29 मई राशिफल: मेष को पार्टनरशिप में हो सकता है फायदा, सुधर सकते हैं वृष वालों को बिगड़े काम, जानें अपना दिन

उज्जैन. 29 मई, शनिवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र दिन भर रहेगा। शनिवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस शुभ योग का असर सभी राशियों पर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

Asianet News Hindi | / Updated: May 28 2021, 06:00 PM IST

112
29 मई राशिफल: मेष को पार्टनरशिप में हो सकता है फायदा, सुधर सकते हैं वृष वालों को बिगड़े काम, जानें अपना दिन

फायदा- भरोसेमंद व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। साझेदारी के कामों में फायदा हो सकता है। पैसों से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं।
नुकसान- ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। लापरवाही के कारण हाथ आया मौका निकल सकता है।
उपाय- मंदिर के अन्नक्षेत्र में बर्तनों का दान करें।

212

फायदा- बिगड़े हुए काम सुधर सकते हैं। नौकरी और बिजनेस के हिसाब से दिन अच्छा है। प्यार में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं। कुछ पारिवारिक मामले उलझ सकते हैं। न चाहते हुए भी किसी को उधार पैसा देना पड़ सकता है।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और नमस्कार करें।

312

फायदा- कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात हो सकती है। अधूरे काम निपटने की संभावना बन रही है। जमीन-जायदाद से फायदा हो सकता है।
नुकसान- जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। पिता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। अस्पताल में पैसा खर्च हो सकता है।
उपाय- स्वयं किसी मंदिर की साफ-सफाई करें।

412

फायदा- बिजनेस के मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। पुराना कर्जा उतर सकता है। आपका दाम्पत्य जीवन भी सुखद होगा।
नुकसान- कोई महत्वपूर्ण काम रुकने से परेशानी बढ़ सकती है। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। सेहत का भी ध्यान रखें।
उपाय- गाय की पूजा करें और हरा चारा खिलाएं।

512

फायदा- पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी योजनाएं पूरी होंगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
नुकसान- भाइयों से विवाद हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले उलझ सकते हैं। कानूनी मामलों में पक्ष कमजोर हो सकता है।
उपाय- माथे पर चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलें।

612

फायदा- बिजनेस में नए फायदेमंद सौदे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक है। इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- निवेश करते समय सावधानी रखें। किसी बात पर कन्फ्यूजन हो सकता है। कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।
उपाय- किसी बीमार व्यक्ति की मदद करें।

712

फायदा- कोई पुराना विवाद आज सुलझ सकता है। बिजनेस में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
नुकसान- किसी की बात से आपका दिल दुख सकता है। सोचे हुए कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। प्रेम संबंधों में असफलता मिलेगी।
उपाय- हनुमानजी गुलाब के फूलों की माला पहनाएं।

812

फायदा- पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है। परिवार में सभी आपकी बात मानेंगे। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है।
नुकसान- जिद करने से मामला बिगड़ सकता है। इच्छा न होते हुए भी खर्च करना पड़ सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय- देवी लक्ष्मी को सुंगधित इत्र चढ़ाएं।

912

फायदा- आज आपको मानसिक शांति रहेगी। नौकरी और बिजनेस के नतीजों से आप खुश हो जाएंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- भगवान विष्णु का अभिषेक केसर मिले दूध से करें।

1012

फायदा- संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। बिजनेस में नयी डील हो सकती है। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- कानूनी मामलों में सावधानी रखें। एकाग्रता में कमी हो सकती है। कुछ काम करने में परेशानियां आ सकती हैं।
उपाय- घर के बाहर दक्षिण दिशा में एक दीपक जलाएं।

1112

फायदा- परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आर्थिक तंगी दूर हो सकती है।
नुकसान- अतिआत्मविश्वास के कारण नुकसान हो सकता है। बिजनेस में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। धन हानि हो सकती है।
उपाय- शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।

1212

फायदा- प्रॉपर्टी के उलझे हुए मामले आज सुलझ सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- कोई आपकी इमेज खराब कर सकता है। गलत आदतों से दूर रहें तो अच्छा है। परिवार में विवाद हो सकता है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को नारियल चढ़ाएं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos