वृश्चिक राशिफल 2020: इस राशि वालों से छटेंगे संकट के बादल, पैसा आएगा, राहु के कारण दे सकता है कोई धोखा

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रवीण द्विवेदी के अनुसार साल 2020 वृश्चिक राशि वालों के लिए उन्नति प्रदान करने वाला रहेगा। हालांकि साल के शुरू में शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा, लेकिन 24 जनवरी के बाद शनि के राशि बदलते ही संकट के बादल छंट जाएंगे। मंगल की स्थिति इस साल अचल संपत्ति खरीदने के योग बना रही है। साल की शुरूआत में 5 ग्रहों की युति बन रही है, जिसके प्रभाव से पैसा तो आएगा, लेकिन उतनी ही तेजी से खर्च भी होगा। सेहत के मामले में ये साल अच्छा रहेगा। आठवां राहु 23 सितंबर तक रहेगा, ध्यान रखें कि कोई आपके साथ धोखा न करें। जिस शुभ समाचार को आपको इतंजार था, वो इस साल आपको मिल सकता है। आगे विस्तृत रूप से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल 2020

Asianet News Hindi | Published : Dec 18, 2019 1:20 PM IST / Updated: Dec 24 2019, 04:45 PM IST

112
वृश्चिक राशिफल 2020:  इस राशि वालों से छटेंगे संकट के बादल, पैसा आएगा, राहु के कारण दे सकता है कोई धोखा
वृश्चिक राशिफल जनवरी 2020: इस महीने मंगल वृश्चिक राशि का लग्न में, गुरु-शनि-सूर्य-बुध-केतु धनु राशि का दूसरे भाव में, शुक्र मकर राशि का तीसरे भाव में, राहु मिथुन राशि का आठवें भाव में रहेगा। इस महीने की शुरूआत वाद-विवाद और झगड़े से होने की संभावना है। काम में रुकावटें और बाधाएं आएंगी। बनता हुआ काम अंतिम मौके पर जाकर रूक जाएगा। 4 जनवरी के बाद स्थिति में बदलाव आएगा। संपत्ति से जुड़े मामले किसी की मध्यस्थता से हल होंगे। सेहत में भी पहले से सुधार होगा। 8 से 15 जनवरी के बीच तबादले की तलवार आप पर लटक सकती है। किसी बड़े अधिकारी से कहासुनी हो सकती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। 14-15 को अपने लक्ष्य पूरे करने में सफल रहेंगे। इस दौरान नए संपर्क बनेंगे। 17 से 19 के बीच किसी बड़ी परेशानी से घिर सकते हैं। आर्थिक रूप से कशमकश और असमंजस की स्थिति रहेगी। सप्ताह के अंत का समय मिश्रित फल देने वाला रहेगा। महीने के अंत में आपके पद, प्रतिष्ठा और वर्चस्व में इजाफा होगा। इस दौरान आप वाद-विवाद से दूर रहें तो अच्छा रहेगा। मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।
212
वृश्चिक राशिफल ‌फरवरी 2020: इस महीने मंगल वृश्चिक राशि का लग्न में, केतु-गुरु धनु राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, बुध-शुक्र कुंभ राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा मेष राशि का छठे भाव में, राहु मिथुन राशि का आठवें भाव में रहेगा। इस महीने छोटी-छोटी बातों पर परिवार में कहासुनी हो सकती है। राशि पर मंगल के प्रभाव के कारण अति उत्साह में बना बनाया काम बिगड़ सकता है। इस समय किसी को पैसा उधार न दें। 5 से 7 फरवरी का समय कष्टकारी रहेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। महीने के दूसरे सप्ताह में सफलता के योग बन रहे हैं। इस समय चंद्रमा धर्म स्थान पर गतिशील है, इसलिए धर्म-कर्म में मन लगा रहेगा। धन लाभ के योग भी इस समय बन रहे हैं। 14-15 को खर्च की अधिकता रहेगी। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। 16 से 23 फरवरी तक का समय बिजनेस और नौकरी वालों के लिए शुभ रहेगा। महीने के अंतिम सप्ताह में पारिवारिक मामलों में मतभेद हो सकते हैं। इस समय आपके नए राजनीतिक संपर्क बन सकते हैं।
312
वृश्चिक राशिफल मार्च 2020: इस महीने मंगल-गुरु-केतु धनु राशि का द्वितीय भाव में, शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-बुध कुंभ राशि का चौथे भाव में, शुक्र-चंद्रमा मेष राशि का छठे भाव में, राहु मिथुन राशि का आठवें भाव में रहेगा। महीने की शुरुआत में पुराने साथियों व प्रियजनों से मुलाकात होगी। हंसी-मजाक का माहौल बनेगा। 4-5 मार्च को कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। मौसमी बीमारियां भी परेशान करेंगी। आर्थिक मामलों में किसी पर भरोसा न करें। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान बनेगा। 8 से 15 मार्च के बीच काम का बोझ अधिक रहेगा। इस समय किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही पैसा निवेश करें। रोजी-रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे। भोग-विलास की नई चीजें खरीदने का मन होगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। 24 मार्च से सितारे आपके पक्ष में आएंगे। इस समय आप बिजनेस से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। हालांकि हेल्थ में इस दौरान थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सरकारी अधिकारियों को इस समय किसी जांच का सामना भी करना पड़ सकता है।
412
वृश्चिक राशिफल अप्रैल 2020: इस महीने केतु धनु राशि का दूसरे भाव में, मंगल-गुरु-शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, बुध कुंभ राशि का चौथे भाव में, सूर्य मीन राशि का पांचवें भाव में, शुक्र वृषभ राशि का सातवें भाव में रहेगा। इस महीने आपके स्वास्थ्य में भयंकर उतार-चढ़ाव की स्थिति बन रही है। वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं। चंद्रमा-राहु की युति के कारण मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। आपकी उत्साही प्रवृत्ति के कारण बना बनाया काम बिगड़ सकता है। महीने के दूसरे सप्ताह में बिजनेस में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। भविष्य की जो योजनाएं आपकी बनाई हैं, उसमें अवरोध आ सकता है। 10 अप्रैल से आपके सितारे बदलेंगे। इस दौरान आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी ठीक से निभा पाने में सफल रहेंगे। बिजनेस से जुड़े नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। महीने के तीसरे सप्ताह में थोड़े ही प्रयासों से सफलता मिल सकती है। इस समय ऐशो-आराम की चीजें सुलभ होंगी। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। महीने के अंत में आठवां चंद्रमा आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। शत्रु पक्ष आप पर हावी होने की कोशिश करेगा।
512
वृश्चिक राशिफल मई 2020: इस महीने केतु धनु राशि का दूसरे भाव में, गुरु-मंगल-शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-बुध मेष राशि का छठे भाव में, राहु मिथुन राशि का आठवें भाव में, शुक्र वृष राशि का सातवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में बच्चों की उच्च शिक्षा को लेकर योजना बन सकती है। 2-3 मई को भागदौड़ बनी रहेगी। इस समय आपका फोकस बिजनेस पर भी होगा। कोई मंहगा उपहार मिल सकता है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। महीने के दूसरे सप्ताह में आपकी गुप्त बात उजागर हो सकती है। बिजनेस में नुकसान के योग भी इस समय बन रहे हैं। कोई निकट परिजन इस समय अस्पताल में एडमिट हो सकता है। इस समय विपरीत लिंग से दूर रहने में ही भलाई है। 16 मई को महालक्ष्मी योग से पैसा तो आएगा, लेकिन उतनी ही तेजी से चला भी जाएगा। संपत्ति से जुड़े विवाद का फैसला आपके पक्ष में होगा। इस समय कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। महीने के अंतिम सप्ताह में आपका ध्यान आध्यात्म की ओर रहेगा। इस समय आपको मन की शांति का अनुभव होगा।
612
वृश्चिक राशिफल जून 2020: इस महीने केतु धनु राशि का दूसरे भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का तीसरे भाव में, मंगल कुंभ राशि का चौथे भाव में, शुक्र-सूर्य वृषभ राशि का सातवें भाव में, बुध-राहु मिथुन राशि का आठवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। ऑफिस में कोई नया पद भी आपको मिल सकता है। 7 जून को परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है। 8 से 15 जून के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। भाइयों से मधुर संबंध बनेंगे। इस समय आपको मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। विरोधी आपके विरुद्ध कोई षड़यंत्र रच सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। महीने के तीसरे सप्ताह में आप सफलता के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। पति-पत्नी का विवाद खत्म होगा और मधुरता बढ़ेगी। महीने के अंतिम दिनों में धन लाभ के योग बन रहे हैं। लव लाइफ के लिए भी ये समय ठीक रहेगा। काम में बिजी रहने के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे।
712
वृश्चिक राशिफल जुलाई 2020: इस महीने गुरु-केतु धनु राशि का दूसरे भाव में, शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, मंगल मीन राशि का पांचवें भाव में, शुक्र वृषभ राशि का सातवें भाव में, राहु-सूर्य-बुध मिथुन राशि का आठवें भाव में रहेगा। 2 व 3 जुलाई को चंद्रमा गोचरवश आपकी राशि से परिभ्रमण कर धनवर्षा का योग बना रहा है। आर्थिक रूप से आप इस समय कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। इस सप्ताह बिजनेस में कोई बड़ा आर्डर आपको मिल सकता है। 8 से 15 जुलाई के बीच घर के लिए कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। नौकरी में तबादले के योग इस समय बन रहे हैं। इस समय शेयर्स, लॉटरी, सट्‌टा आदि से दूर रहें। पांचवें स्थान पर चंद्रमा-मंगल की युति के प्रभाव से धन तो आएगा, लेकिन टिकेगा नहीं। 16 से 23 जुलाई के बीच रक्त या पैरों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इस समय आपके प्रेम प्रसंग उजागर होने से परिवार में तनावपूर्ण स्थिति बनेगी। महीने के अंत में आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। नौकरी में भी प्रमोशन और इंक्रीमेंट के अवसर बन सकते हैं।
812
वृश्चिक राशिफल अगस्त 2020: इस महीने केतु-चंद्रमा-गुरु धनु राशि का दूसरे भाव में, शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, मंगल मीन राशि का पांचवें भाव में, राहु-शुक्र-बुध मिथुन राशि का आठवें भाव में, सूर्य कर्क राशि का नौवें भाव में रहेगा। 1-2 अगस्त को 3 ग्रहों का दूसरे भाव में प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारेगा। इस समय चिंताओं से राहत मिलने के संकेत हैं। बिजनेस में विस्तार के लिए नई-नई संभावनाएं तलाशेंगे। आपके द्वारा कुछ जनोपयोगी काम संपन्न होंगे। महीने के दूसरे सप्ताह में आप तमाम व्यस्तताओं और भागदौड़ के बाद भी परिवार के लिए समय निकाल लेंगे। ये समय विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा। परिवार के भविष्य की चिंता इस समय आपको सताएगी। इसके लिए आप जरूरी कदम भी उठाएंगे। 16 से 23 के बीच आपका पैसा कहीं अटक सकता है, जिससे आपका मूड ऑफ हो जाएगा। बिजनेस में निवेश से जुड़ा फैसला सोच-समझकर लें। नौकरी में अधिकारी वर्ग से दोस्ती आपके काम आएगी। 25 से 27 के बीच आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कुछ नया सीखने को मिलेगा। जो काम हाथ में लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे।
912
वृश्चिक राशिफल सितंबर 2020: इस महीने गुरु-केतु धनु राशि का दूसरे भाव में, शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, मंगल मेष राशि का छठे भाव में, राहु मिथुन राशि का आठवें भाव में, शुक्र कर्क राशि का नौवें भाव में, सूर्य-बुध सिंह राशि का दसवे भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में किसी से वाद-विवाद के योग बन रहे हैं। संपत्ति से जुड़े मामले भी उलझकर रह जाएंगे। बिजनेस में एक गलत निर्णय फायदे को नुकसान में बदल सकता है। प्रेम प्रसंग में पड़कर अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। 8-9 सितंबर को यात्रा के योग हैं, इस दौरान खान-पान का विशेष ध्यान रखें। अविवाहितों के विवाह प्रस्ताव इस समय आ सकते हैं। आपके सामाजिक संबंधों का दायरा मजबूत होगा। पारिवारिक कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगे। 11 से 13 के बीच कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। तीसरे सप्ताह में सूर्य-चंद्रमा का दसवें भाव में योग आय के साधनों में वृद्धि करवाएगा। महीने के अंतिम दिनों में परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल थोड़ा-सा कमजोर रहेगा। इस समय धन हानि के योग भी बन रहे हैं।
1012
वृश्चिक राशिफल अक्टूबर 2020: इस महीने केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, गुरु धनु राशि का दूसरे भाव में, शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, मंगल मेष राशि का छठे भाव में, राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में, शुक्र सिंह राशि का दसवें भाव में रहेगा। इस महीने विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का सकारात्मक फल मिलेगा। दांपत्य जीवन बेहत रहेगा। थोड़ा सा संघर्ष करने के बाद नया काम शुरू हो सकता है। इस समय मसालेदार भोजन से बचें। ऑफिस में किसी बात पर आपकी आलोचना हो सकती है। 8 से 10 अक्टूबर के बीच पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। 15 अक्टूबर को धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। विभागीय परीक्षा, नौकरी से संबंधित परीक्षा में आपको सफलता मिलेगी। महीने के तीसरे सप्ताह में बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें। आपके साथ धोखा हो सकता है। इस समय बिजनेस में नए एग्रीमेंट होंगे। चिंताओं से काफी हद तक मुक्ति मिलेगी। 24-25 को किस्मत का सितारा चमकेगा और आपके रुके हुए कामों को गति मिलेगी। आपके काम की सभी तारीफ करेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
1112
वृश्चिक राशिफल नवंबर 2020: इस महीने केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, गुरु धनु राशि का दूसरे भाव में, शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, मंगल मीन राशि का पांचवें भाव में, राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में, शुक्र कन्या राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में संतान को लेकर चिंता हो सकती है। खर्च में बेतहाशा वृद्धि होगी। ऑनलाइन खरीदी में धोखा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव इस समय बने रहेंगे। 7 नवंबर से स्थितियों में बदलाव आएगा। इस समय किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। 8 से 15 नवंबर के बीच इंक्रीमेंट और मनचाही जगह तबादले के योग बन रहे हैं। इस समय आपको मान-सम्मान और पद भी मिल सकता है। आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। महीने के तीसरे सप्ताह में बिजनेस को पटरी पर लाने के लिए आपको काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। आपकी योग्यत और काबिलियत का फल आपको मिलेगा। महीने का अंतिम सप्ताह में नए मित्र बनेंगे, जिनसे भविष्य में आपको फायदा होगा। अनुचित व दो नंबर के काम करने वाले इस समय मुसीबत में फंस सकते हैं।
1212
वृश्चिक राशिफल दिसंबर 2020: सूर्य-बुध-केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, शनि-गुरु मकर राशि का तीसरे भाव में, मंगल मीन राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा-राहु वृष राशि का सातवें भाव में, शुक्र तुला राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 2-3 दिसंबर को कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। इस समय परिवार में कलहकारी माहौल रहेगा। आता हुआ पैसा अटक जाएगा। 4 दिसंबर के बाद स्थितियां बदलेंगी। बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। तमाम व्यस्तताओं के बाद भी परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। महीने के दूसरे सप्ताह में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। करियर को लेकर नई योजना बन सकती है। 11-12 को बिजनेस में लाभ का ग्राफ तेजी से नीचे गिरेगा। इस दौरान शत्रु भी हावी होने की कोशिश करेंगे। 19-21 दिसंबर के बीच आपके गुस्से के कारण बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। आप न चाहते हुए भी विवादों से घिर जाएंगे। महीने के अंत में कही घूमने का योग बनेगा। इस समय पैसों के मामले पर किसी पर भरोसा न करें। निवेश से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos