मकर राशिफल 2020: इस राशि वालों को मिलेगा मेहनत से कम फल, खर्च भी होगा ज्यादा

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रवीण द्विवेदी के अनुसार  मकर राशि वाले लोगों के लिए साल 2020 चुनौतियां के बीच उपलब्धियां प्रदान करने वाला रहेगा। 24 जनवरी से शनिदेव गोचरवश आपकी राशि में आ जाएंगे।  शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण होगा। इस समय आप मेहनत को खूब करेंगे लेकिन फल उतना नहीं मिल पाएगा। इस साल पैसा तो आप कमाएंगे, लेकिन खर्च की भी अधिकता रहेगी। आमदनी अठन्नी और खर्चा रूपय्या वाली स्थिति इस साल रहेगी। किसी कोर्ट केस में भी आपका नाम आ सकता है। साल की शुरूआत में पंचग्रही योग लंबी दूरी की यात्रा करवाएगा। 23 सितंबर के बाद राहु पांचवें स्थान पर आकर विद्यार्थियों के लिए समस्या खड़ी कर सकता है। आगे विस्तृत रूप से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल 2020

Asianet News Hindi | Published : Dec 19, 2019 4:14 PM IST / Updated: Dec 24 2019, 04:43 PM IST

112
मकर राशिफल 2020: इस राशि वालों को मिलेगा मेहनत से कम फल, खर्च भी होगा ज्यादा
मकर राशिफल जनवरी 2020: इस महीने शुक्र मकर राशि का लग्न में, राहु मिथुन राशि का छठे भाव में, मंगल वृश्चिक राशि का ग्यारहवें भाव में, गुरु-शुक्र-केतु-बुध-सूर्य धनु राशि का बारहवें भाव में रहेगा। साल की शुरूआत संतोषजनक और शांतिदायक रहेगी। महीने की शुरूआत धार्मिक कार्यक्रमों से होगी। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। बिजनेस में तरक्की होगी। काम और परिवार के बीच बेहतर संतुलन बना पाने में सफल रहेंगे। 4 जनवरी के बाद का समय थोड़ा चिंताजनक रहेगा। नौकरी में अनचाहा तबादला हो सकता है। बॉस से किसी बात पर विवाद हो सकता है। लव लाइफ में परेशानियां आ सकती हैं। महीने का दूसरे सप्ताह सामान्य रहेगा। इस दौरान कोई भी बड़ी घटना नहीं होगा। दैनिक काम-काज साधारण गति से होते रहेंगे। 16 जनवरी के बाद सरकारी कामों में गति आएगी। वाद-विवाद में आपकी विजय होगी। इस दौरान किसी शादी-समारोह में जाना होगा। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को योजनाबद्ध रूप से सफलता मिलने के योग हैं। महीने का अंतिम समय सतर्क रहकर काम करने का है। बिजनेस से जुड़ी गुप्त बातें किसी के शाथ शेयर न करें। 29 के बाद धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस समय आप तनाव से मुक्त रहेंगे।
212
मकर राशिफल फरवरी 2020: इस समय सूर्य-शनि मकर राशि का लग्न में, बुध-शुक्र कुंभ राशि का दूसरे भाव में, चंद्रमा मेष राशि का चौथे भाव में, राहु मिथुन राशि का छठे भाव में, मंगल वृश्चिक राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के शुरूआती 2 दिन ठीक नहीं है। पैसों से जुड़ा नुकसान हो सकता है। दैनिक कामों में रुकावटें आ सकती हैं। किसी का सहयोग न मिलने से तनाव की स्थिति बनेगी। इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति आपके पक्ष में आती जाएगी। दूसरे सप्ताह में करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं। इस समय की गई मेहनत आगे जाकर पूरा फायदा देगी। भविष्य की योजनाओं पर काम करेंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। 16 से 23 तक का समय लाभप्रद रहेगा। नौकरी में आपके फंडे काम करेंगे, बॉस से आपको तारीफ मिलेगी। सुख-सुविधाओं पर खर्च करना होगा। इस समय बच्चों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। 28 के बाद किसी दुर्घटना का योग बन रहा है। स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रहेगा।
312
मकर राशिफल मार्च 2020: इस महीने शनि मकर राशि का लग्न में, सूर्य-बुध कुंभ राशि का दूसरे भाव में, शुक्र-चंद्रमा मेष राशि का चौथे भाव में, राहु मिथुन राशि का छठे भाव में, मंगल-गुरु-केतु धनु राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने का पहला सप्ताह आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। आप मुश्किल काम भी आसानी से कर पाएंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपका रूतबा बढ़ेगा। पति-पत्नी में आपसी तालमेल बेहतर रहेगा। 8 से 15 मार्च के बीच आपकी योजनाएं सफल नहीं हो पाएंगी। धन हानि के प्रबल योग इस समय बन रहे हैं। फैक्ट्री में प्रोडक्शन भी कम होगा। 12-13 को आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे, जिससे आपको यश मिलेगा। इस समय धार्मिक कार्यक्रमों में जाने का अवसर मिलेगा। 16 से 18 के बीच बारहवां चंद्रमा विवाद का कारण बन सकता है। मित्रों से किसी पर वैचारिक मतभेद होगा। 20 मार्च के बाद ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में बनेंगी। महीने के अंतिम सप्ताह में आप कड़ी मेहनत करेंगे। आपको इसकी नतीजा भी शानदार मिलेगा। किसी की बात से आपका दिल दुख सकता है। धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें।
412
मकर राशिफल अप्रैल 2020: इस महीने मंगल-गुरु-शनि मकर राशि का लग्न में, बुध कुंभ राशि का दूसरे भाव में, सूर्य मीन राशि का तीसरे भाव में, शुक्र वृष राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा-राहु मिथुन राशि का छठे भाव में, केतु धनु राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में नया वाहन, भूमि, फ्लैट आदि खरीद सकते हैं। इस समय आप बिजनेस को बढ़ाने की नई-नई योजना बनाएंगे। ऑफिस में आपकी छबि सुधरेगी। विरोधी आपसे कमतर साबित होंगे। 11-12 अप्रैल को समय लाभ पहुंचाने वाला रहेगा। इस समय आपने अहंकार का भाव आ सकता है, जिससे आपका काम बिगड़ सकता है। 15 को ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। महीने के तीसरे सप्ताह में 4 ग्रहों की युति आपकी राशि के लग्न में बन रही है, ये समय शानदार परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी कई चिंताएं एक साथ खत्म हो सकती हैं। पुराने रोगों से भी छुटकारा मिलेगा। महीने के अंतिम दिनों में खर्च ज्यादा हो सकता है। इस समय मौसमी बीमारियां भी आपको हो सकती हैं। सफलता के लिए आपको कई पापड़ बेलने पड़ेंगे।
512
मकर राशिफल मई 2020: इस महीने गुरु-शनि-मंगल मकर राशि का लग्न मे, सूर्य-बुध मेष राशि का चौथे भाव में, शुक्र वृषभ राशि का पांचवें भाव में, राहु मिथुन राशि का छठे भाव में, केतु धनु राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 2-3 मई को समय निराशाजनक रहेगा। कोर्ट-कचहरी में चल रहे विवाद का परिणाम आपके विपक्ष में आएगा। इस समय राहत की संभावना कम ही है। कुछ भी खरीदने से पहले अच्छी तरह से जांच-परख लें। बिजनेस में नया एग्रीमेंट पहले पढ़ें, फिर साइन करें। महीने का दूसरा सप्ताह नौकरीपेशा के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। इस समय आपको कोई नया पद मिल सकता है। बच्चों के साथ छुटि्टयों का मजा भी लेंगे, सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। माता-पिता से किसी बात पर विरोध हो सकता है। 20-21 मई को समय अच्छा नहीं है। काम तो पूरे होंगे, लेकिन आप संतुष्ट नहीं हो पाएंगे। नौकरी में बॉस की फटकार सुननी पड़ सकती है। महीने के अंतिम दिनों में आर्थिक हालात पहले से बेहतर होंगे। इस समय आप किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं। मेहमानों के कारण मानसिक तनाव हो सकता है।
612
मकर राशिफल जून 2020: इस महीने गुरु-शनि मकर राशि का लग्न में, मंगल कुंभ राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-शुक्र वृष राशि का पांचवें भाव में, बुध-राहु मिथुन राशि का छठे भाव में, केतु धनु राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत सुखद घटनाओं से होगी। योजनाएं पूरी होने के प्रसन्नता रहेगी। इस समय आप भौतिक और शारीरिक सुख प्राप्त करेंगे। जमीन-जायदाद से लाभ होने के योग इस समय बन रहे हैं। कम मेहनत से भी अधिक लाभ प्राप्त करेंगे। महीने के दूसरे सप्ताह में आपका मन किसी काम में नहीं रहेगा। इस समय आप सतर्क रहते हुए काम करें, क्योंकि बिजनेस से जुड़े गुप्त राज आपके विरोधियों को पता चल सकते हैं। अच्छी संगत का फायदा इस समय आपको मिलेगा। 16 से 23 जून के बीच आपको विवाद, कानूनी मुकद्मे, आदि का सामना करना पड़ सकता है। इसके चलते आपका समय और पैसा दोनों बर्बाद होंगे। इस समय आप जोखिम भरे काम करने से बचें। महीने के आखिर में आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। माता-पिता का स्नेह मिलेगा। बच्चों से जुड़े किसी काम को लेकर दौड़-भाग करनी पड़ सकती है।
712
मकर राशिफल जुलाई 2020: इस महीने शनि मकर राशि का लग्न में, मंगल मीन राशि का तीसरे भाव में, शुक्र वृषभ राशि का पांचवें भाव में, बुध-सूर्य-राहु मिथुन राशि का छठे भाव में, चंद्रमा तुला राशि का दसवें भाव में, गुरु-केतु धनु राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में आपकी लोकप्रियता में इजाफा होगा। आप हर काम सलीके साथ करने में सफल रहेंगे। हेल्थ में पहले से सुधार आएगा। प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय में मुनाफा होगा। आपका सहज व्यवहार लोगों को आपसे जोड़े रखेगा। 13 जुलाई के बाद पारिवारिक मामलों में टकराव की स्थिति बन सकती है। दिखाने के चक्कर में कर्ज लेना पड़ सकता है। बात से मुकरने पर छबि खराब हो सकती है। आपकी बातों से मित्र नाराज हो सकते हैं। महीने के तीसरे सप्ताह में सुखों में बढोत्तरी होगी। अच्छे कामों का नतीजा धन प्राप्ति या इनाम के रूप में मिल सकता है। इस समय आप किसी न किसी कारण चर्चाओं में बने रहेंगे। 24 जुलाई के बाद हेल्थ में गिरावट हो सकती है। पति-पत्नी में मतभेद होंगे। पर आप हर मुश्किल का सामना कर पाने में सक्षम रहेंगे।
812
मकर राशिफल अगस्त 2020: इस महीने शनि मकर राशि का लग्न में, मंगल मीन राशि का तीसरे भाव में, राहु-शुक्र-बुध मिथुन राशि का छठे भाव में, सूर्य कर्क राशि का सातवें भाव में, केतु-चंद्रमा-गुरु धनु राशि के बारहवें भाव में रहेंगे। महीने के पहले ही दिन बॉस आपसे किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। 3-4 को सन्मुख चंद्रमा सफलता दिलाएगा। आप काम और परिवार के बीच संतुलन बनाने में सफल रहेंगे। बच्चों को लेकर किसी बात की चिंता हो सकती है। 10-11 को चौथा चंद्रमा किसी से विवाद करवा सकता है। इस समय आप पर हीन भावना हावी हो सकती है। 15 अगस्त को कोई मंहगी वस्तु खरीद सकते हैं। ये समय आपकी भावनाओं के अनुकूल रहेगा। 16 से 23 के बीच आपको अपने फैसले बदलने पड़ सकते हैं। परिवार के सहयोग से अटके काम पूरे होंगे। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। इस समय सातवां चंद्रमा आपके लिए सुखदायक रहेगा। आप शांत रहते हुए भी अपने सभी काम आसानी से पूरे करवा पाएंगे। महीने के अंतिम दिनों में आपको किस्मत का साथ मिलेगा और आप इच्छित सफलता प्राप्त करेंगे।
912
मकर राशिफल सितंबर 2020: इस महीने शनि मकर राशि का लग्न में, चंद्रमा कुंभ राशि का दूसरे भाव में, मंगल मेष राशि का चौथे भाव में, राहु मिथुन राशि का छठे भाव में, शुक्र कर्क राशि का सातवें भाव में, गुरु-केतु धनु राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में मिश्रित फलों की प्राप्ति होगी। आप दूसरों की मदद करेंगे। आपकी अनेक समस्याओं का समाधान इस समय हो सकता है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए भाइयों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। 8 से 10 के बीच प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनसे आपको फायदा होगा। ये समय कुछ नया हुनर सीखने का है। आप जो चाहते हैं, वो आपको मिलेगा। 16-17 को स्थितियां आपके हाथ से निकल जाएंगी। किसी तरह की हानि के योग बन रहे हैं। दोस्तों से भी अनबन हो सकती है। किसी अपरिचित पर विश्वास न करें। यात्रा में कष्ट का अनुभव होगा। महीने के अंतिम दिनों में आप मानसिक रूप से सुकून का अनुभव करेंगे। कार्य की प्रगति संतोषजनक रहेगी।
1012
मकर राशिफल अक्टूबर 2020: इस महीने शनि मकर राशि का लग्न में, चंद्रमा मीन राशि का तीसरे भाव में, मंगल मेष राशि का चौथे भाव में, राहु वृष राशि का पांचवें भाव में, शुक्र सिंह राशि का आठवें भाव में, सूर्य कन्या राशि का नौवें भाव में, बुध तुला राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में कड़ी प्रतियोगिता के बावजूद आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। 3 से 5 अक्टूबर के बीच काम की रफ्तार धीमी हो सकती है। सरकारी नौकरी वाले लोगों को इस समय थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। वित्तीय स्थिति इस समय थोड़ी डावांडोल रहेगी। 8 से 15 अक्टूबर के बीच आप सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। सातवां चंद्रमा इस समय आपके लिए सुखदायक रहेगा। विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। आप खुश रहेंगे और दूसरों को भी खुश रखने का प्रयास करेंगे। 13-14 को किसी से विवाद होने की संभावना है। 19-20 को पूरा ध्यान पैसा कमाने पर लगा रहेगा। इस समय जल्दबाजी में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है। महीने के अंतिम सप्ताह में आप कुशलता पूर्वक काम करेंगे और सफलता हासिल करेंगे।
1112
मकर राशिफल नवंबर 2020: इस महीने शनि मकर राशि का लग्न में, मंगल मीन राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा मेष राशि का चौथे भाव में, राहु वृष राशि का पांचवें भाव में, शुक्र कन्या राशि का नौवें भाव में, सूर्य-बुध तुला राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। किसी को काम को पूरा करने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ेगा। बेकार के कामों में समय और पैसा खराब हो सकता है। विद्यार्थियों को भी इस समय असफलता का सामना करना पड़ सकता है। 8 नवंबर के बाद किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इस दौरान नए लोगों को मेल-मुलाकात हो सकती है। नया वाहन खरीदने का मन बनेगा। 14-15 को समय शानदार तरीके से बीतेगा। जीवन का आनंद उठाएंगे। संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिलेगा। महीने के तीसरे सप्ताह में आपके मन में तरह-तरह की शंकाएं जन्म लेंगी। देवभाव में चंद्रमा शारीरिक सुख प्रदान करेगा। महीने के अंतिम दिनों में पैसा कमाने का मौका मिलेगा। 28 नवंबर के बाद एक बार फिर ग्रह स्थितियां आपके विपक्ष में हो जाएंगी।
1212
मकर राशिफल दिसंबर 2020: इस महीने शनि-गुरु मकर राशि का लग्न में, मंगल मीन राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा-राहु वृषभ राशि का पांचवें भाव में, शुक्र तुला राशि का दसवें भाव में, सूर्य-केतु-बुध वृश्चिक राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। समय सामान्यत: अच्छा व्यतीत होगा। मन में अच्छे और नए-नए विचार आएंगे। घर-परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। इस समय फिजूलखर्ची से बचें। पेंडिंग पड़े काम पूरे होंगे। 8 दिसंबर के बाद किसी व्यापारिक यात्रा पर जा सकते हैं। निवेश के लिए भी ये समय ठीक है। शुक्र का स्वयं की राशि तुला में दसवें भाव में परिभ्रमण आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इस समय अचानक पेट या सिर दर्द की समस्या हो सकती है। 17-18 को सन्मुख चंद्रमा सुखी जीवन का कारक बनेगा। 19 के बाद मानसिक सुख की प्राप्ति होगी। 22-23 को आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। 24 के बाद समय ठीक नहीं है। दूसरों की तरक्की देखकर आपके मन में जलन की भावना आएगी। दुश्मन आपके निशाने पर होंगे। इस समय आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos