मकर राशिफल 2021: शनि की साढ़ेसाती के साथ चलना होगा...जानें कैसा बीतेगा आपका 12 महीना

उज्जैन. साल 2021 मकर राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव होने से परेशानियों का आना-जाना लगा रहेगा। इस साल आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। पुराने रोग एक बार फिर आपको परेशान कर सकते हैं। नियमित रूप से हेल्थ चेकअप करवाते रहें। बिजनेस में भी सावधानी रखने की जरूरत है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का पूरा परिणाम नहीं मिल पाएगा। देवगुरु बृहस्पति 6 अप्रैल से 14 सितंबर तक आपकी राशि के दूसरे भाव में रहेंगे। इस दौरान पैसा तो आएगा, लेकिन टिकेगा नहीं। बिजनेस के विस्तार की योजना बनेगी, लेकिन बहुत परेशानियों के बाद इस काम में सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारियों से किसी भी तरह का वाद विवाद आपको नुकसान पहुंचा सकता है। पैसों के मामले में किसी पर भी भरोसा ना करें। कोई अपना व्यक्ति ही आपको धोखा दे सकता है। इस साल आपको अपने खर्चों में कटौती करनी होगी नहीं तो किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य होने के योग बन रहे हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रवीण द्विवेदी से जानिए मकर राशिवालों के लिए 12 महीना कैसे बीतने वाला है...

Asianet News Hindi | Published : Dec 2, 2020 7:56 AM IST / Updated: Dec 07 2020, 07:04 PM IST

112
मकर राशिफल 2021: शनि की साढ़ेसाती के साथ चलना होगा...जानें कैसा बीतेगा आपका 12 महीना

इस महीने में गुरु-शनि मकर राशि का लग्न में, मंगल मेष राशि का चौथे भाव में, राहु वृषभ राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का सातवें भाव में, केतु-शुक्र वृश्चिक राशि का ग्यारहवें भाव में, सूर्य-बुध धनु राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 जनवरी के बीच कोर्ट से जुड़े मामले उलझ सकते हैं। भावुकता में आकर आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। व्यवसाय को लेकर गंभीरता से सोचने की जरूरत है। वाहन द्वारा क्षति की संभावना बन रही है। कोई निकट का व्यक्ति आपके साथ धोखा कर सकता है। 8 से 15 जनवरी के बीच किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके काम आ सकती है। रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। बिजनेस को लेकर नए विचार आपके मन में आ सकते हैं। आता हुआ पैसा रुकने से तनाव की स्थिति बन सकती है। 16 व 17 जनवरी को मिले-जुले फल प्राप्त होंगे। आप परिवार की हर जरूरत का ध्यान रखेंगे। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। आप हर परेशानी का हल समय रहते निकाल पाएंगे। महीने के अंतिम सप्ताह में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। आपका ध्यान अध्यात्म की ओर बढ़ सकता है।

212

इस महीने शुक्र-सूर्य-गुरु शनि मकर राशि का लग्न में, बुध कुंभ राशि का दूसरे भाव में, मंगल मेष राशि के चौथे भाव में, राहु वृषभ राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का नौवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 फरवरी के बीच सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। आपके संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। सप्ताह के अंतिम दिन कोई अशुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। महीने के दूसरे सप्ताह में शत्रु पक्ष आप पर हावी होने की कोशिश करेगा। इस समय आपका बजट कुछ गड़बड़ा सकता है। आपकी कोई गुप्त बात सबके सामने आ सकती है। अपनी काबिलियत के दम पर कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। 16 से 23 फरवरी के बीच तीसरा चंद्रमा आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा। नौकरी और व्यापार में भी जबरदस्त सफलता के योग इस समय बन रहे हैं। आपका उत्साह और जोश इस समय चरम पर रहेगा। भाइयों से संपत्ति से जुड़ा मामले का निपटारा होगा। 26 से 28 फरवरी के बीच कोई अप्रिय घटना की संभावना बन रही है। आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र हो सकता है। किसी की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ना लें।

312

इस महीने में गुरु-शनि-बुध मकर राशि का लग्न में, सूर्य-शुक्र कुंभ राशि का दूसरे भाव में, मंगल-राहु वृषभ राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का नौवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के प्रारंभ में बिजनेस से जुड़ी यात्रा हो सकती है। गृह स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। मंगल और राहु एक ही राशि में होने से विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। 3 और 4 मार्च को कामों में रुकावटें तो आएगी, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से सफलता पा लेंगे। बिजनेस में कोई गुप्त योजना इस समय बन सकती है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। महीने के दूसरे सप्ताह में धन का अपव्यय हो सकता है। मौज मस्ती में समय बीतेगा। इस समय कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कुछ मामलों में सावधानी रखना जरूरी है। रुका हुआ पैसा इस समय मिल सकता है। 16 से 23 मार्च के बीच का समय निराशाजनक रहेगा। लापरवाही के कारण कोई नुकसान हो सकता है। महीने के अंतिम सप्ताह में धन हानि के योग बन रहे हैं इस समय वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। कोर्ट संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है। राजनीति में आपके संबंध और मजबूत होंगे।

412

इस महीने में शनि-गुरु मकर राशि का लग्न में, बुध-सूर्य-शुक्र मीन राशि का तीसरे भाव में, राहु-मंगल वृषभ राशि का पांचवें भाव में, केतु-चंद्रमा वृश्चिक राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के प्रथम सप्ताह में आप कई उपलब्धियां हासिल करेंगे। आर्थिक व्यवस्था पहले से बेहतर होगी। अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उसे पूरा करने में लगे रहेंगे। नौकरी में कोई गलती आप से हो सकती है। 8 से 15 अप्रैल के बीच संपत्ति से जुड़े विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील इस समय होने के योग बन रहे हैं। भाइयों से वाद- विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी प्रियजन से संबंधित बुरी खबर मिलने से तनाव रहेगा। महीने के तीसरे सप्ताह में आपका खर्च बढ़ सकता है। किसी कारण अपयश मिलने की संभावना बन रही है। इस समय ऐसा कोई काम ना करें जो आप की छवि को खराब कर सकता है। 24 से 30 अप्रैल के बीच वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। दोस्तों या परिवारजनों के साथ कोई सुखद यात्रा हो सकती है। महीने के अंतिम दिनों में धन लाभ के योग बन रहे हैं।

512

इस महीने शनि मकर राशि का लग्न में, गुरु कुंभ राशि का दूसरे भाव में, सूर्य शुक्र मेष राशि का चौथे भाव में, बुध-राहु वृषभ राशि का पांचवें भाव में, मंगल मिथुन राशि का छठे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का ग्यारहवें भाव में, चंद्रमा धनु राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में कोई प्रिय वस्तु चोरी या गुम हो सकती है। बिजनेस में कोई बड़ा ऑर्डर आपके हाथ से निकल सकता है। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर होगा। 8 से 15 मई के बीच आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। किसी से बिना कारण ही विवाद हो सकता है। मांगलिक कार्यों में जाने का मौका मिलेगा। धीमी गति से ही सही लेकिन अपना लक्ष्य पा कर रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।  महीने के तीसरे सप्ताह में शत्रु सक्रिय रहेंगे, लेकिन आपका कुछ अहित नहीं कर पाएंगे। किसी मामले में कानूनी विशेषज्ञों की राय लेनी पड़ सकती है। धर्म और अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ सकता है। 24 से 31 मई के बीच किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। इस समय आपके मित्र आपका साथ देंगे। हेल्थ में पहले से सुधार होगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे कर पाएंगे।

612

इस महीने शनि मकर राशि का लग्न में, गुरु-चंद्रमा कुंभ राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-राहु वृषभ राशि का पांचवें भाव में, बुध-मंगल-शुक्र मिथुन राशि का आठवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 जून के बीच का समय मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कोई बड़ा व्यापारिक अनुबंध हो सकता है। मानसिक तनाव से राहत महसूस करेंगे। आपके पुराने मित्र इस समय काम आएंगे। इस समय आप आर्थिक रूप से पहले से बेहतर महसूस करेंगे। कोई गलत काम करने से आपकी बदनामी हो सकती है। महीने के दूसरे सप्ताह में मेहमानों का आगमन होगा। अनुकूल समय का भरपूर फायदा उठाएंगे। राहु, सूर्य और चंद्रमा की युति होने से परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। आमदनी कम होने से खर्चों में कटौती करनी पड़ेगी। 16 से 23 जून के बीच हेल्थ को लेकर सावधान रहें, नहीं तो स्थिति बिगड़ सकती है। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। महीने के अंतिम सप्ताह में कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।

712

इस महीने शनि मकर राशि का लग्न में, गुरु कुंभ राशि का दूसरे भाव में, चंद्रमा मीन राशि का तीसरे भाव में, राहु-बुध वृषभ राशि का पांचवे भाव में, सूर्य मिथुन राशि का छठे भाव में, मंगल-शुक्र कर्क राशि का सातवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का ग्यारहवे भाव में रहेगा। महीने के प्रथम सप्ताह में अटका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। इस समय कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें तो बेहतर रहेगा। लक्ष्य की प्राप्ति में कठिनाई महसूस करेंगे। 8 से 15 जुलाई के बीच किसी प्रियजन से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। रोमांच व प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक मामलों में इस समय जोश के बजाय होश से काम लें। ऑफिस में बॉस की फटकार सुननी पड़ सकती है। 19 जुलाई को सहयोगी की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। 24 से 31 जुलाई के बीच संतान से जुड़ी समस्या का हल निकल सकता है। मानसिक शांति मिलेगी। हास- परिहास व मनोरंजन में समय व्यतीत होगा।

812

इस महीने शनि मकर राशि का लग्न में, चंद्रमा मेष राशि का चौथे भाव में, राहु वृषभ राशि का पांचवें भाव में, सूर्य-बुध कर्क राशि का सातवें भाव में, मंगल-शुक्र सिंह राशि का आठवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में आपको कुछ खास मामलों में निराशा का मुंह देखना पड़ सकता है। किसी घनिष्ठ मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। इस समय जोश में आकर कोई काम ना करें। पुराना निवेश फायदा पहुंचाएगा। कामकाज के दृष्टिकोण से समय अपेक्षाकृत ठीक है। 8 से 15 अगस्त के बीच भविष्य की योजना पर तेजी से काम होगा। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। लॉटरी, जुआ, सट्टा आदि चीजों में पैसा लगा सकते हैं। देश प्रेम का जज्बा जोर मारेगा। महीने के तीसरे सप्ताह में आप किसी ठगी का शिकार हो सकते हैं। शरीर में थकान व आलस्य रहेगा। काम में व्यस्तता के कारण परिवार के लिए समय नहीं निकल पाएंगे। रचनात्मक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। 24 से 31 अगस्त के बीच जमकर मेहनत करेंगे, उसका फायदा भी आपको मिलेगा। रोजगार से जुड़ा कोई अच्छा ऑफर आपको मिल सकता है। परिवार में तनावपूर्ण माहौल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा है।

912

इस महीने में शनि मकर राशि का लग्न में, गुरु कुंभ राशि का दूसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का पांचवे भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि का छठे भाव में, सूर्य-मंगल सिंह राशि का आठवे भाव में, बुध-शुक्र कन्या राशि का नौवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में कठोर परिश्रम करना होगा। पुराने निवेश का फायदा इस समय मिल सकता है। कामकाज की स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर हो सकता है। कोई खास उपलब्धि इस समय आपको मिल सकती है। संतान की वजह से परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। 8 से 15 सितंबर के बीच कोई झूठा आरोप आपके ऊपर लग सकता है। घर के लिए नई वस्तु की खरीदी इस समय आप कर सकते हैं। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। भविष्य के लिए कोई अच्छी योजना बना सकते हैं। 16 सितंबर को बारहवां चंद्रमा खर्चों में वृद्धि करेगा। लोग बेवजह आपको सलाह देने की कोशिश करेंगे। 18 से 20 सितंबर के बीच चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। महीने के अंतिम सप्ताह में हेल्थ को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। धन हानि के योग भी इस समय बन रहे हैं। धैर्य के साथ आप मुश्किल समय में डटे रहेंगे।

1012

इस महीने गुरु-शनि मकर राशि का लग्न में, राहु-वृषभ राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का सातवें भाव में, सूर्य-मंगल कन्या राशि का नौवें भाव में, बुध- शुक्र तुला राशि का दसवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के प्रारंभ में आप घर-परिवार के कामों में व्यस्त रहेंगे। इस समय धन हानि के योग बन रहे हैं, इसलिए लेन-देन करते समय सावधानी बरते। स्वास्थ्य को लेकर भी आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। योग और व्यायाम की तरफ आपका झुकाव बढ़ेगा। 8 से 15 अक्टूबर के बीच काम का बोझ बहुत अधिक रहेगा। अनावश्यक विवाद से बचें और खानपान पर नियंत्रण रखें। 10 और 11 अक्टूबर को धन लाभ के योग बन रहे हैं। महीने के तीसरे सप्ताह में बिजनेस में कोई नया प्रयोग आप कर सकते हैं। आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति में रहेंगे। दूसरे लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। इस समय वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। 24 से 31 अक्टूबर के बीच परेशानियां कम होती जाएंगी। कोई अच्छी खबर इस समय आपको मिल सकती है। स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा।

1112

इस महीने गुरु-शनि मकर राशि का लग्न में, राहु वृषभ राशि का पांचवे भाव में, चंद्रमा सिंह राशि का आठवें भाव में, बुध कन्या राशि का नौवें भाव में, सूर्य- मंगल तुला राशि का दसवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का ग्यारहवें भाव में, शुक्र धनु राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के प्रथम सप्ताह में भविष्य की योजनाओं को लेकर आप गंभीर रहेंगे। जो काम आप पिछले कुछ दिनों से करना चाह रहे थे वह इस समय पूरे हो सकते हैं। दोस्तों, माता-पिता और परिवार का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। बिजनेस में हालात पहले से बेहतर होंगे। 8 से 15 नवंबर के बीच परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने अड़ियल स्वभाव के कारण किसी से आपका विवाद हो सकता है। यह समय मध्यम फल देने वाला है। जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही फल प्राप्त होगा। 16 से 18 नवंबर के बीच शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस समय खर्चों पर नियंत्रण रखें नहीं तो कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। प्रतियोगी परीक्षा और इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। महीने के अंतिम सप्ताह में कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा। अधिकारियों और राजनेताओं से संपर्कों का लाभ मिलेगा।

1212

इस महीने शनि मकर राशि का लग्न में, गुरु कुंभ राशि का दूसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का नौवें भाव में, मंगल तुला राशि का दसवें भाव में, सूर्य-बुध-केतु वृश्चिक राशि का ग्यारहवें भाव में, शुक्र धनु राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 दिसंबर के बीच किसी सामाजिक समारोह में जा सकते हैं। नौकरी में आपको कुछ नया अवसर मिलने के योग हैं।  प्रेम संबंधों के कारण परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। सातवा चंद्रमा आपके उन्नति के द्वार खोल सकता है। मित्र और सहयोगी हर स्थिति में आपका साथ देंगे। स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस करेंगे। महीने के दूसरे सप्ताह में इस समय आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर होगा। कामकाज में कुछ नए अवसर आपको मिल सकते हैं। 16 से 23 दिसंबर के बीच शत्रु सक्रिय रहेंगे। हर काम सोच-विचार कर करें। जल्दबाजी में लिया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। कोई उपहार या इनाम मिलने से खुशी मिलेगी। आप पूर्ण आशावादी होकर अपना काम करेंगे। महीने के अंतिम सप्ताह में आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आठवां चंद्रमा आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos