मिथुन राशिफल 2020: इस राशि वालों को करना पड़ेगा चुनौतियों का सामना

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रवीण द्विवेदी के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिए साल 2020 कुछ खास नहीं रहेगा। इस साल आपको कदम-कदम पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। शनि की ढय्या के प्रभाव के चलते हेल्थ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। इस साल 23 सितंबर तक आपकी राशि पर राहु की प्रभाव है, जिसके कारण आपका पैसा अटक सकता है। मंगल साल की शुरूआत में छठे स्थान पर है, जिसके चलते शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। 30 मार्च तक गुरु की दृष्टि आपकी राशि पर रहेगी, जिसके चलते विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आगे विस्तृत रूप से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल 2020...

Asianet News Hindi | Published : Dec 17, 2019 2:12 PM IST / Updated: Dec 24 2019, 04:46 PM IST

112
मिथुन राशिफल 2020: इस राशि वालों को करना पड़ेगा चुनौतियों का सामना
मिथुन राशिफल जनवरी 2020: इस महीने में राहु मिथुन राशि का लग्न में, मंगल वृश्चिक राशि का छठे भाव में, गुरु-केतु-शनि-बुध-सुर्य धनु राशि का सातवें भाव में, शुक्र मकर राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा कुंभ राशि का नवें भाव में रहेगा। इस महीने नए मित्रों का साथ मिलेगा। सरकारी कामों में सफलता के योग बन रहे हैं। 5-6 जनवरी को रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा मिल सकता है। इस महीने आप अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ठीक तरीके से कर पाएंगे। योजनाएं जो लंबे समय से अटकी हुई है, इस महीने पूरी हो सकती है। 7 जनवरी को थोड़ा सतर्क रहे, दुश्मन कोई साजिश कर सकते हैं। निवेश से फायदा होगा। 16-17 को बिना वजह किसी से उलझ सकते हैं। इस समय अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है। महीने के अंतिम सप्ताह में पुलिस प्रशासन का सहयोग मिलेगा। कोई महंगी चीज गुम हो सकती है। तनाव के कारण अनिद्रा का शिकार हो सकते हैं। आय के साधन बढ़ाने पर गंभीरता से विचार करेंगे।
212
मिथुन राशिफल फरवरी 2020: इस महीने राहु मिथुन राशि का लग्न में, मंगल वृश्चिक राशि का छठे भाव में, केतु-गुरु धनु राशि का सातवें भाव में, सूर्य-शनि मकर राशि का आठवें भाव में, बुध-शुक्र कुंभ राशि का नवें भाव में, चंद्रमा मेष राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में पैसों की आवक अच्छी रहेगी। कोई नया काम हाथ आ सकता है। भूमि, मकान, वाहन आदि के खरीदने-बेचने का विचार होगा। 5 से 10 फरवरी के बीच पैसे का निवेश न करें, नहीं तो पैसा उलझ सकता है। जमीन-जायदाद संबंधी मामले भी इस दौरान उलझ सकते हैं। 8 से 15 फरवरी का समय मध्यम फलकारी रहेगा। बिजनेस में भी कोई खास सफलता नहीं मिल पाएगी। ऑफिस में रुटीन काम चलता रहेगा। किसी महापुरुष से इस महीने मुलाकात हो सकती है। इस महीने नौकरी में तबादले की स्थिति बन रही है। महीने के अंत में कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है। मानसिक रूप से उत्तेजित हो सकते हैं। स्वास्थ्य भी इस समय थोड़ा खराब रह सकता है। 28 फरवरी को धन लाभ के योग बन रहे हैं।
312
मिथुन राशिफल मार्च 2020: इस महीने में राहु मिथुन राशि का लग्न में, मंगल-केतु-गुरु धनु राशि का सातवें भाव में, शनि मकर राशि का आठवें भाव में, सूर्य-बुध कुंभ राशि का नवें भाव में, शुक्र-चंद्रमा मेष राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में बिजनेस की स्थिति थोड़ी धीमी रहेगी, जो आगे जाकर बढ़ सकती है। परिवार में तालमेल का अभाव रहेगा, इस वजह से छोटे-मोटे विवाद भी हो सकते हैं। महीने के पहले सप्ताह में कोई शुभ समाचार मिलेगा। इस महीने जितनी तेजी से धन आएगा, उतनी तेजी से खर्च भी होगा। प्रेम प्रसंग का मामला सार्वजनिक हो सकता है। कुछ खास कामों के लिए किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। 21 से 23 मार्च के मध्य ग्रह स्थितियों के बदलाव के साथ आपकी परिस्थितियों में भी तेजी से बदलाव आएगा। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस को लेकर समय थोड़ा चिंताजनक हो सकता है। किसी के बहकावे में आकर अपना नुकसान करवा सकते हैं। खर्च पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे।
412
मिथुन राशिफल अप्रैल 2020: इस महीने में चंद्रमा-राहु मिथुन राशि का लग्न में, केतु धनु राशि का सातवें भाव में, मंगल-गुरु-शनि मकर राशि का आठवें भाव में बुध कुंभ राशि का नवें भाव में, सूर्य मीन राशि का दसवें भाव में, शुक्र वृष राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में चंद्रमा और राहु की युति तनाव तो कराएगी, लेकिन धन लाभ की स्थिति भी निर्मित करवाएगी। 5-6 अप्रैल को आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती नजर आएगी। महीने के दूसरे सप्ताह में कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। मौसमी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। इस महीने प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। 15 अप्रैल को कोई अप्रिय घटना हो सकती है। बॉस या अधिकारी की डांट फटकार सुननी पड़ सकती है। आठवें स्थान पर चर्तुग्रही योग के कारण कोई कोई व्यक्ति आपके साथ धोखा कर सकता है। लोग आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठा सकते हैं। महीने के अंत में जमीन या मकान से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम हो सकता है। किसी उच्च अधिकारी से किसी बात पर बहस हो सकती है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपका सम्मान हो सकता है।
512
मिथुन राशिफल मई 2020: इस महीने में राहु मिथुन राशि का लग्न में, चंद्रमा कर्क राशि का दूसरे भाव में, केतु धनु राशि का सातवें भाव में, मंगल-गुरु-शनि मकर राशि का आठवें भाव में सूर्य-बुध मेष राशि का ग्यारहवें भाव में, शुक्र वृष राशि का बारहवें भाव में रहेगा। इस महीने भाइयों से चला आ रहा संपत्ति विवाद खत्म हो सकता है। नौकरी के लिए नए प्रस्ताव आ सकते हैं। इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग इस महीने बन रहे हैं। 4-5 मई को कलह और वाद-विवाद हो सकता है। प्रेम प्रसंग बदनामी का कारण बन सकते हैं। हाथ में आता हुआ पैसा रुक सकता है। महीने के दूसरे सप्ताह में आपकी योग्यता खुलकर लोगों के सामने आएगी। पुराने परिचितों, नए साथियों से मुलाकात हो सकती है। 12-14 के बीच धन हानि के योग बन रहे हैं। महीने के बीच में परिवार और बिजनेस के मध्य संतुलन नहीं रख पाएंगे। सरकारी कामों में पैसा खर्च हो सकता है। महीने के अंत में ग्रह स्थितियों में बदलाव आएगा। चंद्रमा का आपकी राशि पर परिभ्रमण आपकी सफलता का द्वार खोल देगा।
612
मिथुन राशिफल जून: इस महीने बुध-राहु मिथुन राशि का लग्न में, चंद्रमा कन्या राशि का चौथे भाव में, केतु धनु राशि का सातवें भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का आठवें भाव में, मंगल कुंभ राशि का नवें भाव में, सूर्य-शुक्र वृषभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में ही किसी घनिष्ठ व्यक्ति से वाद-विवाद हो सकता है। अपने क्रोध पर काबू रखें नहीं तो बात और भी बिगड़ सकती है। बिजनेस से जुड़े एग्रीमेंट सोच-समझकर करें। घर-गृहस्थी से जुड़े सामान खरीद सकते हैं। 7 जून को परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। महीने के दूसरे सप्ताह में शत्रु आप पर हावी होने की प्रयास करेंगे। वाहन आदि के इस सप्ताह थोड़ा ध्यान से चलाएं। निवेश से जुड़े फैसले भी थोड़ा सोच-समझकर लें। इस महीने प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। आपकी राशि में 13 जून तक महालक्ष्मी योग बना हुआ है, इसके प्रभाव से आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी। इस महीने आप भविष्य की योजनाओं पर गंभीरता से विचार करेंगे। महीने के अंतिम सप्ताह में माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। ये समय घोर निराशा का रहेगा। अपने ही लोग आपको धोखा दे सकते हैं।
712
मिथुन राशिफल जुलाई 2020: इस महीने में सूर्य-बुध-राहु मिथुन राशि का लग्न में, चंद्रमा तुला राशि का पंचम भाव में, गुरु-केतु धनु राशि का सातवें भाव में, शनि मकर राशि का आठवें भाव में, मंगल मीन राशि का दसवें भाव में, शुक्र वृष राशि का बाहरवें भाव में रहेगा। इस महीने सूर्य और राहु की युति के कारण स्वास्थ्य कुछ कमजोर हो सकता है। संपत्ति से जुड़े मामले किसी की मध्यस्ता से सुलझ सकते हैं। ग्रह योगों के कारण पैसा तो आएगा, लेकिन टिक नहीं पाएगा। पहले सप्ताह के अंत में अधिकारी से विवाद हो सकता है, जिसके कारण मन उदास रहेगा। महीने के दूसरे सप्ताह में किसी मांगिलक कार्यक्रम में जाना हो सकता है। आप दूसरों की मदद करेंगे, इससे आपको भी रिलेक्स फील होगा। इस दौरान आपके संपर्कों का दायरा भी बढ़ेगा। धन की थोड़ी आवक भी बनी रहेगी। जो काम काफी समय रुके पड़े हैं, वो पूरे हो सकते हैं। महीने के तीसरे सप्ताह में आप किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। जितनी मेहनत करेंगे, उतना फायदा नहीं मिल पाएगा। परिवार से भी इस समय कोई सपोर्ट नहीं मिल पाएगा। महीने का अंतिम सप्ताह मिले-जुले फल देने वाला रहेगा।
812
मिथुन राशिफल अगस्त 2020: इस महीने शुक्र-राहु-बुध मिथुन राशि का लग्न में, सूर्य कर्क राशि का दूसरे भाव में, केतु-गुरु-चंद्रमा धनु राशि का सातवें भाव में, शनि मकर रासि का आठवें भाव में, मंगल मीन राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। हास-परिहास और मनोरंजन में समय बीतेगा। 2-3 अगस्त का समय निराशा वाला रहेगा। धनि हानि के योग भी बन रहे हैं, साथ ही प्रेम संबंधों को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। दूसरे सप्ताह में अविवाहितों के विवाह तय होने के योग बन रहे हैं। गलत संगत के कारण नुकसान भी हो सकता है। बिजनेस में लापरवाही भारी पड़ सकती है। परेशान होकर आध्यात्मक की ओर रुझान बढे़गा। 16 अगस्त को चंद्रमा का परिभ्रमण आपकी राशि में होगा। इस समय सकारात्मक परिवर्तन होंगे और परेशानियां कुछ कम होंगी। धन लाभ तो कुछ खास नहीं होगा, लेकिन मन में संतोष बना रहेगा। महीने के अंतिम सप्ताह में कोर्ट-केस या सरकारी कामों में उलझ सकते हैं। किसी विवाद में आपका नाम आ सकता है। इस दौरान कोई अशुभ समाचार भी आपको मिल सकता है।
912
मिथुन राशिफल सितंबर 2020: इस महीने राहु मिथुन राशि का लग्न में, शुक्र कर्क राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-बुध सिंह राशि का तीसरे भाव में, गुरु-केतु धनु राशि का सातवें भाव में, शनि मकर राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा कुंभ राशि का नौवें भाव में, मंगल मेष राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में समान विचारधारा वाले लोगों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी का भरपूरी सहयोग मिलेगा। बिजनेस में कोई ठोस निर्णय ले सकते हैं। चतुराई से आप हर मुश्किल का हल निकाल सकते हैं। 6-7 सितंबर को अटका हुआ पैसा मिल सकता है। महीने के दूसरे सप्ताह में कोई बुरी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य में भी गिरावट आ सकती है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। मनोरजंन के साधन जैसे टीवी आदि पर खर्च हो सकता है। सरकारी काम में सफलता मिल सकती है। स्वयं को साबित करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। महीने के तीसरे सप्ताह में चंद्रमा चौथे भाव में रहेगा, इसलिए इस समय अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। इस समय आप परिवार को टाइम नहीं दे पाएंगे, इस वजह से पत्नी से छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। महीने के अंतिम सप्ताह में गुरु-चंद्रमा का योग दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ाएगा।
1012
मिथुन राशिफल अक्टूबर 2020: इस महीने शुक्र सिंह राशि का तीसरे भाव में, सूर्य कन्या राशि का चौथे भाव में, बुध तुला राशि का पांचवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का छठें भाव में, शनि मकर राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा मीन राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने की पहले सप्ताह में चंद्रमा का दसवें स्थान पर परिभ्रमण बड़ी सफलता दिला सकता है या बिजनेस में कोई बड़ा आर्डर भी मिल सकता है। रोजगार में आप नई-नई संभावनाएं तलाशेंगे। बिजनेस में कोई ठोस निर्णय ले सकते हैं। दुश्मन चाहकर भी आपका नुकसान नहीं कर पाएंगे। महीने के दूसरे सप्ताह में आप पर कोई झूठा आरोप लग सकता है। ऑफिस में अधिकारी से विवाद हो सकता है। कोई लंबी सोच की योजना बना सकते हैं। 15 अक्टूबर को कलह, वाद-विवाद और लड़ाई-झगड़े के योग बन रहे हैं। महीने के तीसरे सप्ताह में दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। काम में कुछ नयापन लाने का विचार कर सकते हैं। 23 अक्टूबर को कोई अप्रिय घटना हो सकती है। आर्थिक पक्ष भी कमजोर रहेगा। अंतिम सप्ताह में मकान, जमीन संबंधी महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते हैं। लोग आपकी बुद्धिमानी की प्रशंसा करेंगे।
1112
मिथुन राशिफल नवंबर 2020: इस महीने में शुक्र कन्या राशि का चौथे भाव में, सूर्य-बुध तुला राशि का पांचवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का छठे भाव में, गुरु धनु राशि का सातवें भाव में, शनि मकर राशि का आठवें भाव में, मंगल मीन राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। इस समय लंबी यात्रा का टाल दें तो बेहतर रहेगा। पिता-पुत्र में किसी बात पर विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आपकी जिद के कारण कोई बनता काम बिगड़ सकता है। महीने के दूसरे सप्ताह में आपकी कोई मंहगी चीज चोरी या गुम हो सकती है। 14-15 को जॉब व करियर संबंधी शुभ समाचार मिल सकते हैं। तीसरे सप्ताह में पर स्वयं को थोड़ा रिलेक्स फील करेंगे। नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है। नौकरी से संबंधित परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। महीने के अंतिम सप्ताह में बड़े बुजुर्गों का आशी‌र्वाद आपको मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारी को निभाने में सफल रहेंगे। खान-पान का विशेष ध्यान रखें, नहीं तो पेट से जुड़ी बीमारी हो सकती है।
1212
मिथुन राशिफल दिसंबर 2020: इस महीने शुक्र तुला राशि का पांचवें भाव में, केतु-सूर्य-बुध वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का आठवें भाव में, मंगल मीन राशि का दसवें भाव में, चंद्रमा-राहु वृषभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में ग्रह योगों के कारण फिजूलखर्ची तो होगी ही साथ ही बदनामी भी हो सकती है। 4 से 6 के बीच घरेलू मसलों पर गंभीरता से विचार करेंगे। लंबे समय से चली आ रही चिंता से कुछ राहत मिल सकती है। महीने के दूसरे सप्ताह में कोई गंभीर लापरवाही हो सकती है, जिसके कारण बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। इस समय आपका स्वास्थ्य भी थोड़ा खराब रह सकता है। 14 के बाद नौकरी, निवेश से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। मेहनत का पूरा-पूरा फायदा मिलेगा। महीने का तीसरा सप्ताह थोड़ा मुश्किलों भरा रहेगा। पैसों से जुड़े मामलों में निराशा हाथ लगेगी, कर्ज भी लेना पड़ सकता है। महीने का अंतिम सप्ताह मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। सरकारी नौकरी वाले इस समय थोड़ा सावधान रहें। मित्रों के सहयोग से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos