रहे हैं। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत का फल मिलेगा।
नुकसान- आपका खर्चा बढ़ने की संभावना है। यात्राओं से धन हानि हो सकती है। जोखिम भरे सौदे करने से बचना होगा।
उपाय- श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करना शुभ रहेगा।

212

फायदा- प्रेम संबंधों में सफलता के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी की मदद भी मिल सकती है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें।
नुकसान- फालतू कामों में समय और पैसा लग सकता है। कुछ मामलों में आपकी परेशानी बढ़ सकती है। ब्लड प्रेशर के मरीजों को संभलकर रहना चाहिए। पुरानी बातें याद आने से भी तनाव बढ़ सकता है।
उपाय- पितृ देवताओं का ध्यान करें और प्रणाम करें।

312

फायदा- सेहत मे मामूली उतार-चढ़ाव के योग बन रहे हैं। कामकाज में अच्छे बदलाव होने के योग बन रहे हैं। नए संबंध आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
नुकसान- पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। किसी के भरोसे काम करने से भी बचें।
उपाय- अपने घर में गोमूत्र का छिड़काव करें।

412

फायदा- घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। किसी उच्च पद वाले व्यक्ति के मुलाकात हो सकती है।
नुकसान- किसी से बहस न करें। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। न चाहते हुए भी किसी का दिल दुखा सकते हैं। थोड़ी बेचैनी भी हो सकती है।
उपाय- किसी ब्राह्मण या मंदिर के पुजारी को जनेऊ दान करें।

512

फायदा- जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान की उन्नति से खुश होंगे। बिजनेस में नई योजनाएं बनने के योग हैं। स्टूडेंट्‌स के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- नई योजनाओं पर सावधानी से काम करें। आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें। ऑफिस या फील्ड में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- किसी नदी या तालाब में मछलियों के लिए आटे की गोलियां डालें।

612

फायदा- नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर और प्रमोशन मिल सकता है। पुरानी परेशानी से आपको छुटकारा मिल सकता है। नौकरी और घर-परिवार का तनाव सुलझने के योग हैं।
नुकसान- स्टूडेंट्स को मानसिक तनाव रहेगा। दूसरों के मामलों में फालतू दखल देने से बचें। आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। ज्यादा खर्चा भी हो सकता है।
उपाय- पत्नी को उसकी पसंद की चीज उपहार में दें।

712

फायदा- प्रेमियों के लिए आज दिन अच्छा है। प्रॉपर्टी से जुड़े रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। खुद के लिए आज समय निकाल सकेंगे।
नुकसान- सावधानी से सारे काम करने की कोशिश करें। गैर कानूनी और गलत कामों से दूर रहें। किसी की भी मदद लेने से बचें। कर्जा न लें।
उपाय- सोमवार का उपवास रखें और शिवजी की पूजा करें।

812

फायदा- परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आज आप कोई फायदेमंद काम शुरू कर सकते हैं। 
नुकसान- चोट-मोच लग सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। कुछ मामलों में आप ज्यादा बोल सकते हैं। लोगों या अधिकारियों से डांट सुननी पड़ सकती है।
उपाय- परिवार के बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लें।

912

फायदा- भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ सकता है। खुद के लिए गए फैसलों पर आपको भरोसा रखना होगा। आप जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी कर सकते हैं।
नुकसान- बिजनेस में कोई नया फैसला न लें। कोई राज की बात आज उजागर हो सकती है। गाड़ी की गति और अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें।
उपाय- वृद्ध गरीब महिला को भोजन करवाएं और वस्त्रों का दान करें।

1012

फायदा-  आपको सामाजिक सम्मान मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार होने के योग हैं। आपको कोई अच्छी खबर  मिल सकती है।
नुकसान- बिजनेस में नए एग्रीमेंट करने से आपको बचना होगा। बिजनेस में परेशानी के योग बन रहे हैं। गले और नाक संबंधी समस्या भी हो सकती है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शुद्ध घी से करें।

1112

फायदा- परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। सोचे हुए काम समय से पूरे होने के योग बन रहे हैं। किसी उच्च पद वाले व्यक्ति से मदद मिल सकती है।
नुकसान- ऑफिस में किसी भी तरह की गुप्त बात किसी से शेयर न करें। किसी की बुराई करने से बचें। किसी भी बात या काम में अति करने से आपको बचना होगा।
उपाय- हनुमान मंदिर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।

1212

फायदा - आपके अंदाज से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं। जॉब और बिजनेस में फायदा हो सकता है। पैसों के काम और परिवार के बीच संतुलन बन सकता है।
नुकसान - अनियमितता के कारण सेहत में गड़बड़ी हो सकती है। कुछ खास काम अधूरे रह सकते हैं। चोट और दुर्घटना की भी संभावना बन रही है।
उपाय- हनुमानजी की प्रतिमा पर केवड़े का इत्र लगाएं।

Recommended Stories