उज्जैन. 9 नवंबर, मंगलवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र दिन भर रहेगा। मंगलवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से मित्र नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस शुभ योग का असर सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा। इस दिन सूर्य, मंगल और बुध तुला राशि में, चंद्रमा धनु राशि में, गुरु और शनि मकर राशि में, राहु वृष राशि में और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे।ग्रहों की इन स्थितियों के कारण कई शुभ और अशुभ योग बनेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन
यदि आप अपने घरेलू कार्य को आगे के लिए टालेंगे, तो आपके परिजन आपसे नाराज हो सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आप किसी कार्य को करने में किसी से सहयोग नहीं मांगेंगे, तो वह भी आज आपको अपने आप ही मिल जाएगा और आपके कार्य पूरे होंगे।
उपाय- शिव परिवार की पूजा करें।
212
आज आपके घर परिवार के सदस्य आपके खर्चों में बढ़ोतरी कराएंगे, जो आपकी आमदनी से अधिक होगी, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने व्यापार में अपनी पुरानी गलतियों से कुछ सीख लेंगे। आज दोपहर के समय आपका अपने परिजनों व किसी परिचित को लेकर मनमुटाव हो सकता है।
उपाय- हनुमानजी को चोला चढ़ाएं।
312
आज पारिवारिक बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपके दिमाग में नई-नई योजनाएं आएंगी। आज आपको अपने व्यापार के लिए कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा।
उपाय- कांटेदार पौधे को जल चढ़ाएं।
412
आज आपको आपके व्यापार में लाभ कम होगा, बस आपके दैनिक खर्चे ही आसानी से निकाल पाएंगे, लेकिन आपको अपने भविष्य की चिंता सता सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ कुछ जरूरी कार्य पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। अनैतिक गतिविधियों से दूर रहें।
उपाय- किसी महिला को सुहाग की सामग्री भेंट करें।
512
आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आप सामाजिक कार्य में भी अधिक रुचि लेंगे। आज आप अपने आसपास के लोगों के खातिरदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज का दिन आपको धन के साथ-साथ मान-सम्मान भी दिलवाएगा। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को भी पूरा कर लेंगे।
उपाय- जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर का दान करें।
612
साझेदारी में यदि कोई व्यापार करने का मन बना रहे हैं, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज का दिन आप की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। आज आपने जिस भी कार्य को करने का मन बनाया होगा, वह पूरा होगा और उसमें आपको उत्तम सफलता प्राप्त होगी।
उपाय- हरे रंग का रूमाल जेब में रखें।
712
आज आपके घर व परिवार के सदस्य आपसे अपनी इच्छा पूर्ति कराने की जिद कर सकते हैं, जिसके कारण आपको कुछ धन भी व्यय करना पड़ेगा। धार्मिक व सामाजिक कार्य में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी तीर्थ स्थान पर यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। आज आप जो भी कार्य करे वह बहुत ही सोच समझ कर करें ,नहीं तो वह आपको परेशानी की दे सकता है।
उपाय- पानी में एक चुटकी चंदन का पावडर मिलाकर स्नान करें।
812
किसी अपने रिश्तेदार के माध्यम से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपनी सेहत के प्रति भी ध्यान देना होगा क्योंकि यदि आपको लंबे समय से कुछ तनाव चल रहा था, तो उसके कारण आज आपके शारीरिक कष्ट में वृद्धि हो सकती है। आपको सिर दर्द इत्यादि परेशान कर सकते हैं।
उपाय- शिवजी को बिल्व पत्र चढ़ाएं।
912
विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों व अपने सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी। आज आपको अपने किसी मित्र या परिजन के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता हैं। आज का दिन आपका शांतिप्रिय रहेगा। आज धन संबंधित मामलों में आपकी छवि ईमानदार वाली रहेगी।
उपाय- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
1012
सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज उत्तम सफलता प्राप्त होगी। सरकारी नौकरी से जुडे लोगों को आज अधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके कारण में कुछ मानसिक तनाव भी हो सकता है। आज का दिन आपके लिए लाभ के साथ-साथ खर्चे वाला भी रहेगा। आज आप जितना लाभ कमाएंगे, उससे ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है।
उपाय- कालभैरव को शराब का भोग लगाएं।
1112
यदि आज किसी कार्य में जोखिम उठाया, तो वह भविष्य में आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के विवाह के प्रस्ताव को मंजूर करना पड़ सकता है। आज आप अपने घर अथवा व्यवसाय दोनों के कामों में आवश्यकता से ज्यादा दिमाग लगाएंगे, जिसका आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय- शनि से संबंधित चीजों का दान करें।
1212
आज आपका अधिकांश समय प्रियजनों के कारण विचलित हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ भविष्य की योजनाओ पर विचार विमर्श भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य भी आज आपको प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए आज दिन कुछ चुनौती भरा रह सकता है। दिन आपके लिए प्रतिकूल रहेगा।
उपाय- गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।