कुंभ राशिफल 2020: इस राशि वालों को रहेगी शनि की साढ़ेसाती, मेहनत के बाद भी नहीं मिलेगा मनचाहा फल

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रवीण द्विवेदी के अनुसार इस साल शनि की साढ़ेसाती आपकी राशि पर आने वाली है, जिसके कारण आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। बिजनेस में बहुत अधिक मेहनत के बाद ही मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाएगा। साल की शुरूआत में मंगल दसवें स्थान पर है, जिसके कारण क्रोध की अधिकता रहेगी। 11 मई से 29 सितंबर को जब शनि वक्र स्थिति में रहेगा, तब कोई अप्रिय घटना हो सकती है। बिजनेस को बढ़ाने की योजना इस साल टल सकती है। इस साल आपकी कोई सर्जर भी हो सकती है। देवगुरु बृहस्पति के ग्यारहवें और उसके बाद बारहवें स्थान पर होने से ये साल विद्यार्थियों के लिए उठा-पटक वाला रहेगा। आगे विस्तृत रूप से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए साल 2020

Asianet News Hindi | Published : Dec 18, 2019 11:39 AM IST / Updated: Dec 24 2019, 04:46 PM IST

112
कुंभ राशिफल 2020: इस राशि वालों को रहेगी शनि की साढ़ेसाती, मेहनत के बाद भी नहीं मिलेगा मनचाहा फल
कुंभ राशिफल जनवरी 2020: इस महीने चंद्रमा कुंभ राशि का लग्न में, राहु मिथुन राशि का पांचवें भाव में, मंगल वृश्चिक राशि का दसवें भाव में, गुरु-शनि-बुध-केतु- सूर्य धनु राशि का ग्यारहवें भाव में, शुक्र मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में नए-नए मित्र बनेंगे। पति-पत्नी में सामंजस्य बेहतर रहेगा। इस समय पैसा तो आएगा लेकिन स्वास्थ्य में गड़बड़ी के चलते आपका मूड ऑफ हो जाएगा। परीक्षा के परिणाम आशा के अनुरूप नहीं रहेंगे। अचानक कोई पुराना रोग उभर सकता है। 8 से 15 जनवरी के बीच आप बिना वजह किसी से उलझ सकते हैं। इस समय स्थितियां आपके फेवर में नहीं है, इसलिए आपको हर फैसला सोच-समझकर लेना होगा। आपकी कोई गुप्त बात सभी को पता चल सकती है। संतान को लेकर कोई नई चिंता इस समय आपके सामने आ सकती है। विरोधी आपकी आलोचना करेंगे। लापरवाही के कारण कोई बड़ा आर्डर आपके हाथ से निकल सकता है। महीने के अंत में आप पर काम का बोझ कुछ ज्यादा ही रहेगा। परिवार का कोई बुजुर्ग सदस्य इस समय बीमार हो सकता है।
212
कुंभ राशिफल फरवरी 2020: इस महीने बुध-शुक्र कुंभ राशि का लग्न में, चंद्रमा मेष राशि का तीसरे भाव में, राहु मिथुन राशि का पांचवें भाव में, मंगल वृश्चिक राशि का दसवें भाव में, केतु-गुरु धनु राशि का ग्यारहवें भाव में, सूर्य-शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत धनदायक रहेगी। पद-पराक्रम और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बिजनेस में कोई ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय है। घर की साज-सज्जा के लिए कोई मंहगी चीज खरीद सकते हैं। इस समय संपत्ति से जुड़े विवाद आपको परेशान करेंगे। 10-11 को पारिवारिक सुख में बढोत्तरी होगी। बच्चों के करियर से जुड़ी समस्या इस समय हल हो सकती है। जिस काम के लिए आप काफी समय से प्रयास कर रहे थे, वो पूरा हो सकता है। 16-17 को धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपका सामाजिक दायरा काफी मजबूत होगा। आपके भीतर कुछ सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। 24-25 को यात्राओं का काफी जोर रहेगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। बिजनेस पार्टनर से संबंधों में सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।
312
कुंभ राशिफल मार्च 2020: इस महीने सूर्य-बुध कुंभ राशि का लग्न में, शुक्र-चंद्रमा मेष राशि का तीसरे भाव में, राहु मिथुन राशि का पांचवें भाव में, मंगल-गुरु-केतु धनु राशि का ग्यारहवें भाव में, शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में मन में उत्साह का अभाव रहेगा। इस समय चंद्रमा आपके चौथे भाव में रहेगा, जिसके कारण आपका किसी से विवाद हो सकता है। 4 मार्च के बाद स्थितियां आपके पक्ष में आने लगेगी। इस समय शत्रु चाहकर भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। 10-11 को आठवें चंद्रमा के कारण आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, इसका खामियाजा आपको आर्थिक नुकसान के रूप में उठाना पड़ेगा। संतान का व्यवहार आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। 16 से 23 के बीच धन लाभ का रास्त खुलेगा। किसी मित्र से जुड़ा कोई शुभ समाचार भी मिलने की संभावना है। इस समय आप दूसरों की मदद करने को तैयार रहेंगे। महीने के अंत में हाथ में आता काम अचानक रूक जाएगा। कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। बॉस आपके काम करने के तरीके से नाराज हो सकते हैं।
412
कुंभ राशिफल अप्रैल 2020: इस महीने बुध कुंभ राशि का लग्न में, सूर्य मीन राशि का दूसरे भाव में, शुक्र वृष राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा-राहु मिथुन राशि का पांचवें भाव में, केतु धनु राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। 1-2 को ग्रहण योग बन रहा है। संतान को लेकर चिंता व तनाव की स्थितियां बन रही है। ऐसी कोई बात उजागर हो सकती है, जिसे आप गुप्त रखना चाहते थे। 5-6 को सेहत में पहले से सुधार होगा। 7 अप्रैल को अशुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। तमाम दौड़-भाग के बाद आप स्वयं के लिए समय निकाल ही लेंगे। 8 से 15 के बीच आपका ध्यान लक्ष्य से भटक सकता है, जिसके कारण आपको नुकसान हो सकता है। इस समय किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। 18-19 अप्रैल का समय करियर के लिए नई प्लानिंग के लिए परफेक्ट है। परिवार के बीच गलतफहमियों का निराकरण होगा। चिंताएं व तनाव कम होगा। महीने के अंतिम समय में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। इस समय धन हानि के प्रबल योग बन रहे हैं। बिजनेस में नया सौदा सोच-समझकर करें।
512
कुंभ राशिफल मई 2020: इस महीने सूर्य-बुध मेष राशि का तीसरे भाव में, शुक्र वृष राशि का चौथे भाव में, राहु मिथुन राशि का पंचम भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का छठे भाव में, केतु धनु राशि का ग्यारहवें भाव में गुरु-मंगल-शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में भाइयों से चला आ रहा विवाद किसी की मध्यस्तता से खत्म होगा। इस समय कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। 2-3 मई को हेल्थ को लेकर छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है। अधिकारी और अधीनस्थों से आपका बेहतर तालमेल रहेगा। 8 से 15 मई के बीच बिजनेस को लेकर नए-नए लोगों से आपका संपर्क बढ़ेगा। यही संपर्क आगे जाकर आपके काम आएंगे। 13-14 को धन हानि के योग बन रहे हैं। इस समय आपको छोटे से छोटा फैसला भी सोच-समझकर लेना चाहिए। 22-23 मई को कोई बुरी खबर आपको मिल सकती है, जिससे आपका मूड ऑफ हो जाएगा। योजनाओं को पूरा होने में रुकावटें आ सकती हैं। महीने के अंतिम दिनों में विवाद या किसी मुकद्में में उलझ सकते हैं। 29 से 31 के बीच समय मिश्रित फलकारी रहेगा।
612
कुंभ राशिफल जून 2020: इस महीने मंगल कुंभ राशि का लग्न में, सूर्य-शुक्र वृष राशि का चौथे भाव में, बुध-राहु मिथुन राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का आठवें भाव में, केतु धनु राशि का ग्यारहवें भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में आपके ही लोग आपसे विश्वासघात कर सकते हैं। मंगल के कारण क्रोध अधिक आएगा, जिसके कारण आपका बना बनाया काम बिगड़ सकता है। हाथ में आता हुआ पैसा अटक जाएगा। परिवार में भी मतभेद हो सकते हैं। महीके दूसरे सप्ताह में आप किसी अन्य के मामले में टांग न अड़ाएं तो अच्छा रहेगा, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। इस समय किसी धार्मिक यात्रा का योग भी बन रहा है। पति-पत्नी में विवाद का अंत होगा और सबकुछ सामान्य हो जाएगा। 21 जून से स्थितियां आपके पक्ष में होंगी। ये समय स्टूडेंट्स के लिए विशेष शुभ रहेगा। महीने के अंतिम सप्ताह में उच्च अधिकारियों से संपर्क बढ़ेगा। आप सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। इस समय बिजनेस में कोई भी रिस्क न लें तो बेहतर रहेगा।
712
कुंभ राशिफल जुलाई 2020: इस समय मंगल मीन राशि का दूसरे भाव में, शुक्र वृष राशि का चौथे भाव में, सूर्य-बुध-राहु मिथुन राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा तुला राशि का नौवें भाव में, गुरु-केतु धनु राशि का ग्यारहवें भाव में, शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में कोर्ट केस में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी और कार्यक्षेत्र में सभी आपकी तारीफ करेंगे। आप अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करेंगे। भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण योजना बन सकती है। महीने के दूसरे सप्ताह में धन हानि के योग बन रहे हैं। संतान या परिवार के किसी सदस्य को लेकर मन में चिंता का भाव रहेगा। निवेश इस समय न करें तो बेहतर रहेगा। 11 से 15 के बीच आपकी अपनी सूझ-बूझ से मुश्किलों का सामना आसानी से कर पाएंगे। 21 जुलाई के बाद कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सरकारी कामों में गति आएगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। 25 से 30 के बीच दुर्घटना के योग बन रहे हैं, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। ये समय थोड़ा कष्टकारी रह सकता है।
812
कुंभ राशिफल अगस्त 2020: इस महीने मंगल मीन राशि का दूसरे भाव में, शुक्र-बुध-राहु मिथुन राशि का पांचवें भाव में, सूर्य कर्क राशि का छठे भाव में, चंद्रमा-केतु- गुरु धनु राशि का ग्यारहवें भाव में और शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में आपकी राशि में गजकेसरी योग बन रहा है, इससे आपको पैसों से जुड़ा फायदा सकता है। 4-5 अगस्त को शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इस समय आपको कोई अशुभ समाचार भी मिल सकता है। कोई झूठा आरोप भी आप पर लग सकता है। 10 अगस्त के बाद रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इस समय आप पुरानी नौकरी छोड़ नई ज्वाइन कर सकते हैं। इस समय किसी भी विषय पर सोच-विचार करने के बाद ही निर्णय लें। 16 अगस्त के बाद राजनीति से जुड़े लोगों का वर्चस्व बढ़ेगा। इस समय आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। 23 से 31 के बीच मान-सम्मान मिलेगा। साहित्यिक व रचनात्मक क्षेत्र की ओर रुझान होगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा।
912
कुंभ राशिफल सितंबर 2020: इस महीने चंद्रमा कुंभ राशि का लग्न में, मंगल मेष राशि का तीसरे भाव में, राहु मिथुन राशि का पांचवें भाव में, शुक्र कर्क राशि का छठे भाव में, सूर्य-बुध सिंह राशि का सातवें भाव में, गुरु-केतु धनु राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में स्टूडेंट्स को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। उच्च अधिकारियों से अच्छे संबंध स्थापित होंगे। लाभ की स्थितियां बनेंगी। इस समय भावुकता में कोई निर्णय न लें। किसी इष्ट मित्र से मुलाकात हो सकती है। 8 सितंबर बाद किसी नए काम की योजना बन सकती है। 11 से 15 के बीच आपकी कोई गुप्त बात परिवार के सामने आ सकती है, जिसके कारण वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। आप पर पैसा कमाने की धुन सवार रहेगी। मकान और संपत्ति से जुड़े मामलों में तेजी आएगी। 18-19 को आठवां चंद्रमा परेशानी का कारण बनेगा। कोई अप्रिय घटना हो सकती है। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी रखन की जरूरत है। महीने के अंतिम दिनों में किसी तीसरे आदमी के कारण विवाद हो सकता है। कोर्ट केस में असफलता मिलने से मूड ऑफ रहेगा।
1012
कुंभ राशिफल अक्टूबर 2020: इस महीने चंद्रमा मीन राशि का दूसरे भाव में, मंगल मेष राशि का तीसरे भाव में, राहु वृष राशि का चौथे भाव में, शुक्र सिंह राशि का सातवें भाव में, सूर्य कन्या राशि का आठवें भाव में, गुरु धनु राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में मिश्रित फलों की प्राप्ति होगी। बिजनेस में कोई नया अनुबंध हो सकता है। ऑफिस में बॉस की डांट सुननी पड़ सकती है। चंद्रमा और मंगल की युति से पराक्रम तो बढ़ेगा साथ ही धन लाभ के योग भी बनेंगे। 8 को क्रोध में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। घर-परिवार में व्यस्त रहने के बाद भी आप लक्ष्य पाने में सफल रहेंगे। इस समय प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में आपकी आलोचना हो सकती है। 16 से 20 के बीच हेल्थ से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। बिजनेस को बढ़ाने की जो योजना आप बना रहे हैं वो अटक सकती है। महीने के अंतिम सप्ताह में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बेकार के कामों में पैसा खर्च होने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
1112
कुंभ राशिफल नवंबर 2020: इस महीने मंगल मीन राशि का दूसरे भाव में, चंद्रमा मेष राशि का तीसरे भाव में, राहु वृष राशि का चौथे भाव में, शुक्र कन्या राशि का आठवें भाव में, सूर्य-बुध तुला राशि का नौवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने के प्रारंभ में संतान या परिवार के किसी सदस्य का गिरता हुआ स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है। निवेश में धोखा होने की संभावना है। बिना वजह ही लोग आपके दुश्मनी करेंगे। पैसों के मामले में सावधान रहने का समय है। 8 नवंबर के बाद स्थितियां आपके पक्ष में बनेंगी। बॉस आपके काम से खुश होंगे। किसी मित्र की सलाह आपके काम आ सकती है। इस समय बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं। अपनी सूझबूझ से आप मुश्किल काम भी आसानी से कर लेंगे। 16 से 25 के बीच में कोर्ट केस में सफलता मिल सकती है। अचानक कोई बड़ा खर्च होने से किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। महीने के अंतिम दिनों में प्रेम प्रसंगों के कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। इस समय धन हानि के योग भी बन रहे हैं।
1212
कुंभ राशिफल दिसंबर 2020: इस महीने मंगल मीन राशि का दूसरे भाव में, राहु-चंद्रमा वृष राशि का चौथे भाव में, शुक्र तुला राशि का नौवें भाव में, सूर्य-बुध-केतु वृश्चिक राशि का दसवें भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में राहु-चंद्रमा की युति ग्रहण योग बना रही है। इस वजह से आता हुआ पैसा अटक सकता है। इस समय धन संबंधी मामलों में किसी पर विश्वास न करें। ब्लड प्रेशर के मरीजों को इस समय सावधान रहने की जरूरत है। 7 दिसंबर बाद स्वास्थ्य में सुधार आएगा। 8 से 10 दिसंबर के बीच समय ठीक नहीं है। ये समय थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। कोई आपको धोखा देने की कोशिश करेगा। 17 दिसंबर के बाद गुरु-शनि- और चंद्रमा की युति खर्च में वृद्धि करवाएगी। इस समय आप निवेश से जुड़े मामलों में सोच-समझकर ही निर्णय लें। महीने के अंतिम सप्ताह में काम में लापरवाही घातक साबित हो सकती है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है और ऑफिस में किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos