तुला राशिफल 2020 : इस राशि वाले हेल्थ को लेकर कष्ट में रहेंगे, खर्च भी होगा ज्यादा

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रवीण द्विवेदी के अनुसार तुला राशि वालों के लिए साल 2020 मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। 24 जनवरी से शनि चौथे स्थान पर होने से ढय्या का फल देगा। जिसके कारण स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव इस साल बने रहेंगे। काम-काज को लेकर भी स्थितियां आपके पक्ष में नहीं रहेगी। साल की शुरूआत में मंगल दूसरे स्थान पर स्वगृही है, इसलिए पैसा जितनी तेजी से आएगा, उतनी तेजी से खर्च भी होगा। इस साल आप अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। 14 मई से 13 सितंबर के बीच गुरु के वक्रत्व काल में किसी परिजन की तबीयत खराब हो सकती है। इस साल कुछ ज्यादा ही खर्च होने के योग बन रहे हैं। आगे विस्तृत रूप से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल 2020

Asianet News Hindi | Published : Dec 19, 2019 3:10 PM IST / Updated: Dec 24 2019, 04:44 PM IST

112
तुला राशिफल 2020 : इस राशि वाले हेल्थ को लेकर कष्ट में रहेंगे, खर्च भी होगा ज्यादा
तुला राशिफल जनवरी 2020: इस महीने मंगल वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, शनि-गुरु-बुध-केतु-सूर्य धनु राशि का तीसरे भाव में, शुक्र मकर राशि का चौथे भाव में, राहु मिथुन राशि का नौवें भाव में रहेगा। महीने का पहला सप्ताह शुभ रहेगा। आप इस समय प्रसन्नचित्त महसूस करेंगे। आपकी कार्ययोजना सफल हो सकती है। नौकरी में भी प्रमोशन के योग इस सप्ताह बन रहे हैं। संतान की ओर से भी संतुष्टि का भाव रहेगा। महीने का दूसरा सप्ताह ठीक नहीं है। परिवार के हितों के लिए आप कोई जोखिमभरा निर्णय ले सकते हैं। ये समय काफी व्यस्त रहेगा। 14-15 को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सारी बाधाओं को दूर करते हुए आप आगे बढ़ते जाएंगे। 18-19 जनवरी को आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस समय आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। प्रेम प्रसंगों में भी सफलता मिल सकती है। सप्ताह का अंतिम समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। महीने के अंतिम सप्ताह में नौकरी में कोई गड़बड़ी हो सकती है। जिसके कारण बॉस डांट सुननी पड़ सकती है। इस समय सिरदर्द और मौसमी बीमारियों का प्रकोप रहेगा। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें।
212
तुला राशिफल फरवरी 2020: इस महीने मंगल वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, केतु-गुरु धनु राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-शनि मकर राशि का चौथे भाव में, बुध-शुक्र राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा मेष राशि का सातवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत अच्छी रहेगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे। नवीन प्रेम प्रसंग की शुरूआत हो सकती है। 3 से 5 फरवरी का समय थोड़ा परेशान करने वाला रहेगा। तरक्की में बाधा आएगी। आप किसी षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं। दूसरे सप्ताह में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। बैंक बैलेंस में बढोत्तरी होगी। रूका हुआ पैसा भी समय आ सकता है। इस समय उत्तरोत्तर उन्नति के योग बन रहे हैं। ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। 16 से 23 फरवरी के बीच मेहनत का लाभ मिलेगा। वाहन खराब हो सकता है। मनचाहा भोजन या वस्तु नहीं मिलने से मन खिन्न रहेगा। महीने के अंतिम सप्ताह में आप पूरे जोश के साथ अपना काम निपटाएंगे। नौकरी में बदलाव भी इस समय संभव है। कड़ी प्रतियोगिता के बावजूद आप सफल रहेंगे।
312
तुला राशिफल मार्च 2020: इस महीने मंगल-गुरु-केतु धनु राशि का तीसरे भाव में, शनि मकर राशि का चौथे भाव में, सूर्य-बुध कुंभ राशि का पांचवें भाव में, शुक्र-चंद्रमा मेष राशि का सातवें भाव में, राहु मिथुन राशि का नौवें भाव में रहेगा। इस महीने की शुरूआत थोड़ी कष्टप्रद रहेगी। मन में वैराग्य का भाव आ सकता है। दुर्घटना के योग बन रहे हैं। अपने काम के लिए किसी को रिश्वत देनी पड़ सकती है। परिवार में भी बिखराव की स्थिति रहेगी। 8 मार्च से समय पक्ष का बनेगा। बिजनेस और घरेलू खर्च के लिए संतुलित और उपयोगी बजट बनाएंगे। इस समय आप जोखिम भरे कामों से दूर रहें। बेकार के कामों में समय और पैसा दोनों नष्ट हो सकते हैं। 16 मार्च के बाद कठिन से कठिन काम आप आसानी से कर पाएंगे। कोर्ट केस में भी सफलता मिल सकती है। किसी नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। इस समय हेल्थ को लेकर थोड़ा सजग रहें। महीने के अंतिम सप्ताह में आपका रूख पहले से ज्यादा सकारात्मक रहेगा। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। इस समय का सदुपयोग करें।
412
तुला राशिफल अप्रैल 2020: इस महीने केतु धनु राशि का तीसरे भाव में, मंगल-गुरु-शनि मकर राशि का चौथे भाव में, बुध कुंभ राशि का पांचवें भाव में, सूर्य मीन राशि का छठे भाव में शुक्र वृष राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा-राहु मिथुन राशि का नौवें भाव में रहेगा। इस महीने का आरंभ सुखदायक रहेगा। आप समय का सही उपयोग कर पाएंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आपकी काबिलियत सबके सामने आएगी। महीने के दूसरे सप्ताह में कहीं घूमने जा सकते हैं। पुराने रोगों में आराम मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। इस समय वाहन सावधानी से चलाएं। 16-17 को समय ठीक नहीं है। बनते काम रुक सकते हैं। धन हानि के योग भी इस समय बन रहे हैं। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर मिल सकती है। भाइयों से विवाद हो सकता है। 24 से 30 अप्रैल के बीच आय कम रहेगी और काम भी देरी से पूरे होंगे। बुरे सपने आएंगे। आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं।
512
तुला राशिफल मई 2020: इस समय केतु धनु राशि का तीसरे भाव में, गुरु-मंगल-शनि मकर राशि का चौथे भाव में, सूर्य-बुध मेष राशि का सातवें भाव में, शुक्र वृष राशि का आठवें भाव में, राहु मिथुन राशि का नवम भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में 4 और 5 मई का समय ठीक नहीं है। परिवार के सामने किसी बात पर शर्मिंदा होना पड़ सकता है। तनाव और आलस्य महसूस करेंगे। आप छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेंगे। लोग आपकी भावनाओं का फायदा उठा सकते हैं। 8-9 मई का समय मानसिक सुख-शांति वाला रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। वाहन सुख मिलेगा। दुश्मन आपकी बुराई करेंगे। नए-नए स्त्रोतों से पैसा आएगा। महीने के तीसरे सप्ताह में विद्यार्थियों को मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा। आप योजनाबद्ध तरीके से बिजनेस को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। अंतिम सप्ताह में आप बेहतर खान-पान का आनंद उठाएंगे। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। इस समय आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।
612
तुला राशिफल जून 2020: इस महीने केतु धनु राशि का तीसरे भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का चौथे भाव में, मंगल कुंभ राशि का पांचवें भाव में, सूर्य-शुक्र वृषभ राशि का आठवें भाव में, बुध-राहु मिथुन राशि का नौवें भाव में रहेगा। 1 और 2 जून का समय थोड़ा चिंताकरक रहेगा। इसके बाद का समय आपके पक्ष में रहेगा। सरकारी नौकरी के इच्छुक लोगों को सफलता मिल सकती है। नए काम की शुरुआत हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। 7 को धन लाभ के योग बन रहे हैं। 8 से 15 जून के बीच बिजनेस से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा। पारिवारिक यात्रा के योग भी इस समय बन रहे हैं। इस समय अतिरिक्त आय भी हो सकती है। छुटि्टयों का मजा लेंगे। 19-20 को आठवां चंद्रमा कामों में रुकावटें आ सकती है। बच्चों को लेकर चिंता बनी रहेगी। कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे। मन में उलझन बनी रहेगी। 26-27 को काम गति पकड़ेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपनी बुद्धि और विवेक से आप हर काम में सफलता प्राप्त करेंगे। कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।
712
तुला राशिफल जुलाई 2020: इस महीने चंद्रमा तुला राशि का लग्न में, गुरु-केतु धनु राशि का तीसरे भाव में, शनि मकर राशि का दसवें भाव में, मंगल मीन राशि का छठे भाव में, शुक्र वृषभ राशि का आठवें भाव में, सूर्य-बुध-राहु मिथुन राशि का नौवें भाव में रहेगा। महीने का पहला सप्ताह कार्यसिद्धिप्रदायक रहेगा। पैसों की आवक बनी रहेगी। आपके निर्णय सही साबित होंगे। आप स्वयं को स्वतंत्र महसूस करेंगे। नए संबंधों से फायदा होगा। परिवार का साथ मिलेगा। दूसरे सप्ताह में आप बहुत अधिक काम के कारण थकावट का अनुभव करेंगे। बॉस आपके काम से खुश होंगे। आर्थिक स्थिति भी पक्ष की बनी रहेगी। मौसमी बीमारियों का खतरा बना रहेगा। 16 से 18 जुलाई के बीच घर में किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा के लिए कढ़ी मेहनत करनी होगी। किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपकी राय ली जा सकती है। अंतिम सप्ताह में राजनीति से जुड़े लोगों से आपको फायदा हो सकता है। मन में भ्रम की स्थिति रहेगी, लेकिन सूझबूझ से सारे मामले आप संभाव लेंगे।
812
तुला राशिफल अगस्त 2020: इस महीने केतु-चंद्रमा-गुरु धनु राशि का तीसरे भाव में, शनि मकर राशि का चौथे भाव में, मंगल मीन राशि का छठे भाव में, शुक्र-बुध-राहु मिथुन राशि का नौवें भाव में, सूर्य कर्क राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत तनाव भरी रहेगी। 2 से 4 अगस्त के बीच चंद्रमा और शनि की युति से पैसा कहीं अटक सकता है। इस समय शत्रु सक्रिय रहेंगे। नौकरी में एक के बाद एक परेशानी आएगी। आप अपने लोगों से दूर होते चले जाएंगे। 8 से 15 अगस्त तक का समय ठीक रहेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर हो सकती है। घर की जिम्मेदारी ठीक से निभा पाएंगे। किसी की बात आपको चुभ सकती है। इस समय आप वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। 16 से 23 अगस्त के बीच प्रमोशन की सूचना मिल सकती है। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। महीने का अंतिम समय शानदार रहेगा। अप्रत्याशित रूप से धन लाभ के योग बन रहे हैं। मनोरंजन और पार्टी में समय बीतेगा।
912
तुला राशिफल सितंबर 2020: इस महीने गुरु-केतु धनु राशि का तीसरे भाव में, शनि मकर राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा कुंभ राशि का पांचवें भाव में, मंगल मेष राशि का सातवें भाव में, राहु मिथुन राशि का नौवें भाव में और सूर्य-बुध सिंह राशि में रहेंगे। महीने के आरंभ में आप नई तकनीक का उपयोग कर अपने काम को आगे बढ़ाएंगे। पैसे की बचत होगी। आप दूसरों के काम आएंगे। पुराने दोस्तों को मुलाकात होगी। प्रेम संबंध में पहले से बेहतर होंगे। 10 सितंबर के बाद कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। संतान पक्ष आपकी परेशानी का कारण बनेगा। विवाह समारोह की बात टल सकती है। धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। 16-17 सितंबर को आपकी मेहनत रंग लाएगी। लक्ष्य पूरा करने के लिए आप अथक प्रयास करेंगे और उसमें सफल भी होंगे। ये समय सुकून भरा रहेगा। 26 से 30 तक का समय ठीक नहीं रहेगा। आपकी लापरवाही और लेटलतीफी के कारण कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा रह सकता है। इस वजह से आपको अपमानित होना पड़ेगा। हालांकि आप अपनी गलती आगे सुधार लेंगे।
1012
तुला राशिफल अक्टूबर 2020: इस महीने बुध तुला राशि का लग्न में, केतु वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, गुरु धनु राशि का तीसरे भाव में, शनि मकर राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा मीन राशि का छठे भाव में, मंगल मेष राशि का सातवें भाव में रहेगा। इस महीने आपको भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। 4-5 अक्टूबर को सातवां चंद्रमा, मंगल से युति कर लक्ष्मी योग बना रहा है, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। 8 को काम को बोझ बहुत अधिक रहने से आप परेशान हो सकते हैं। 11-12 को अटके हुए कामों में गति आएगी। नए संपर्क बनेंगे। आप सही समय पर सही निर्णय लेने में सफल रहेंगे। आपके आस-पास का वातावरण सुखद रहेगा। तीसरे सप्ताह में हेल्थ में गिरावट हो सकती है। भाग्य भरोसे न बैठें, नहीं तो हाथ आया अवसर हाथ से निकल सकता है। काम से बचने के चक्कर में ऑफिस में वाद-विवाद हो सकता है। 24-25 को जोखिम उठाने की बजाए सही समय आने की प्रतीक्षा करें। महीने के अंतिम समय में कारोबार बढ़ाने पर जोर रहेगा। इस समय त्वचा से संबंधित कोई बीमारी हो सकती है। आपके पराक्रम में वृद्धि होने के संकेत हैं।
1112
तुला राशिफल नवंबर 2020: इस महीने सूर्य-बुध तुला राशि का लग्न में, केतु वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, गुरु धनु राशि का तीसरे भाव में, शनि मकर राशि का चौथे भाव में, मंगल मीन राशि का छठे भाव में, शुक्र कन्या राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में आप कुछ चिड़चिड़े हो सकते हैं। बच्चों के साथ आपका व्यवहार ठीक नहीं रहेगा, इस कारण परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आपको इस समय थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है। 8-9 को माता-पिता व बच्चों से संबंधो में फिर से मजबूती आएगी। 10-11 को समय धन लाभ वाला रहेगा। आप बड़ी तेजी से पेंडिंग काम निपटाएंगे। कोई उपलब्धि भी इस समय आपको मिल सकती है। 12-13 को विरोधियों से चुनौती मिल सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है। घरेलू समस्याएं हावी रहेंगी। 16 से 23 नवंबर के बीच किसी खास इच्छा की पूर्ति हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। इस समय आपके भाग्य का सितारा चमक सकता है। महीने का अंतिम समय मिला-जुला फल देने वाला रहेगा।
1212
तुला राशिफल दिसंबर 2020: इस महीने शुक्र तुला राशि का लग्न में, सूर्य-बुध-केतु वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का चौथे भाव में, मंगल मीन राशि का छठे भाव में, चंद्रमा-राहु वृषभ राशि का आठवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में आठवां चंद्रमा घातक रहेगा। पैसों के मामले में सोच-विचार कर ही कोई निर्णय लें। किसी खास काम के लिए पैसा उधार लेना पड़ सकता है। 4 से 6 के मध्य समय अनुकूल रहेगा। कठिन परिश्रम से आप सफलता प्राप्त कर लेंगे। 7 दिसंबर को आय में वृद्धि होने के संकेत हैं। महीने के दूसरे सप्ताह में कुछ मामलों में असफल हो सकते हैं। संतान पक्ष के व्यवहार से आप दुखी हो सकते हैं। इस समय मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। 19 से 21 के बीच मन में चल रही उहापोह समाप्त होगी। कानूनी मसले पर किसी विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं। करियर को लेकर सही मार्गदर्शन मिलेगा। महीने का अंतिम सप्ताह सुख-संपन्नता के साधन जुटाने में खर्च होगा। छोटी-छोटी यात्राएं इस समय हो सकती हैं। संतान के विवाह को लेकर चिंता बनी रहेगी।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos