सिंह राशिफल 2020: शानदार सफलताओं से भरा रहेगा इस राशि वालों का पूरा 12 महीना

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रवीण द्विवेदी के अनुसार  सिंह राशि वालों के लिए ये साल शानदार रहेगा। एक के बाद एक नई उपलब्धियां आपको मिलेंगी। हेल्थ भी इस साल अच्छी रहेगी। 24 जनवरी के बाद शनिदेव आपकी राशि से छठे स्थान पर आ जाएंगे। शनि की यह स्थिति धन लाभ वाली होगी। नौकरी और बिजनेस में भी इस साल आपको फायदा होगा। साल की शुरूआत में मंगल चौथे स्थान पर है, जिसके चलते सरकारी में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। 30 मार्च तक पांचवां गुरु काफी मोटी राशि खर्च करवा सकता है। इस साल भूमि, भवन और वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं। शेयर्स और सट्‌टे आदि में निवेश न करें तो बेहतर रहेगा। आगे विस्तृत रूप से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल 2020

Asianet News Hindi | Published : Dec 19, 2019 11:53 AM IST / Updated: Dec 24 2019, 04:44 PM IST

112
सिंह राशिफल 2020: शानदार सफलताओं से भरा रहेगा इस राशि वालों का पूरा 12 महीना
सिंह राशिफल जनवरी 2020: साल की शुरूआत में मंगल वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, गुरु-शनि-बुध-केतु-सूर्य धनु राशि का पंचम भाव में, शुक्र मकर राशि का छठे भाव में, चंद्रमा कुंभ राशि का सातवें भाव में, राहु मिथुन राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में बुजुर्गों के स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी आ सकती है। अगर आप यात्रा पर हैं तो खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें। सप्तांत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है और लाभ की स्थिति भी बनेगी। दूसरे सप्ताह में रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकते हैं। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। बिजनेस में अचानक कोई बड़ा सौदा हो सकता है। जीवनसाथी की हेल्थ में गिरावट आपकी चिंता का कारण बन सकती है। 18-19 जनवरी का समय नौकरी वालों के लिए अच्छा रहेगा। बॉस की तारीफ सुनने को मिलेगी। महीने का अंतिम सप्ताह उत्तम फलदायक रहेगा। लाभ प्राप्ति की दिशा में नई योजनाएं बनेंगी। आप अपनी सूझ-बूझ से मुश्किल हालातों को संभालने में सफल रहेंगे।
212
सिंह राशिफल फरवरी 2020: इस महीने मंगल वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, केतु-गुरु धनु राशि का पांचवें भाव में, सूर्य-शनि मकर राशि का छठे भाव में, बुध-शुक्र कुंभ राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा मेष राशि का नौवें भाव में, राहु मिथुन राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में अपनी प्रबल इच्छा शक्ति के सहारे आप सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार में हंसी-खुशी का वातावरण रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। परीक्षार्थी अपने समय का सदुपयोग कर पाएंगे। इस समय आप दूसरों की मदद भी करेंगे। 8 और 9 फरवरी को बारहवां चंद्रमा चिंताजनक स्थितियां बनाएगा। इस समय आपको कोई अशुभ समाचार भी मिल सकता है या दुघर्टना जैसी स्थिति भी बन सकती है। 14-15 फरवरी को अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस समय पर बिजनेस से जुड़ी किसी नई योजना पर विचार कर सकते हैं। 20 से 25 फरवरी तक का समय सुख-शांति वाला रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। महीने के अंतिम सप्ताह में यात्रा कष्टकारी हो सकती है। इस समय आप किसी कारण चर्चाओं में आ सकते हैं।
312
सिंह राशिफल मार्च 2020: इस महीने मंगल-गुरु-केतु धनु राशि का पंचम भाव में, शनि मकर राशि का छठे भाव में, सूर्य-बुध कुंभ राशि का सातवें भाव में, शुक्र-चंद्रमा मेष राशि का नौवें भाव में, राहु मिथुन राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। ऑफिस में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। करियर में स्थायित्व आएगा। सरकारी कामकाज गति पकड़ेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसे पूरा करके ही मानेंगे। 8 और 9 मार्च को सन्मुख चंद्रमा सुखदायक रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। 14-15 को समय ठीक नहीं रहेगा, विरोधी खुलकर सामने आएंगे। महीने के तीसरे सप्ताह में खर्च की अधिकता रहेगी। मौज-मस्ती और मनोरंजन पर पैसा ज्यादा खर्च होगा। इस समय प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। मीडिया और रंगमंच से जुड़े लोग, प्रोफेसर आदि के लिए ये समय बेहतरीन रहेगा। महीने के अंत में आठवां चंद्रमा अशुभ रहेगा। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। वाहन सुधरवाने में पैसा खर्च हो सकता है। व्यस्तता के चलते परिवार को समय नहीं दे पाएंगे।
412
सिंह राशिफल अप्रैल 2020: इस महीने केतु धनु राशि का पांचवें भाव में, शनि-मंगल-गुरु मकर राशि का छठे भाव में, बुध कुंभ राशि का सातवें भाव में, सूर्य मीन राशि का आठवें भाव में, शुक्र वृषभ राशि का दसवें भाव में, चंद्रमा-राहु मिथुन राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में आप थका हुआ महसूस करेंगे। कोई बीमारी भी इस समय हो सकती है। मन में चिड़चिड़ापन रहेगा। इस समय अतिरिक्त काम हाथ में न लें तो अच्छा रहेगा। महीने के दूसरे सप्ताह में बिजनेस गति पकड़ेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। बाहर घूमने-फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। 11-12 को समय ठीक नहीं है। 15 अप्रैल को उत्तम फलों की प्राप्ति होगी, लाभ के अवसर मिलेंगे। तीसरे सप्ताह में आपकी कार्यकुशलता में बढोत्तरी होगी। भाग्य का सितारा साथ देगा, समाज में रूतबा बढ़ेगा। 20 से 23 के बीच बिजनेस में सोच-समझकर निवेश करें। वाहन से जुड़े खर्च परेशान करेंगे। महीने के अंत में प्रमोशन का योग बन रहा है। कोई नया काम इस समय शुरू कर सकते हैं। तकनीक से जुड़े लोगों को इस समय ज्यादा फायदा होगा।
512
सिंह राशिफल मई: इस महीने केतु धनु राशि का पांचवें भाव में, मंगल-शनि-गुरु मकर राशि का छठें भाव में सूर्य-बुध मेष राशि का नौवें भाव में, शुक्र वृषभ राशि का दसवें भाव में, राहु मिथुन राशि का ग्यारहवें भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का बाहरवें भाव में रहेगा। महीने के प्रारंभ में आप में आत्मविश्वास की कमी रहेगी। ऑफिस या घर पर किसी बात पर आपका अपमान हो सकता है। 3 मई के बाद स्थिति सुधरेंगी। यात्रा के योग बनेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए ये समय उन्नतिकारक रहेगा। महीने के दूसरे सप्ताह में काम का दबाव अधिक होने के कारण अनिद्रा, बैचेनी की समस्या हो सकती है। 13-14 को अचल संपत्ति से लाभ की स्थिति बन रही है। प्रेम प्रसंगों में भी सफलता इस समय मिल सकती है। 15 मई को भावुकता में कोई निर्णय ले सकते हैं। महीने का तीसरा सप्ताह सावधान रहने वाला है। किसी की कागज पर पढ़ने के बाद ही साइन करें। लापरवाही से काम बिगड़ सकता है। महीने के अंतिम सप्ताह में संतान पक्ष से खुशियां मिलेंगी। अटका हुआ काम भी पूरा हो सकता है।
612
सिंह राशिफल जून 2020: इस महीने चंद्रमा कन्या राशि का दूसरे भाव में, केतु धनु राशि का पांचवें भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का छठे भाव में, मंगल कुंभ राशि का सातवें भाव में, सूर्य-शुक्र वृष राशि का दसवें भाव में, बुध-राहु मिथुन राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के प्रारंभ में शुभ समाचार मिल सकते हैं। धन लाभ के योग भी इस समय बन रहे हैं। दुश्मन आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। तनाव से छुटकारा मिलेगा। महीने का दूसरा सप्ताह आपके पक्ष में रहेगा। साझेदारी लाभदायक साबित होगी। मनमाफिक काम मिलने से उत्साह बना रहेगा। जल्दबादी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। 16 से 19 जून के बीच पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। इस समय कोई पुरस्कार या उपहार आपको मिल सकता है। इस समय वाहन सावधानी से चलाएं। महीने के अंत में व्यर्थ के कामों पर पैसा खर्च होगा। शनि-गुरू की युति नीचभंग राजयोग बना रही है। इसका मिला-जुला असर आपकी लाइफ पर होगा।
712
सिंह राशिफल जुलाई 2020: इस महीने चंद्रमा तुला राशि का तीसरे भाव में, गुरु-केतु धनु राशि का पांचवें भाव में, शनि मकर राशि का छठे भाव में, मंगल मीन राशि का आठवें भाव में, शुक्र वृषभ राशि का दसवें भाव में, सूर्य-बुध-राहु मिथुन राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। इस महीने युवाओं को करियर में नए अवसर मिलेंगे। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। नई जिम्मेदारी के चलते व्यस्तता बढ़ेगी। गलत जगह पूंजी निवेश कर सकते हैं। किसी नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। महीने के दूसरे सप्ताह में हेल्थ से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं। खर्च में कटौती करनी पड़ सकती है। परिवार में आपकी उपेक्षा हो सकती है। तीसरे सप्ताह में व्यापारिक यात्रा हो सकती है। लाभ की स्थिति इस समय बन रही है। आपका बोलचाल का तरीका और व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा। ऑफिस में आपकी इमेज बॉस के के सामने और अच्छी होगी। अंतिम सप्ताह में मेहमान नवाजी में कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। इस समय विवाद या कोर्ट से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। मनोरंजन और मौज-मस्ती में समय बीतेगा।
812
सिंह राशिफल अगस्त 2020: इस महीने केतु-चंद्रमा-गुरु धनु राशि का पांचवें भाव में, शनि मकर राशि का छठे भाव में, मंगल मीन राशि का आठवें भाव में, शुक्र-बुध-राहु मिथुन राशि का ग्यारहवें भाव में, सूर्य कर्क राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने का पहला सप्ताह शानदार बीतेगा। यह समय पहचान, सम्मान, पुरस्कार व गौरव पाने का है। आपके शौक पूरे होंगे। इस समय आप पूरी निश्चिंतता से आगे बढ़ेंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतरीन तालमेल बैठेगा। महीने का दूसरा सप्ताह मिश्रत फल देने वाला रहेगा। इस समय आय में कमी हो सकती है। पुरानी उलझनें फिर से चिंता बढ़ा सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। इंटरव्यू में सफलता भी मिल सकती है। विवादित मामले भी आसानी से सुलझा सकेंगे। राजनीतिक लाभ मिलेगा। 17-18 को चंद्रमा की स्थिति ठीक नहीं रहेगी। नसों में खिचांव, पाइल्स, घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है। वरिष्ठजन आपसे नाराज हो सकते हैं। महीने के अंतिम सप्ताह में अचल संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। अटके हुए काम अधिकारियों की मदद से पूरे होंगे। पढ़ाई में आ रही परेशानियां भी इस समय दूर हो सकती हैं।
912
सिंह राशिफल सितंबर 2020: इस महीने सूर्य-बुध सिंह राशि का लग्न में, केतु-गुरु धनु राशि का पांचवें भाव में, शनि मकर राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा कुंभ राशि का सातवें भाव में मंगल मेष राशि का नौवें भाव में, राहु मिथुन राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। इस महीने आपके नए-नए लोगों से संपर्क बनेंगे। महीने की शुरूआत में अचानक कोई मुसीबत सामने आ सकती है। आप खुद को फंसा हुआ महसूस करेंगे। बेकार के कामों में समय व्यर्थ हो सकता है। कोई काम ढंग से नहीं कर पाएंगे। दूसरे सप्ताह के प्रारंभ में करियर से जुड़ी समस्याओं का निदान हो सकता है। अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन मिलेगा। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। समय आपके अनुकूल रहेगा। दिखावे के चक्कर में कर्ज लेना पड़ सकता है। तीसरे सप्ताह में जीवनसाथी का साथ मिलेगा। बिजनेस में इजाफा होगा। किसी खास काम के लिए दौड़धूप करनी पड़ेगी, हालांकि सफलता मिलकर रहेगी। महीने के अंतिम सप्ताह में कार्य की योजना गति पकड़ेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा।
1012
सिंह राशिफल अक्टूबर 2020: इस महीने शुक्र सिंह राशि का लग्न में, सूर्य कन्या राशि का दूसरे भाव में, बुध तुला राशि का तीसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, गुरु धनु राशि का पांचवें भाव में, शनि मकर राशि का छठे भाव में रहेगा। महीने की शुरू‌वात में किसी अनहोनी घटना के योग बन रहे हैं। आठवां चंद्रमा अशुभ रहेगा, दुर्घटना भी हो सकती है। आग और पानी से सावधानी रखें। किसी दूसरे के विवाद में न पड़े तो अच्छा रहेगा। महीने के दूसरे सप्ताह में समय पक्ष का रहेगा। घूमने के अवसर मिलेंगे। अधिकारी आपके काम से खुश होंगे। कोई उपहार या पुरस्कार भी इस समय मिल सकता है। लेकिन कानूनी मामलों में सावधानी रखने की जरूरत है। 16 से 20 अक्टूबर के बीच किस्मत का साथ मिलेगा। साझेदारी के बिजनेस में सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक तालमेल भी बढ़िया रहेगा। महीने के अंतिम दिनों में घर का बजट गड़बड़ा सकता है। पैसा आएगा जरूर, लेकिन टिकेगा नहीं। आपकी कमियां उजागर हो सकती हैं।
1112
सिंह राशिफल नवंबर 2020: इस महीने शुक्र कन्या राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-बुध तुला राशि का तीसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, गुरु धनु राशि का पांचवें भाव में, शनि मकर राशि का छठे भाव में और मंगल मीन राशि का आठवें भाव में रहेगा। नवंबर का पहला सप्ताह आपके लिए शानदार साबित होगा। किसी बड़े आदमी से मुलाकात होगी, जो फायदेमंद साबित होगी। अपना काम निकलवाने के लिए आप हर तकनीक आजमां सकते हैं। परिवार की जरूरतों को भी पूरा करने में सफल रहेंगे। इस समय किसी समारोह में जाने का भी मौका मिलेगा। दूसरे सप्ताह में आप किसी अन्य के मामलों में टांग न अड़ाएं। पिता से मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी से भी किसी बात पर विवाद हो सकता है। 14-15 को धन लाभ के योग बन रहे हैं। तीसरे सप्ताह में पेट या रक्त से जुड़ी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। इस समय गोचर ग्रह स्थिति के अनुसार करियर में स्थायित्व आएगा। रोजगार के नए अवसर इस सप्ताह में मिलेंगे। महीने का अंतिम सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी ये समय ठीक नहीं रहेगा।
1212
सिंह राशिफल दिसंबर 2020: इस महीने शुक्र तुला राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-केतु-बुध वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का छठे भाव में, मंगल मीन राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा-राहु वृष राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में राजनीति और न्यायालय से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त होगी। नए संपर्कों से लाभ होगा। संतान से सुख मिलेगा और विरोधी परास्त होंगे। इस समय नजदीक के लोगों से थोड़ा बचकर रहें। 8 दिसंबर को सन्मुख चंद्रमा सफलता दिलाएगा। कोई खुशखबर मिल सकती है। सरकारी काम गति पकड़ेंगे। कमीशन और कपड़ा व्यापार में मुनाफा होगा। इंटरव्यू में सफलता के योग इस सप्ताह बन रहे हैं। तीसरे सप्ताह का समय शांतिदायक रहेगा। अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिसके चलते आप समय पर अपना काम कर पाने में सफल रहेंगे। पुराना विवाद इस समय हल हो सकता है। सिर्फ भाग्य के भरोसे न बैठें, थोड़ी मेहनत भी जरूरी है। महीने के अंतिम सप्ताह में धार्मिक कार्यक्रम में भारी खर्च हो सकता है। बिजनेस को लेकर आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को फायदा होगा। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos