कन्या राशिफल 2020 : इस राशि वालों का हर काम में होगा प्रमोशन, लेकिन...

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रवीण द्विवेदी के अनुसार कन्या राशि वालों के लिए साल 2020 अच्छा रहेगा। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग इस साल बन रहे हैं। साल की शुरूआत में पंचग्रहों की युति है, जिसके कारण आप भूमि, भवन, वाहन आदि पर खर्च करेंगे। दसवें स्थान पर राहु की स्थिति के कारण कामों के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। साल की शुरूआत में मंगल तीसरे स्थान पर स्वगृही है, जिसके चलते आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। 23 सितंबर के बाद राहु नवम भाव में आकर राहु भाग्योन्नति में अड़चने पैदा करेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता के योग बन रहे हैं। आगे विस्तृत रूप से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए साल 2020

Asianet News Hindi | Published : Dec 19, 2019 10:22 AM IST / Updated: Dec 24 2019, 04:45 PM IST

112
कन्या राशिफल 2020 : इस राशि वालों का हर काम में होगा प्रमोशन, लेकिन...
कन्या राशिफल जनवरी 2020: इस महीने मंगल वृश्चिक राशि का तीसरे भाव में, केतु-शनि-सूर्य-बुध और गुरु धनु राशि का चौथे भाव में, शुक्र मकर राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा कुंभ राशि का छठे भाव में, राहु मिथुन राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में समय उत्तम फल देने वाला रहेगा। रोग और शत्रुओं का नाश होगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी। ये समय अपने सपनों को पूरा का है, आप इसके लिए मेहनत भी करेंगे। 5-6 जनवरी का समय थोड़ा परेशान करने वाला रहेगा। इस समय बिजनेस पर ध्यान दें, नहीं तो कोई बड़ा सौदा हाथ से निकल सकता है। महीने के दूसरे सप्ताह में सरकारी नौकरी वालों को फायदे के योग बन रहे हैं। प्रेम प्रसंगों में सफलता भी मिल सकती है। पुराने दोस्तों का साथ मिलेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इस समय आपका आत्मविश्वास गजब का रहेगा। बॉस भी आपसे प्रभावित रहेंगे। तीसरा सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रहेगा। माता-पिता से स्वास्थ्य को लेकर चिंतिंत रहेंगे। कोई अशुभ समाचार भी इस समय मिल सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिलने से मुश्किलें आसान हो जाएंगी। चौथे सप्ताह में कोई खास उलटफेर की संभावना नहीं है।
212
कन्या राशिफल फरवरी 2020: इस महीने मंगल वृश्चिक राशि का तीसरे भाव में, केतु-गुरु धनु राशि का चौथे भाव में, सूर्य-शनि मकर राशि का पांचवें भाव में, बुध-शुक्र कुंभ राशि का छठें भाव में, चंद्रमा मेष राशि का आठवें भाव में, राहु मिथुन राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने के प्रारंभ में धन और समय की बर्बादी हो सकती है। दिखाने के चक्कर में किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। इस समय आप काम और परिवार के बीच संतुलन नहीं रख पाएंगे। जीवनसाथी से जुड़ी कोई बात तनाव का कारण बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए ये समय सफलता देने वाला रहेगा। महीने के दूसरे सप्ताह में आप अधूरे कामों को पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। इस समय आप थोड़ा शांति का अनुभव करेंगे। कोई महत्वपूर्ण काम भी इस दौरान हो सकता है। 16 से 20 फरवरी का समय काम में बाधा पहुंचाने वाला रहेगा। इस समय आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। महीने के अंतिम सप्ताह में रोजगार के अवसर मिलेंगे। पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी के कामों में शत्रु आपके सामने टिक नहीं पाएंगे।
312
कन्या राशिफल मार्च 2020: इस महीने मंगल-केतु-गुरु- धनु राशि का चौथे भाव में, शनि मकर राशि का पांचवें भाव में, सूर्य-बुध कुंभ राशि का छठे भाव में, शुक्र-चंद्रमा मेष राशि का आठवें भाव में, राहु मिथुन राशि का दसवें भाव में रहेगा। इस महीने काम-काज की स्थिति पहले से सुधरेगी। सरकारी कर्मचारियों के लिए समय लाभ देने वाला है। नए वस्त्र और आभूषण खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से मन प्रसन्न रहेगा। महीने के दूसरे सप्ताह में आपकी परीक्षा की घड़ी रहेगी। मन निराशा की ओर अग्रसर होगा। वाहन दुर्घटना के योग भी बन रहे हैं। प्यार में धोखा मिल सकता है। 14-15 किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। तीसरे सप्ताह में परिवार में खींचतान की स्थिति बनेगी। आपकी कोई गुप्त बात सबके सामने आ सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है। मकान की मरम्मत या साज-सज्जा पर खर्च हो सकता है। अंतिम सप्ताह में धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी से भी फायदा हो सकता है। इस समय आप कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे।
412
कन्या राशिफल अप्रैल 2020: इस महीने केतु धनु राशि के चौथे भाव में, मंगल-शनि-गुरु मकर राशि का पांचवें भाव में, बुध कुंभ राशि के छठे भाव में, सूर्य मीन राशि का सातवें भाव में, शुक्र वृषभ राशि का नवें भाव में, चंद्रमा-राहु मिथुन राशि के दसवें भाव में रहेंगे। महीने का पहला सप्ताह लाभकारी रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारी और भागीदार आपको सहयोग करेंगे। पैसों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। बिजनेस के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात होगी। विदेश यात्रा भी हो सकती है। 13-14 अप्रैल को समय अशांति वाला रहेगा। आप थकान से भरे रहेंगे। परिवार में किसी से विवाद भी हो सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। बॉस की फटकार भी सुननी पड़ सकती है। 15 से 20 अप्रैल तक का समय हंसी-खुशी में व्यतीत होगा। किसी शादी-समारोह में जाने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। कोई नया निवेश भी इस समय कर सकते हैं। महीने के अंतिम सप्ताह में पेट से जुड़े रोग हो सकते हैं। माता का विशेष आशीर्वाद इस समय आपको मिलेगा।
512
कन्या राशिफल मई 2020: इस महीने केतु धनु राशि का चौथे भाव में, शनि-गुरु-मंगल मकर राशि का पांचवें भाव में, सूर्य-बुध मेष राशि का छठे भाव में, शुक्र वृष राशि का नौवें भाव में, राहु मिथुन राशि का दसवें भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में धन संबंधी समस्याएं आ सकती हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी। बेकार के कामों में समय खराब हो सकता है। सप्ताह के अंत में आपकी शांति का अनुभव करेंगे। लक्ष्य पूरा कर पाएंगे। परिवार व काम का बोझ बढ़ सकता है। माता-पिता को समय दे पाएंगे। दूसरे सप्ताह में बिजनेस गति पकड़ेगा। पति-पत्नी में तकरार हो सकती है। इस समय आप दूसरों की मदद भी करेंगे। आपका कलात्मक पक्ष मजबूत होगा। तीसरे सप्ताह में खरीदी करते समय थोड़ा सावधान रहें, आप ठगे जा सकते हैं। काम में लापरवाही घातक साबित हो सकती है। कानूनी मामलों में जीत मिलेगी। महीने के अंत में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है। आप स्वयं को असहाय महसूस करेंगे।
612
कन्या राशिफल जून 2020: इस महीने केतु धनु राशि का चौथे भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का पांचवें भाव में, मंगल कुंभ राशि का छठे भाव में, शुक्र-सूर्य वृषभ राशि का नौवें भाव में, बुध-राहु मिथुन राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने की शुरुआत में जमीन संबंधी विवादों का हल होगा। आपका काम सभी को पसंद आएगा। कारोबार में भी पहले से सुधार आएगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। सप्ताह के अंत में किसी से विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरे सप्ताह में पैर से जुड़ा कोई रोग हो सकता है। एड़ी में भी दर्द रह सकता है। इस समय जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। बाधाएं समाप्त होंगी। बिजनेस में नया एग्रीमेंट हो सकता है। 16 से 20 तक का समय थोड़ा परेशान करने वाला रहेगा। मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पाएगा। वाहन चलाने में थोड़ी सावधानी रखें। अंतिम सप्ताह में विवादित मामलों को किसी की मदद से सुलझा पाएंगे। संतान की किसी हरकत से मन दुखी होगा। इस समय नसों में खिंचाव हो सकता है।
712
कन्या राशिफल जुलाई 2020: इस महीने गुरु-केतु धनु राशि का चौथे भाव में, शनि मकर राशि का पांचवें भाव में, मंगल मीन राशि का सातवें भाव में, शुक्र वृष राशि का नौवें भाव में, सूर्य-राहु-बुध मिथुन राशि का दसवें भाव में रहेगा। इस महीने आपके कारोबार में सुधार आएगा। आय में वृद्धि होगी। समाज सेवा में समय व्यतीत होगा। इस समय आप खर्चों का नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। ऑफिस में आपकी प्रशंसा होगी। दूसरे सप्ताह में शिक्षा से जुड़ी रुकावटें दूर होंगी। परिश्रम के अनुसार धन लाभ होगा। चतुराई से काम लेकर आप उन्नति भी कर सकते हैं। 13 से 15 के बीच हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। कोई बड़ी डील भी हाथ से निकल सकती है। 16 से 23 के बीच लंबी यात्रा हो सकती है। विद्यार्थी अपनी मेहनत से आगे बढ़ेंगे। समय लाभकारी रहेगा। संतान के कारण कुछ तनाव हो सकता है। महीने के अंतिम सप्ताह में दुर्घटना का भय है। बिजनेस में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नई तकनीक के सहारे पर कारोबार को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे।
812
कन्या राशिफल अगस्त 2020: इस महीने गुरु-चंद्रमा- केतु धनु राशि के चौथे भाव में, शनि मकर राशि का पंचम भाव में, मंगल मीन राशि का सातवें भाव में, शुक्र-राहु-बुध मिथुन राशि का दसवें भाव में, सूर्य कर्क राशि का ग्याहरवें भाव में रहेगा। इस महीने कुछ अशुभ परिस्थितियां बन सकती हैं। 1 और 2 अगस्त को चंद्रमा की स्थिति अनुकूल नहीं है। आपकी सारी योजनाएं धरी की धरी रह जाएंगी। कोई अप्रिय घटना या अशुभ समाचार मिल सकता है। आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। 8 और 9 अगस्त को सातवां चंद्रमा सुख-शांति प्रदान करेगा। आपकी प्रवृत्ति उदार रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीता पाएंगे। इसके बाद का समय थोड़ा कष्टकारी हो सकता है। आपकी कोई गलती पकड़ में आ सकती है। महीने का तीसरा सप्ताह मिश्रित फलकारी रहेगा। विद्यार्थियों के लिए ये समय सफलदायक रहेगा। समय का सदुपयोग कर पाएंगे। बिजनेस में कोई ठोस निर्णय इस समय ले सकते हैं। महीने के अंतिम सप्ताह में धन लाभ के योग बन रहे हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर और ऑफिस में माहौल सकारात्मक रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने से मन शांत रहेगा।
912
कन्या राशिफल सितंबर 2020: इस महीने केतु-गुरु धनु राशि का चौथे भाव में, शनि मकर राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा कुंभ राशि का छठे भाव में, मंगल मेष राशि का आठवें भाव में, राहु मिथुन राशि का दसवें भाव में, शुक्र कर्क राशि का ग्यारहवें भाव में, सूर्य-बुध सिंह का बारहवें भाव में रहेगा। महीने का आरंभ सुखद घटनाओं से होगा। धन संबंधी मामलों में जीत हासिल करेंगे। कार्य योजनाएं सफल होंगी। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। जमीन संबंधी विवादों का हल होगा। माता का स्नेह मिलेगा। महीने के दूसरे सप्ताह में खर्च की अधिकता रहेगी। हेल्थ को लेकर सावधान रहें। रक्त से संबंधित बीमारी हो सकती है। वैवाहिक संबंध मधुर होंगे। नौकरी या बिजनेस को लेकर यात्रा हो सकती है। 16-17 सितंबर का समय ठीक नहीं है। पुराने विवाद के कारण कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। रिश्तों और मित्रता में स्वार्थपन आ सकता है। अंतिम सप्ताह में दवाइयों पर खर्च होगा। संतान को लेकर चिंता बनी रहेगी। पैसों को लेकर हाथ तंग हो सकता है। इस समय खर्च संभलकर करें तो अच्छा रहेगा।
1012
कन्या राशिफल अक्टूबर 2020: इस महीने सूर्य कन्या राशि का लग्न में, बुध तुला राशि का दूसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का तीसरे भाव में, गुरु धनु राशि का चौथे भाव में, शनि मकर राशि का पांचवें भाव में और राहु वृषभ राशि का नौवे भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में सुखों का अनुभव होगा। लेकिन आप जोखिम भरे कामों से दूर ही रहें तो अच्छा है। गलत संगत में पड़कर गलत निर्णय ले सकते हैं, जिसके कारण आगे पछताना पड़ेगा। जितनी चादर हो, उतने ही पैर पसारें। 8 से 15 अक्टूबर के बीच चिंताओं से राहत मिलेगी। साझेदारी के बिजनेस में लाभ होगा। नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत बनेगी। मनोरंजन में समय बीतेगा। खरीदी करते समय सावधानी रखें। महीने के तीसरे सप्ताह में थोड़े बिजी रहेंगे। चंद्रमा दूसरे भाव में आकर आपके काम की गति बढ़ाएगा। संतान के विवाह, करियर आदि की चिंता समाप्त होंगी। 24 से 31 के बीच घर में खुशी का माहौल रहेगा। हेल्थ से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है। आपकी हर जरूरत इस समय पूरी हो जाएगी। लव लाइफ के लिए भी ये समय ठीक रहेगा।
1112
कन्या राशिफल नवंबर 2020: इस महीने शुक्र कन्या राशि का लग्न में, बुध-सूर्य तुला राशि का दूसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का तीसरे भाव में, गुरु धनु राशि का चौथे भाव में, शनि मकर राशि का पांचवें भाव में, मंगल मीन राशि का सातवें भाव में रहेगा। महीने का पहला दिन थोड़ा अस्त-व्यस्त रहेगा। आठवां चंद्रमा मानसिक तनाव पहुंचा सकता है। हेल्थ भी इस समय थोड़ी गिरी हुई रहेगी। इसके बाद आप अपनी क्षमता को करियर, प्रोफेशन, अध्यात्म और धर्म की प्रगति में लगाएंगे। 8 से 15 नवंबर के बीच लाभ के साथ हानि, सुख के साथ दुख जैसे मिश्रित फलों की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में थोड़ा पिछड़ सकते हैं। 12-13 को सन्मुख चंद्रमा सफलता दिलाएगा। ये समय मानसिक शांति से भरपूर रहेगा। तीसरे सप्ताह में अचानक धन लाभ हो सकता है। अतिरिक्त आय होने से मन प्रसन्न रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा में परेशान हो सकते हैं। 24 नवंबर को उत्तम फलों की प्राप्ति होगी। इसके बाद जीवनसाथी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। आप किसी धर्म संकट की स्थिति में फंस सकते हैं। प्रयासों के अनुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी।
1212
कन्या राशिफल दिसंबर 2020: इस महीने शुक्र तुला राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-बुध-केतु वृश्चिक राशि का तीसरे भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का पांचवें भाव में, मंगल मीन राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा-राहु वृषभ राशि का नौवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में सरकार से जुड़े आपके सभी काम पूरे होंगे। नौकरी में कोई पुरस्कार भी आपको मिल सकता है। बिजनेस में नई योजनाओं पर अमल करेंगे। कोई बड़ा आर्डर भी इस समय आपको मिल सकता है। महीने के दूसरे सप्ताह में आप अपनी योजनाओं के बारे में किसी को न बताएं। ये समय थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। कोई नजदीक का व्यक्ति ही आपको धोखा दे सकता है। 15 दिसंबर को धन हानि के योग बन रहे हैं। महीने के तीसरे सप्ताह मे पारिवारिक विवाद के कारण तनाव रहेगा। अपने अधिकारों के लिए आपको लड़ना होगा। किसी की मध्यस्ता से विवाद का अंत होगा। 24 से 31 दिसंबर के बीच आपकी योजनाओं पर पानी फिर सकता है। सारे काम एकाएक रूक जाएंगे। अड़ियल रवैया आपको ले डूबेगा। इस समय थोड़ा शांति से काम लें तो बेहतर रहेगा।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos