मासिक राशिफल: जनवरी 2020 की शुरूआत में बन रही है 5 ग्रहों की युति, हो सकते हैं बड़े बदलाव

उज्जैन. महीने की शुरूआत में धनु राशि में सूर्य, शनि, बुध, बृहस्पति और केतु रहेंगे। इन 5 ग्रहों के कारण कई लोगों के कामकाज में बदलाव हो सकते हैं। ग्रहों की ये स्थिति अचानक बड़े बदलाव भी लाने वाली हो सकती है। इन ग्रहों के कारण कई लोगों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए साल 2020 का पहला महीना-

Asianet News Hindi | Published : Dec 31, 2019 7:50 AM IST

112
मासिक राशिफल: जनवरी 2020 की शुरूआत में बन रही है 5 ग्रहों की युति, हो सकते हैं बड़े बदलाव
इस महीने राहु मिथुन राशि का तीसरे भाव में, मंगल वृश्चिक राशि का आठवें स्थान पर, गुरु, शनि, सूर्य, बुध और केतु धनु राशि का नवे भाव में, शुक्र मकर राशि का दसवे स्थान और चंद्रमा कुंभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। इन ग्रह योगों के कारण आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार में सुख शांति रहेगी। महीने की शुरूआत में धन की आवक ठीक रहेगी, लेकिन अंत तक आते-आते फाइनेंस से जुड़ी समस्याएं आ सकती हैं। इस महीने में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए ये महीना सफलता देने वाला रहेगा। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। बिजनेस में नई-नई योजनाएं बन सकती हैं। मित्रों से इस समय कोई उम्मीद न करें। अविवाहितों के संबंध तय हो सकते हैं। लव लाइफ के लिए भी ये महीना ठीक है। किसी शुभ कार्य के लिए खरीदी कर सकते हैं। संतान की ओर से भी सहयोग मिलेगा। 27 व 28 जनवरी को चंद्रमा की एकादश भाव में स्थिति आपको शानदार सफलता दिलाएगी। बाहरी खान-पान से परहेज रखें, नहीं तो पेट से जुड़े रोग आपको परेशान करेंगे।
212
इस महीने में राहु मिथुन राशि का दूसरे भाव में, मंगल वृश्चिक राशि का सातवे भाव में, गुरु, सूर्य, शनि, बुध और केतु धनु राशि का आठवे भाव में, शुक्र मकर राशि का नवे भाव में रहेगा। वृषभ राशि वालों के लिए इस महीने की शुरूआत बहुत अच्छी कही जा सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश रहेंगे, कोई उपहार भी इस महीने में मिल सकता है। नया वाहन खरीदने के योग भी इस महीने में बन रहे हैं। लव लाइफ के लिए भी ये समय अच्छा रहेगा। बिजनेस में स्थितियां आपके पक्ष में बनती नजर आएंगी। नई योजना और निवेश की भी संभावना है। गोचर में गुरु स्वगृही है, साथ ही विपरीत राजयोग भी बना रहा है, जिससे आप हर स्थिति में सफलता प्राप्त कर पाएंगे। 22 और 23 जनवरी को थोड़ा संभलकर रहें। वाहन सावधानी से चलाएं। इन 2 दिनों में विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। महीने के अंत में धर्म और अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी।
312
इस महीने में राहु मिथुन राशि का लग्न में, मंगल वृश्चिक राशि का छठे भाव में, गुरु-केतु-शनि-बुध-सुर्य धनु राशि का सातवें भाव में, शुक्र मकर राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा कुंभ राशि का नवें भाव में रहेगा। इस महीने नए मित्रों का साथ मिलेगा। सरकारी कामों में सफलता के योग बन रहे हैं। 5-6 जनवरी को रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा मिल सकता है। इस महीने आप अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ठीक तरीके से कर पाएंगे। योजनाएं जो लंबे समय से अटकी हुई है, इस महीने पूरी हो सकती है। 7 जनवरी को थोड़ा सतर्क रहे, दुश्मन कोई साजिश कर सकते हैं। निवेश से फायदा होगा। 16-17 को बिना वजह किसी से उलझ सकते हैं। इस समय अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है। महीने के अंतिम सप्ताह में पुलिस प्रशासन का सहयोग मिलेगा। कोई महंगी चीज गुम हो सकती है। तनाव के कारण अनिद्रा का शिकार हो सकते हैं। आय के साधन बढ़ाने पर गंभीरता से विचार करेंगे।
412
इस महीने मंगल वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, गुरु-सूर्य-शनि-केतु-बुध धनु राशि का छठें भाव में, शुक्र मकर राशि का सप्तम भाव में, चंद्रमा कुंभ राशि का आठवें भाव में, राहु मिथुन राशि का बारहवें भाव में रहेगा। साल के पहले दिन धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इस महीने रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे। आय के साधनों को बढ़ाने पर जोर रहेगा। पहले सप्ताह के अंत में छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है। प्रेम प्रसंगों में तनाव की स्थिति बन सकती है। 8 जनवरी को चंद्रमा की स्थिति के कारण सफलता मिल सकती है। दूसरे सप्ताह में विद्यार्थियों को परेशानी का अनुभव होगा। पैसा कहीं अटक सकता है। 14-15 को लंबे समय से चली आ रही परेशानी का अंत हो सकता है। कोई मित्र आपकी सहायता कर सकता है। तीसरे सप्ताह में बुध की दृष्टि आपकी पर रहेगी, जिसके कारण आप अपनी कुशलता से सभी कामों में सफलता प्राप्त करेंगे। कोर्ट केस में स्थिति आपके पक्ष में बन सकती है। महीने के अंतिम सप्ताह में आप किसी षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं। बदनामी भी हो सकती है। इस समय थोड़ा संभलकर रहें।
512
साल की शुरूआत में मंगल वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, गुरु-शनि-बुध-केतु-सूर्य धनु राशि का पंचम भाव में, शुक्र मकर राशि का छठे भाव में, चंद्रमा कुंभ राशि का सातवें भाव में, राहु मिथुन राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में बुजुर्गों के स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी आ सकती है। अगर आप यात्रा पर हैं तो खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें। सप्तांत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है और लाभ की स्थिति भी बनेगी। दूसरे सप्ताह में रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकते हैं। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। बिजनेस में अचानक कोई बड़ा सौदा हो सकता है। जीवनसाथी की हेल्थ में गिरावट आपकी चिंता का कारण बन सकती है। 18-19 जनवरी का समय नौकरी वालों के लिए अच्छा रहेगा। बॉस की तारीफ सुनने को मिलेगी। महीने का अंतिम सप्ताह उत्तम फलदायक रहेगा। लाभ प्राप्ति की दिशा में नई योजनाएं बनेंगी। आप अपनी सूझ-बूझ से मुश्किल हालातों को संभालने में सफल रहेंगे।
612
इस महीने मंगल वृश्चिक राशि का तीसरे भाव में, केतु-शनि-सूर्य-बुध और गुरु धनु राशि का चौथे भाव में, शुक्र मकर राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा कुंभ राशि का छठे भाव में, राहु मिथुन राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में समय उत्तम फल देने वाला रहेगा। रोग और शत्रुओं का नाश होगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी। ये समय अपने सपनों को पूरा का है, आप इसके लिए मेहनत भी करेंगे। 5-6 जनवरी का समय थोड़ा परेशान करने वाला रहेगा। इस समय बिजनेस पर ध्यान दें, नहीं तो कोई बड़ा सौदा हाथ से निकल सकता है। महीने के दूसरे सप्ताह में सरकारी नौकरी वालों को फायदे के योग बन रहे हैं। प्रेम प्रसंगों में सफलता भी मिल सकती है। पुराने दोस्तों का साथ मिलेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इस समय आपका आत्मविश्वास गजब का रहेगा। बॉस भी आपसे प्रभावित रहेंगे। तीसरा सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रहेगा। माता-पिता से स्वास्थ्य को लेकर चिंतिंत रहेंगे। कोई अशुभ समाचार भी इस समय मिल सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिलने से मुश्किलें आसान हो जाएंगी। चौथे सप्ताह में कोई खास उलटफेर की संभावना नहीं है।
712
इस महीने मंगल वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, शनि-गुरु-बुध-केतु-सूर्य धनु राशि का तीसरे भाव में, शुक्र मकर राशि का चौथे भाव में, राहु मिथुन राशि का नौवें भाव में रहेगा। महीने का पहला सप्ताह शुभ रहेगा। आप इस समय प्रसन्नचित्त महसूस करेंगे। आपकी कार्ययोजना सफल हो सकती है। नौकरी में भी प्रमोशन के योग इस सप्ताह बन रहे हैं। संतान की ओर से भी संतुष्टि का भाव रहेगा। महीने का दूसरा सप्ताह ठीक नहीं है। परिवार के हितों के लिए आप कोई जोखिमभरा निर्णय ले सकते हैं। ये समय काफी व्यस्त रहेगा। 14-15 को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सारी बाधाओं को दूर करते हुए आप आगे बढ़ते जाएंगे। 18-19 जनवरी को आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस समय आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। प्रेम प्रसंगों में भी सफलता मिल सकती है। सप्ताह का अंतिम समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। महीने के अंतिम सप्ताह में नौकरी में कोई गड़बड़ी हो सकती है। जिसके कारण बॉस डांट सुननी पड़ सकती है। इस समय सिरदर्द और मौसमी बीमारियों का प्रकोप रहेगा। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें।
812
इस महीने मंगल वृश्चिक राशि का लग्न में, गुरु-शनि-सूर्य-बुध-केतु धनु राशि का दूसरे भाव में, शुक्र मकर राशि का तीसरे भाव में, राहु मिथुन राशि का आठवें भाव में रहेगा। इस महीने की शुरूआत वाद-विवाद और झगड़े से होने की संभावना है। काम में रुकावटें और बाधाएं आएंगी। बनता हुआ काम अंतिम मौके पर जाकर रूक जाएगा। 4 जनवरी के बाद स्थिति में बदलाव आएगा। संपत्ति से जुड़े मामले किसी की मध्यस्थता से हल होंगे। सेहत में भी पहले से सुधार होगा। 8 से 15 जनवरी के बीच तबादले की तलवार आप पर लटक सकती है। किसी बड़े अधिकारी से कहासुनी हो सकती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। 14-15 को अपने लक्ष्य पूरे करने में सफल रहेंगे। इस दौरान नए संपर्क बनेंगे। 17 से 19 के बीच किसी बड़ी परेशानी से घिर सकते हैं। आर्थिक रूप से कशमकश और असमंजस की स्थिति रहेगी। सप्ताह के अंत का समय मिश्रित फल देने वाला रहेगा। महीने के अंत में आपके पद, प्रतिष्ठा और वर्चस्व में इजाफा होगा। इस दौरान आप वाद-विवाद से दूर रहें तो अच्छा रहेगा। मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।
912
इस महीने गुरु-शनि-बुध-सूर्य-केतु धनु राशि का लग्न में, शुक्र मकर राशि का दूसरे भाव में, चंद्रमा कुंभ राशि का तीसरे भाव में, राहु मिथुन राशि का सातवें भाव में, मंगल वृश्चिक राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में आप अपने अधीनस्थों के सात तालमेल नहीं बैठा पाएंगे। आप स्वयं को बंधन में जकड़ा हुआ महसूस करेंगे। पैसों का नुकसान भी हो सकता है। कोई महंगी चीज गुम हो सकती है। काम में भी मन नहीं लगेगा। 8 से 15 के बीच कोई शुभ समाचार मिलेगा। संतान पक्ष की चिंता समाप्त होगी। इस बीच पति-पत्नी में किसी बात पर अन-बन हो सकती है। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। आपके प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले सबके सामने आ सकते हैं। इस कारण परिवार में तनाव की स्थिति बनेगी। 18-19 को संपत्ति से जुड़े मामलों में उलझ सकते हैं। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। अतिरिक्त प्रयास के बाद भी आप सफल नहीं हो पाएंगे। महीने का अंतिम सप्ताह थोड़ा राहत देने वाला रहेगा। इस सप्ताह कभी खुशी-कभी गम की स्थिति बनेगी।
1012
इस महीने शुक्र मकर राशि का लग्न में, राहु मिथुन राशि का छठे भाव में, मंगल वृश्चिक राशि का ग्यारहवें भाव में, गुरु-शुक्र-केतु-बुध-सूर्य धनु राशि का बारहवें भाव में रहेगा। साल की शुरूआत संतोषजनक और शांतिदायक रहेगी। महीने की शुरूआत धार्मिक कार्यक्रमों से होगी। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। बिजनेस में तरक्की होगी। काम और परिवार के बीच बेहतर संतुलन बना पाने में सफल रहेंगे। 4 जनवरी के बाद का समय थोड़ा चिंताजनक रहेगा। नौकरी में अनचाहा तबादला हो सकता है। बॉस से किसी बात पर विवाद हो सकता है। लव लाइफ में परेशानियां आ सकती हैं। महीने का दूसरे सप्ताह सामान्य रहेगा। इस दौरान कोई भी बड़ी घटना नहीं होगा। दैनिक काम-काज साधारण गति से होते रहेंगे। 16 जनवरी के बाद सरकारी कामों में गति आएगी। वाद-विवाद में आपकी विजय होगी। इस दौरान किसी शादी-समारोह में जाना होगा। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को योजनाबद्ध रूप से सफलता मिलने के योग हैं। महीने का अंतिम समय सतर्क रहकर काम करने का है। बिजनेस से जुड़ी गुप्त बातें किसी के शाथ शेयर न करें। 29 के बाद धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस समय आप तनाव से मुक्त रहेंगे।
1112
इस महीने चंद्रमा कुंभ राशि का लग्न में, राहु मिथुन राशि का पांचवें भाव में, मंगल वृश्चिक राशि का दसवें भाव में, गुरु-शनि-बुध-केतु- सूर्य धनु राशि का ग्यारहवें भाव में, शुक्र मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में नए-नए मित्र बनेंगे। पति-पत्नी में सामंजस्य बेहतर रहेगा। इस समय पैसा तो आएगा लेकिन स्वास्थ्य में गड़बड़ी के चलते आपका मूड ऑफ हो जाएगा। परीक्षा के परिणाम आशा के अनुरूप नहीं रहेंगे। अचानक कोई पुराना रोग उभर सकता है। 8 से 15 जनवरी के बीच आप बिना वजह किसी से उलझ सकते हैं। इस समय स्थितियां आपके फेवर में नहीं है, इसलिए आपको हर फैसला सोच-समझकर लेना होगा। आपकी कोई गुप्त बात सभी को पता चल सकती है। संतान को लेकर कोई नई चिंता इस समय आपके सामने आ सकती है। विरोधी आपकी आलोचना करेंगे। लापरवाही के कारण कोई बड़ा आर्डर आपके हाथ से निकल सकता है। महीने के अंत में आप पर काम का बोझ कुछ ज्यादा ही रहेगा। परिवार का कोई बुजुर्ग सदस्य इस समय बीमार हो सकता है।
1212
इस महीने राहु मिथुन राशि का चौथे भाव में, मंगल वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, गुरु-शनि-सूर्य-बुध-केतु धनु राशि का दसवें भाव में, शुक्र मकर राशि का ग्यारहवें भाव में और चंद्रमा कुंभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। जनवरी की शुरूआत आपके लिए अच्छी नहीं है। राशि से बारहवां चंद्रमा आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है। आपकी कोई मंहगी और प्रिय चीज गुम या चोरी हो सकती है। मन में उदासी छाई रहेगी। 5 जनवरी के बाद आपको थोड़ी मानसिक शांति का अनुभव होगा। बिजनेस में सहयोगियों के साथ कोई नई योजना बनाएंगे। 7 जनवरी को धन लाभ के योग बन रहे हैं। 8 से 15 के बीच बैंक बैलेंस में इजाफा होगा। इस समय किसी कारण आपको चिकित्सक के पास जाना पड़ सकता है। 14-15 को नौकरीपेशा के लिए समय अनुकूल रहेगा। बॉस आपसे खुश रहेंगे। महीने का तीसरा सप्ताह मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। महीने के अंतिम दिनों में नींद में कमी और बैचेनी बनी रहेगी। आप किसी गलत आदत का शिकार इस समय हो सकते हैं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos