5 दिसंबर 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों की पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है, जानें अपना दिन

Published : Dec 04, 2020, 07:55 PM IST

उज्जैन. 5 दिसंबर, शनिवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय पुष्य नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 12.25 तक रहेगा। इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र दिन भर रहेगा। शनिवार को पहले पुष्य नक्षत्र होने से मित्र और उसके बाद अश्लेषा नक्षत्र होने से मानस नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

PREV
112
5 दिसंबर 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों की पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है, जानें अपना दिन

फायदा- करियर के मामले में दिन अच्छा है। सेविंग और धन लाभ के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में भी समय अच्छा कहा जा सकता है।
नुकसान- दुश्मनों से बचकर रहें। कोई महत्वपूर्ण चीज गुम या चोरी हो सकती है। ऑफिस में कुछ जरूरी काम अधूरे छूट सकते हैं।
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

212

फायदा- नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। पुराना कर्जा खत्म हो सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- सेहत को लेकर भी ज्यादा सावधान रहें। प्रेम संबंध टूट सकते हैं। कानूनी मामलों में सफलता नहीं मिल पाएगी।
उपाय- पके हुए चावल नदी में प्रवाहित करें।

312

फायदा- निवेश में फायदे के योग बन रहे हैं। परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान को सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- स्वार्थ की भावना आप पर हावी हो सकती हैं। खर्चा भी ज्यादा कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में उथल-पुथल मची रहेगी।
उपाय- भगवान शालिग्राम की मूर्ति तुलसी के पास रखें और पूजा करें।

412

फायदा- ग्रहों के प्रभाव से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। काम का बोझ भी कम होगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं।
नुकसान- दोस्तों से विवाद की संभावना बन रही है। ऑफिस में बॉस से अनबन हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें।
उपाय- किसी भी मंदिर में धार्मिक ग्रंथ या किताब का दान करें।

512

फायदा- परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।
नुकसान- न चाहते हुए भी किसी को पैसे देने पड़ेंगे। कानूनी मामलों में लापरवाही भारी पड़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- गरीबों को अनाज का दान करें।

612

फायदा- आज आप नई शुरुआत करने में सफल हो सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। पारिवारिक सुख और संतोष रहेगा।
नुकसान- इटंरव्यू में सफलता नहीं मिल पाएगी। किसी बात को लेकर मन दुखी हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय- किसी गरीब की उपचार में मदद करें।

712

फायदा- बिजनेस में किसी अनुभवी की सलाह महत्वपूर्ण साबित होगी। कोई नई चीज सीखने का मौका मिलेगा। भाइयों से मदद मिल सकती है।
नुकसान- पारिवारिक मामलों में बेचैनी हो सकती है। अधूरे काम निपटाने में परेशानियां आ सकती हैं। जल्दबाजी में कोई काम न करें।
उपाय- काले कुत्ते को तेल लगी रोटी खिलाएं।

812

फायदा- आज आप अपने वादे पूरे कर सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है।
नुकसान- किसी को बिना मांगे राय देने से बचें। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा नहीं है। निवेश सावधानी से करें।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

912

फायदा- रुके हुए काम निपटाने के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं। बड़े काम करने की योजना बना सकते हैं।
नुकसान- लापरवाही से हाथ आए मौके निकल सकते हैं। छिटपुट विवाद हो सकते हैं। मन में कुछ बेचैनी और तनाव भी हो सकता है।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को जूतों का दान करें।

1012

फायदा- कानूनी मामलों में जीत मिलने के योग हैं। कोई बड़ा फायदा हो सकता है। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
नुकसान- जल्दबाजी में कुछ जरूरी गलत हो सकते हैं। ऑफिस में बॉस नाराज हो सकते हैं।
उपाय- आंवला वृक्ष की पूजा करें।

1112

फायदा- मनचाही जगह तबादला हो सकता है। बहुत समय से रुका काम आज पूरा हो सकता है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
नुकसान- शेयर बाजार में नुकसान हो सकता है। कागजी कामकाज के मामलों में सावधानी रखें। फालतू कामों में समय खराब हो सकता है।
उपाय- गरीब बच्चों को चॉकलेट या मिठाई खिलाएं।

1212

फायदा- पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। पैतृक संपत्ति से फायदा होने के योग बन रहे हैं। भाइयों का विवाद खत्म हो सकता है।
नुकसान- किसी पर आंख बंद कर के भरोसा न करें। बिजनेस में उधार लेन-देन करने से बचें। लव पार्टनर से अनबन हो सकती है।
उपाय- माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

Recommended Stories