9 अगस्त 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वाले बिजनेस में कोई रिस्क न लें, किसी को उधार देने से भी बचें

उज्जैन. 9 अगस्त, रविवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन शाम 6 बजे तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके बाद अश्विनी नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। रविवार को पहले रेवती नक्षत्र होने से प्रवर्ध और उसके बाद अश्विनी नक्षत्र होने से आनंद नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। रविवार की शाम को चंद्रमा राशि बदलकर मीन से मेष राशि में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

Asianet News Hindi | Published : Aug 8, 2020 4:19 AM IST

112
9 अगस्त 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वाले बिजनेस में कोई रिस्क न लें, किसी को उधार देने से भी बचें

फायदा- अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। नए लोगों से संपर्क लाभ पहुंचाएगा।
नुकसान- पार्टनर आपकी भावनाओं को आहत कर सकता है। मनोरंजन के प्लान फेल हो सकते हैं। आज कहीं पैसा न फंसाए तो अच्छा है।
उपाय- हनुमानजी को मीठा पान चढ़ाएं।

212

फायदा- विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। पैसों के मामले सुलझ सकते हैं। दोस्त आपको समस्याओं से बाहर निकलने में मदद करेंगे।
नुकसान- गले के रोग परेशान कर सकते हैं। किसी नजदीकी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। नए काम की शुरुआत के लिए दिन ठीक नहीं है।
उपाय- भगवान कालभैरव को इमरती का भोग लगाएं।

312

फायदा- उधार दिया पैसा मिल सकता है। हर तरह के लक्ष्य आज आप पूरे कर सकते हैं। निवेश की योजना भी आज बन सकती है।
नुकसान- पुराने रोग भी आज आपको परेशान कर सकते हैं। आज बिजनेस में कोई रिस्क न लें। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें।
उपाय- शिव महिम्न स्त्रोत का पाठ करें।

412

फायदा- प्रॉपर्टी से भी लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। रोजमर्रा के कामों से फायदा मिल सकता है।
नुकसान- सेहत बिगड़ सकती है। काम ज्यादा होने से तनाव बढ़ सकता है। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं।
उपाय- देवी सरस्वती को सफेद फूलों की माला चढ़ाएं।

512

फायदा- दोस्तों से सहयोग मिलेगा। किसी पुरानी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। सामाजिक मेल-जोल के मौके मिलेंगे।
नुकसान- वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। बुरी आदतों के कारण परेशानी हो सकती है। नदी या तालाब में जाने से बचें।
उपाय- नवनाग स्त्रोत का पाठ करना फायदेमंद रहेगा।

612

फायदा- रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। आज कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है। पुरानी बीमारी ठीक हो जाएगी। किस्मत का साथ भी मिलेगा।
नुकसान- मेहनत से कुछ कम सफलता मिलेगी। बनती बात बिगड़ सकती है। दूसरों के मामले में दखल न दें।
उपाय- शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाएं।

712

फायदा- संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने के योग हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में फायदा हो सकता है। परिवार में नया सदस्य आ सकता है।
नुकसान- कोई महंगी चीज गुम हो सकती है। अस्पताल में खर्च ज्यादा होगा। दौड़-धूप से थकान हो सकती है।
उपाय- गाय को चारा खिलाएं।

812

फायदा- दांपत्य जीवन में खुशहाली से मन प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। आज आपकी सेहत भी सामान्य रहेगी।
नुकसान- लेन-देन में सावधानी रखें। दूसरों के कारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। ऑफिस में कुछ परेशान हो सकते हैं।
उपाय- घर के बाहर तिल के तेल का दीपक जलाएं।

912

फायदा- आज आपकी महत्वाकांक्षा बड़ी हुई रहेगी। किसी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे।
नुकसान- खर्च ज्यादा हो सकता है। किसी से विवाद या बहस की स्थिति बन सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय- गरीब बच्चों को मिठाई खिलाएं।

1012

फायदा- स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में नए संबंध बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग मिल मिलेगा।
नुकसान- समय पर काम पूरा नहीं कर पाएंगे। कोई आपका गलत फायदा उठा सकता है। एक साथ कई मुश्किलें आ सकती हैं।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग लगाएं।

1112

फायदा- बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। आज कुछ अतिरिक्त आमदनी हो सकती है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।
नुकसान- पैसों के कारण किसी से अन-बन हो सकती है। आपकी बातों से किसी को ठेस लग सकती है। बिजनेस प्लान लीक हो सकता है।
उपाय- गरीब कन्याओं को खीर खिलाएं।

1212

फायदा- बिजनेस में कोई नया सौदा करेंगे। सेहत के लिहाज से दिन ठीक रहेगा। पिता के सहयोग से पैसों की समस्या दूर हो सकती है।
नुकसान- जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। जिद में आकर कोई गलत काम न करें। लोग आपकी भावुकता का फायदा उठा सकते हैं।
उपाय- शिव मंदिर में बैठकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos