राशिफल: शुक्रवार को किसी को होगी धन हानि, किसी का जीवन साथी से हो सकता है विवाद

उज्जैन. 7 फरवरी, शुक्रवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय पुनर्वसु नक्षत्र में होगा। शुक्रवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का शुभ योग भी रहेगा। शुक्रवार की शाम को करीब 4.55 से चंद्रमा राशि बदलकर मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

Asianet News Hindi | Published : Feb 6, 2020 3:41 PM IST

112
राशिफल: शुक्रवार को किसी को होगी धन हानि, किसी का जीवन साथी से हो सकता है विवाद
(फायदा)- पुरानी समस्याओं का अंत आज हो सकता है। मित्रों और रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।... (नुकसान)- सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें। तली हुई चीजें खाने से बचें। माता की सेहत का ध्यान रखें।... (उपाय)- पीपल पर जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।
212
(फायदा)- आज नौकरी और बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। कामकाज में भी आपका मन लगेगा।... (नुकसान)- कोई पुरानी राज की बात सबके सामने आ सकती है। किसी की बात से आपका दिल टूट सकता है। जीवन साथी से विवाद हो सकता है।... (उपाय)- गाय को रोटी खिलाएं।
312
(फायदा)- दिन मिला-जुला रहेगा। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। नई शिक्षा के अवसर भी आज आपको मिल सकते हैं।... (नुकसान)- सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में परेशानी और असुविधा भी हो सकती है। अचानक धन हानि की संभावना है।... (उपाय)- मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।
412
(फायदा)- आर्थिक मामले भी सुलझेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद हो सकता है। आज आपको संतान से सहयोग मिल सकता है।... (नुकसान)- विवाद या उलझन की स्थिति बन सकती है। अपनी चिड़चिड़ाहट पर काबू रखें। आज कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें।... (उपाय)- तुलसी का पत्ता खाकर घर से निकलें।
512
(फायदा)- अच्छे लोगों से भी मुलाकात हो सकती है। आज व्यापार में नई योजना बन सकती है। जीवनसाथी आपकी हिम्मत बढ़ाएगा।... (नुकसान)- दुश्मनों से न उलझें तो ही अच्छा है। माता-पिता की सेहत खराब हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।... (उपाय)- छोटी बच्ची को कुछ मीठा खिलाएं।
612
(फायदा)- योजनाएं सफल हो सकती हैं। परेशानियां खत्म हो सकती हैं। बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं।... (नुकसान)- इससे आपके काम भी प्रभावित हो सकते हैं। झूठ बोलने से बचें। किसी बात की ज्यादा ही चिंता कर सकते हैं।... (उपाय)- किसी ब्राह्मण को भोजन करवाएं।
712
(फायदा)- प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन के लिए भी दिन अच्छा है। ऑफिस में सभी आपके काम से प्रभावित होंगे।... (नुकसान)- जल्दबाजी में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। निवेश से पहले किसी की सलाह अवश्य लें। बिना सोच-समझे कोई काम न करें।... (उपाय)- अगर कहीं किन्नर दिखे तो उन्हें कुछ पैसे दें।
812
(फायदा)- दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिल सकता है। आपका पराक्रम बढ़ सकता है। संपत्ति से लाभ हो सकता है।... (नुकसान)- महंगी चीजों पर खर्चा ज्यादा हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। नौकरी में विवाद हो होने के योग हैं।... (उपाय)- चींटियों के लिए शक्कर मिला आटा डालें।
912
(फायदा)- नया काम करने का मन बनेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी इंटरव्यू या ग्रुप डिस्कशन में आप लोगों को प्रभावित करेंगे।... (नुकसान)- आज आप न कोई बड़ा फैसला न लें, न ही कोई निष्कर्ष निकालें। किसी से विवाद होने के योग बन रहे हैं।... (उपाय)- नदी में स्नान कर पितरों का तर्पण करें।
1012
(फायदा)- कोई नया ऑफर भी आज आपको मिल सकता है। महत्वपूर्ण मीटिंग आज कर लें। समस्याएं जल्दी ही खत्म हो जाएंगी।... (नुकसान)- पैसों को लेकर गलतफहमी हो सकती है। आप पैसा कमाने में कोई शॉर्टकट लेंगे तो उलझ भी सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।... (उपाय)- सुबह दही-शक्कर खाकर ही घर से निकलें।
1112
(फायदा)- आज आपकी कुछ उम्मीदें पूरी हो सकती हैं। पुराने अच्छे कामों का फल मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बन सकता है।... (नुकसान)- किसी भी काम में लापरवाही न बरतें। आज मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। समय का सदुपयोग नहीं कर पाएंगे।... (उपाय)- छोटे बच्चे को किताब दिलाएं।
1212
(फायदा)- धन लाभ के योग बन रहे हैं। नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है।... (नुकसान)- सरकारी काम अटक सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य अचानक बीमार हो सकता है। पैसों के कारण किसी से विवाद हो सकता है।... (उपाय)- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos