Horoscope Today आज का राशिफल 3 नवंबर 2021: मिथुन वाले न करें क्रोध, वृश्चिक वाले न करें पैसों का लेन-देन

उज्जैन. 3 नवंबर, बुधवार को हस्त नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग और उसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। बुधवार की रात लगभग 8 बजे चंद्रमा कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही बुध, सूर्य और मंगल स्थित है। तुला राशि में चार ग्रह एक साथ होने से चतुर्ग्रही योग बन रहा है। इसका असर सभी राशियों पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से देखने को मिलेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

Asianet News Hindi | Published : Nov 2, 2021 6:01 AM IST

112
Horoscope Today आज का राशिफल 3 नवंबर 2021: मिथुन वाले न करें क्रोध, वृश्चिक वाले न करें पैसों का लेन-देन

आज आप अनुभवी और अच्छे विचारों वाले लोगों से प्रेरणा लेंगे, जिससे आपको खुशी का अहसास होगा। आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ की आवश्यकता होगी क्योंकि टीम वर्क के जरिए किए गए कार्यों में भी आज आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे। 

उपाय- नंदी (बैल) को हरा चारा खिलाएं।
 

212

आज आप अपने मनोरंजन के कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपनी आर्थिक स्थिति में ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो आपको भविष्य में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप जो भी कार्य करेंगे, वह पूरे उत्साह और जोश से करेंगे, जिसके कारण आपको अपने किए गए प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगी। 

उपाय- सूर्य को अर्ध्य दें।

312

आज आपको अपने घर व नौकरी दोनों में अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो यह आपके रिश्तों को परेशानी में डाल सकता है। आज आपको अपने कार्य को पूर्ण करने के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी, तभी आपको सफलता मिलेगी, लेकिन वह सफलता आपके मन के अनुकूल नहीं होगी। आज निवेश न करें तो बेहतर रहेगा। 

उपाय- किसी जरूरतमंद को अनाज का दान करें।

 

412

कारोबार में वृद्धि होगी। नए संपर्क से लाभ होगा। आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं, जिसमें आपको अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के सलाह की आवश्यकता होगी। किसी बौद्धिक काम में आज आपको कामयाबी मिल सकती है। आज का दिन आपका आध्यात्म के कार्यों में व्यतीत होगा। दिन अच्छा बीतेगा।

उपाय- शमी वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

512

सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए लोगों को आज लाभ होगा। ससुराल पक्ष के किसी भी व्यक्ति को आज आपको धन उधार देना पड़ सकता है। आज आपको अपने किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है क्योंकि यदि अपने ऐसा किया, तो आपको धन की हानि का सामना करना पड सकता है। यदि आप किसी नई योजना का चलाने की सोच रहे हैं, तो अभी लागू ना करें।

उपाय- चींटियों के लिए शक्कर मिश्रित आटा डालें।
 

612

आपको अपने मन के कार्य को पूरा करने की कोशिश करनी होगी। व्यवसाय में आज आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। रचनात्मक कार्यों की ओर किए गये कार्य आज आपका रुझान आपकी ओर खींचेंगे, जिसके कारण आपको इधर-उधर की बातों में ध्यान ना लगाना है। 

उपाय- भैरव महाराज को इमरती को भोग लगाएं।
 

712

आज आपको अपनी संतान के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लेना पड़ सकता है, जिसमें परिवार के बुजुर्ग सदस्य भी आपका साथ देंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता नजर आ रहा है। आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। घर परिवार में भी यदि आज आपको कोई भला बुरा बोलता है, तो आपको उसकी बातों को दिल से नहीं लगाना है।

उपाय- शिवजी को चावल चढ़ाएं। 
 

812

यदि आज रूपए पैसे का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें क्योंकि उसके लिए दिन एकदम सही नहीं है, आज आप अपने व्यापार के लिए कुछ नए आइडिया को आगे बढ़ाएंगे, जो भविष्य में आपको लाभ अवश्य देंगे। आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। राजनीति से जुड़े जातक आज अपने कामकाज में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

उपाय- नजदीक के किसी मंदिर में शुद्ध घी का दीपक लगाएं।
 

912

आज किसी न किसी अनावश्यक खर्च के कारण आपका मूड खराब हो सकता है, इसके कारण आप अपने परिवार के किसी सदस्य पर गुस्सा भी निकाल सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना है, नहीं तो वह आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उससे पूरी लगन निष्ठा से करेंगे, जिसके कारण आपकी प्रशंसा होगी।

उपाय- हनुमानजी को चोला चढ़ाएं।
 

1012

जीवन साथी के स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। संतान के द्वारा किए गए कार्यों से आज आपका मान-सम्मान बढेगा, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने घर में रोजमर्रा के कार्यों को खत्म करने के लिए दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे, तभी वह समाप्त हो पाएंगे।

उपाय- देवी लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।
 

1112

प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके भाग्य का सितारा बुलंद नजर आ रहा है। आज अपने कामकाज में आ रही बाधाओं को दूर करके सफलता प्राप्त करेंगे। सुबह से ही आज आपको शुभ संदेश सुनने को मिलते रहेंगे, जिसके कारण आपका पूरा दिन प्रसन्नता के साथ व्यतीत होगा।

उपाय- कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं। 
 

1212

आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी नई डील को फाइनल करना है तो उसे कुछ समय के लिए टाला जा सकता है। सेहत का ध्यान रखें। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि इसमें गिरावट देखने को मिल रही है। यदि ऐसा हो, तो लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

उपाय- कुत्ते को दूध-रोटी खिलाएं।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos