August 2022 Monthly Horoscope: अगस्त 2022 में कौन-से 5 राशि वाले रहेंगे सौभाग्यशाली? जानिए एक क्लिक से

साल 2022 का आठवां महीना अगस्त शुरू हो चुका है। धार्मिक दृष्टिकोण से ये महीना बहुत ही खास रहने वाला है क्योंकि इस महीने में कई प्रमुख त्योहार जैसे रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी आदि मनाए जाएंगे। इनके अलावा और भी बहुत से छोटे-छोटे व्रत-त्योहार इस महीने में रहेंगे। महीने की शुरूआत के 11 दिन श्रावण मास और उसके बाद भादौ मास के रहेंगे। इस महीने में कई बड़े ग्रह भी राशि बदलेंगे, जिसका असर सभी लोगों पर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से दिखाई देगा। ज्योतिषियों के अनुसार अगस्त 2022 में सूर्य, मंगल, शुक्र, बुध और चंद्रमा समय-समय पर राशि बदलेंगे। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा अगस्त 2022…
 

Manish Meharele | Published : Aug 1, 2022 8:26 AM IST / Updated: Aug 01 2022, 02:11 PM IST

112
August 2022 Monthly Horoscope: अगस्त 2022 में कौन-से 5 राशि वाले रहेंगे सौभाग्यशाली? जानिए एक क्लिक से

महीने के पहले सप्ताह में परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। इस समय आप भूमि, वाहन आदि खरीद सकते हैं। भविष्य के लिए नए बिजनेस की योजना भी इस समय आप बना सकते हैं। कुछ जिम्मेदारियां निभाने में आप नाकाम रहेंगे, जिसका नुकसान आपको निकट भविष्य में हो सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। कहीं बाहर घूमने की योजना बन सकती है। बिजनेस में थोड़ी-बहुत परेशानी आ सकती है, लेकिन आप उससे निपट लेंगे। शनि का दसवें भाव में होना करियर को लेकर चिंताजनक हो सकता है।

लव लाइफ
जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। कुछ मामलों में हल्की तना-तनी हो सकती है लेकिन कुल मिलाकर समय आपकी गृहस्थी के लिए अनुकूल रहने वाला है। 

नौकरी-बिजनेस
जॉब के लिए समय मिलाजुला रहेगा। काम का दबाव बरकरार रहेगा। विदेश में जॉब करने के इच्छुक लोगों को कागजी कार्यवाही में कुछ समस्या आ सकती है। व्यापार के लिए समय ठीक ही रहेगा। 

हेल्थ 
सेहत के लिए समस्या वाला समय है। आंखों की परेशानियों को गंभीरता से लेना होगा। सिरदर्द आदि को हल्के में ना लें।
 

212

इस महीने में संपत्ति में वृद्धि की संभावना है। आवक अच्छी बनी रहेगी एवं ऋण संबंधी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। संतान से सुख एवं प्रेम में सफलता प्राप्त होगी। जमीन खरीदने की योजना बनेगी। योजनाएं सफल एवं सहयोग की प्राप्ति होगी। वरिष्ठ लोगों से सपंर्क बढ़ेगा एवं नौकरी में सफलता प्राप्त होगी। यात्रा सुख पूर्वक रहेगी एवं लक्ष्य प्राप्ति में सफल होंगे। जीवन साथी से सामंजस्य बना रहेगा। मन शांत रहेगा एवं वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। मकान में मरम्मत के कार्यों में व्यय हो सकता है। 

लव लाइफ
दाम्पत्य में प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी से अनुकूलता बढ़ेगी। लेकिन, प्रेम संबंधों की सफलता को लेकर कुंवारे लोग चिंतित रह सकते हैं। 

नौकरी-बिजनेस 
नौकरी में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। अपने वर्तमान स्थान से आसपास के शहरों में काम के लिए जाना पड़ सकता है। आय अच्छी बनी रहेगी। व्यापार में लाभ के मौके मिलेंगे। आपके संचित धन या इंवेस्टमेंट में बढ़ोत्तरी हो सकती है। 

हेल्थ
सेहत के लिए समय मिलाजुला रहेगा। मानसिक तनाव आपको थकावट का एहसास कराएंगे। कोशिश करें कि रात को सोने से पहले कुछ चहलकदमी जरूर हो। 
 

312

चंद्रमा पराक्रम श्रेष्ठ एवं आय को बेहतर बनाएगा। विरोधियों के स्वर नीचे होंगे एवं काम द्रुत गति से चलते रहेंगे। परिवार से संतुष्टि रहेगी एवं किसी प्रकार के व्यवधान आने की संभावना नहीं है। 6-7 तारीख को आय कम एवं व्यय ज्यादा हो सकते हैं। लक्ष्य पूरे होंगे एवं नए कार्य की प्राप्ति होगी। व्यापार अनुकूल रहेगा। मित्र मदद प्रदान करेंगे एवं वैवाहिक साथी से सुख प्राप्त होगा। प्रेम सफल होगा। संतान को मदद करनी होगी एवं आय अच्छी बनी रहेंगी। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। 

लव लाइफ
दाम्पत्य में प्रेम अच्छा बना रहेगा। कोई खुशखबरी रिश्ते की गर्माहट को बढ़ा सकती है। इस राशि के प्रेमियों के लिए भी समय सामान्य रहने के संकेत हैं। 

नौकरी-बिजनेस 
इस महीने जॉब में आपका प्रदर्शन बहुत खास रहेगा। आपके काम की गति की सराहना होगी। अधिकारी खुश रहेंगे। व्यापार में परिस्थितियां आपके लिए विजय दिलाने वाली होंगी। आप प्रतिस्पर्धियों से आगे निकलने में सक्षम होंगे और लाभ के मौकों का पूरा फायदा भी उठा पाएंगे। 

हेल्थ
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई पुरानी बीमारी खत्म होने लगेगी। आपको वाहन और मशीनरी के उपयोग में सावधानी रखनी होगी। चोट लगने की आशंका रहेगी। 


 

412

स्वयं की समझ एवं अनुभव से परेशानियों से निपटने में सक्षम रहेंगे। कार्यशैली विकसित रहेगी। चंद्र का गोचर आय में परेशानी नहीं आने देगा। संतान से विवाद हो सकता है। उसकी ओर से असहयोग भी रहेगा। मानसिक चिंताएं बनी रहेंगी। अकेलापन महसूस करेंगे। विरोध करने वाले प्रखर हो सकते है। न्यायलयीन कार्यों में देरी होगी एवं नसों में खिंचाव हो सकता है। कार्य में बाधा आएगी पर समय पर हो जाएंगे। सहयोग मिलने भी देरी होगी। यात्रा में कठिनाई आ सकती है। अनचाहे कार्य करने पड़ सकते है।

लव लाइफ
दाम्पत्य सुख मध्यम रहेगा। जीवनसाथी आपकी परेशानी समझेगा और आपके लिए समर्पण का भाव रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ का तनाव पर्सनल लाइफ से दूर रखने का प्रयास करेंगे। 

नौकरी-बिजनेस 
जॉब में महीने की शुरुआत में नई चुनौतियां सामने आएंगी। अपने अनुभव और कार्यकुशलता से उनको सुलझाने में सक्षम होंगे। व्यापार में इस महीने आपको साझेदार या कर्मचारियों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। लाभ भी सामान्य रहेगा। 

हेल्थ
सेहत के लिए समय थोड़ा कठिन है। पुराने रोग उभर सकते हैं। मानसिक तनाव और थकान के कारण खुद को थोड़ा निराश और कमजोर महसूस कर सकते हैं।

512

समकक्षों से कार्य में पिछड़ सकते हैं। योग्यतानुसार कार्य नहीं मिलेंगे। 4 तारीख से समय में सुधार होगा। सहयोग प्राप्त होगा एवं आय भी बेहतर होगी एवं धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका प्राप्त होगा। समय अच्छे से गुजरेगा एवं संतान से सहयोग प्राप्त होगा। राशि स्वामी सूर्य के प्रवेश से प्रभाव बढ़ेगा एवं नए कार्य भी मिलेंगे। 18-19 को कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। विवाद गहरे होंगे। 19 की शाम से समय अनुकूल हो जाएगा। समय सर्वप्रकार अनुकूल रहेगा। नए लाभकारी संपर्क होंगे एवं परिवार का सहयोग मिलेगा। 

लव लाइफ
पति-पत्नी के रिश्ते में नई ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम के लिए समय अनुकूल है। प्रेमियों के लिए कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। गुप्त बातें भी उजागर हो सकती हैं। 

नौकरी-बिजनेस 
नौकरी में प्रतिस्पर्धा की भावना आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। खुद को सहकर्मियों से पिछड़ा हुआ महसूस कर सकते हैं। आय सामान्य रहेगी। विवाद भी संभव है। व्यापार में इस महीने कुछ परिस्थितियां आपके लिए नुकसान वाली हो सकती हैं। 

हेल्थ
सेहत के लिए समय आपके अनुकूल रहेगा। कोई भी ऐसी चीज का सेवन ना करें जिससे आपको एलर्जी हो। सावधानी रखेंगे तो स्वास्थ्य के लिहाज से समय अच्छा रहेगा।
 

612

परिवार के लिए समय सहयोगात्मक रहेगा। परिजन आपको सपोर्ट करें। किसी बात पर थोड़ा तनाव हो सकता है लेकिन समस्याओं को आप आसानी से सुलझा पाएंगे। सम्पत्ति के कानूनी विवादों में विजय मिल सकती है। आपका कोई मसला उलझा हुआ है तो मामला आपके पक्ष में बन सकता है। लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ एवं सरकारी कार्यों के अड़ंगे समाप्त होंगे। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होगी एवं विद्यार्थी नए सीजन में स्वयं को अनुकूल करने में असहज होंगे। 

लव लाइफ
जीवनसाथी आपके लिए सहयोग की भावना रखेगा। प्रेम बढ़ेगा। अविवाहितों को भी विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम के लिए समय सामान्य रहेगा। 

नौकरी-बिजनेस 
जॉब के लिहाज से समय अच्छा रहेगा। किसी नई नौकरी का प्रस्ताव भी मिल सकता है। बेरोजगार लोगों को भी इस महीने नौकरी मिलने की संभावना बनेगी। अगर आप सरकारी सप्लायर हें तो इस महीने आपके सारे अटके काम पूरे हो सकते हैं। कोई नया टेंडर भी मिल सकता है। 

हेल्थ
सेहत के लिए समय ठीक रहेगा। कुछ मौसमी बीमारी से परेशानी हो सकती है। पुराने रोगों में राहत रहेगी।
 

712

इस महीने वाहनादि खरीदने का मन बनेगा। योजनाएं सफल होंगी एवं शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। संतान से सुख प्राप्त होगा। आय अच्छी बनी रहेगी। परिवार के लिए समय अच्छा रहेगा। कुछ नई गतिविधियां रिश्तों में मधुरता लाएंगी। आपको परिजनों का सहयोग और भरोसा मिल सकता है। आय अच्छी बनी रहेगी एवं परिवार से सहयोग मिलेगा। संतान अनुकूल बनी रहेगी। नए कार्य की प्राप्ति होगी। अभिभाषक, पत्रकार, टीचर एवं लेखकों को विशेष सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। योजनाएं सफल होंगी एवं किराएदारों से विवाद हो सकता है।

लव लाइफ
जीवनसाथी के लिए कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको समय के साथ रिश्ते की गंभीरता का एहसास होगा। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल है। 

नौकरी-बिजनेस
जॉब में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपके काम की प्रशंसा होगी। प्रमोशन के मौके भी आपको मिल सकते हैं। व्यापार के लिए यह समय सब तरह से उत्तम रहेगा। कुछ नया काम मिलेगा। जो आपको अच्छा आर्थिक लाभ देगा। 

हेल्थ
सेहत के लिए समय अच्छा रहने वाला है। महीने के अंतिम दिनों में बुखार आदि या दर्द से पीड़ित रह सकते हैं।

812

इस महीने परिवार में अच्छा वातावरण बनेगा। आपकी बातों को महत्व मिलेगा और योजनाओं को समर्थन भी। परिजनों का सहयोग बना रहेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी। सम्पत्ति से लाभ मिल सकता है। आपको अपने आसपास नजर रखनी होगी। कोई अच्छी सम्पत्ति आपकी निगाह में आ सकती है। फायदा मिलने के योग हैं। अटके कार्य पूर्ण होंगे एवं जमीन से लाभ प्राप्त होगा।  लेन-देन में सावधानी रखें। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा एवं धार्मिक कार्य संपन्न करने का मौका प्राप्त होगा। कार्य में नई जिम्मेदारी भी प्राप्त हो सकती है। 

लव लाइफ
जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। आपसी समझ अच्छी रहेगी। संतान के लिए कोई योजना बनेगी। प्रेमियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। गुप्त संबंधों के लिए समय प्रतिकूल है। 

नौकरी-बिजनेस
नौकरी में तरक्की के प्रबल योग हैं। आपको कोई ऐसी जिम्मेदारी भी मिल सकती है जो आपको अपने सहकर्मियों से आगे ले जाएगी। व्यापारिक सौदों और उधार राशि के लेन-देन में सतर्कता बरतने का समय है। आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। 

हेल्थ
सेहत के लिए समय अच्छा है। पुरानी बीमारियों में राहत का अनुभव करेंगे। कोई नई पद्धति आपकी बीमारी को दूर कर सकती है।
 

912

इस महीने परिवार में सुखद घटनाएं होंगी। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा लेकिन आपको कोई अज्ञात भय भी परेशान कर सकता है। भाइयों से सहयोग मिलेगा। मित्रों से मुलाकात हो सकती है।ससुरात पक्ष में कोई समस्या आ सकती है। केवल भाग्य का साथ बना रहेगा। कार्यों में गति के साथ आय में वृद्धि होगी। नए काम की प्राप्ति होगी एवं संतान से सुख प्राप्त होगा। पुराने निवेश का फायदा इस समय आपको मिल सकता है।

लव लाइफ
दाम्पत्य मधुर रहेगा। जीवनसाथी आपके समर्थन में रहेगा और कुछ नई सूचनाएं आपके लिए आश्चर्य का विषय हो सकती हैं।

नौकरी-बिजनेस 
शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी लेकिन पहले सप्ताह के बाद ये महीना जॉब के लिए अच्छा रहेगा। अधिकारी सहयोग करेंगे। आय के साधनों में भी वृद्धि हो सकती है। व्यापारिक समझौतों में विवाद हो सकता है। मामला कोर्ट में गया तो जीत आपके पक्ष में होगी। 

हेल्थ
पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। कुछ लोग घुटने के दर्द से परेशान रह सकते हैं। कब्ज की समस्या भी आने की संभावना है। सावधानी रखें।
 

1012

परिवार में इस माह वैचारिक द्वंद्व रह सकता है। आपके विचार या योजना का विरोध हो सकता है। आप पर परिवार को एक साथ रखने का दबाव भी रहेगा। कार्य सतत् जारी रहेंगे एवं मेहमानों का आगमन होगा। कार्यस्थान पर मन उचाट होगा एवं अनावश्यक बातों में ज्यादा लगेगा। आलस्य के कारण बड़ा कार्य छूट सकता है। गुप्त बातें भी बाहर आ सकती है। नए कार्य की प्राप्ति होगी एवं अन्य सफलताएं भी मिलेंगी। माहांत में कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। 

लव लाइफ
जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा। आपकी आपसी समय बेहतर होगी। प्रेमियों के लिए भी समय अच्छा है। प्रेमी से उपहार मिल सकता है। 

नौकरी-बिजनेस
काम में परिस्थितियां अनुकूल नहीं रहेंगी। काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी छोड़ने पर भी विचार कर सकते हैं। धैर्य रखने से परिस्थितियां आपके अनुकूल हो सकती हैं। आय के नए साधन बन सकते हैं। कोई नया सौदा आपको बड़ा लाभ देकर जाएगा। 

हेल्थ
सेहत के लिए समय ठीक रहेगा। पुराने रोगों से थोड़ी समस्या रह सकती है। नसों की समस्या आ सकती है। दर्द रहेगा।
 

1112

इस महीने कार्य सही दिशा में आगे बढ़ेंगे एवं आय भी उत्तम बनी रहेगी। किसी प्रकार की कोई परेशानी आने की संभावना नहीं है। खुशी का समाचार मिलेगा, लेकिन कार्य की अधिकता हो सकती है। परिवार के साथ सैर-सपाटे पर जाने का मौका मिलेगा। संतान से सुख एवं माहांत में सब कुछ अनुकूल रहने का अनुमान है। परिवार के लिए समय अच्छा रहेगा। आप सभी लोगों को संतुष्ट रखेंगे। माता-पिता से सहयोग मिल सकता है। पुराने मित्रों से भी मुलाकात हो सकती है। 

लव लाइफ
जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। संतान का सुख मिलने के योग बन रहे हैं या इस बारे में आप कोई योजना बना सकते हैं। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल हैं। 

नौकरी-बिजनेस
जॉब में आपको मनचाही जगह पोस्टिंग मिल सकती है। कुछ लोगों के लिए अनचाहे ट्रांसफर भी योग में आ रहे हैं। परिस्थितियां आपके अनुकूल हो जाएंगी। व्यापार में महीना एवरेज रह सकता है। नुकसान नहीं होगा लेकिन लाभ का प्रतिशत थोड़ा कम रह सकता है। 

हेल्थ
सेहत के लिए समय सामान्य है। ज्यादातर समय बीमारियों से मुक्त रहेंगे। महीने के मध्य में जुकाम या बुखार जैसे रोग होने की आशंका है। सावधान रहें।

1212

यह महीना परिवार के लिए समय मिलाजुला रहेगा। किसी मांगलिक कार्य के साथ ही आपको किसी रिश्तेदार के बारे में दुःखद समाचार भी मिल सकता है। सम्पत्ति से अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। किसी प्रॉपर्टी या पुराने वाहन को बेचने का मन है तो इस महीने में आपको अच्छा लाभ दे सकते हैं। योजना पर काम करें। सरकारी कार्य सहयोग मिलने से जल्द हो जाएंगे। नई कार्य योजनाएं बनेगी। मित्र धोखा दे सकते हैं। आर्थिक आधार मजबूत रहेंगे एवं योजनाएं तय समय पर पूर्ण नहीं हो पाएंगी। जमीन से लाभ एवं व्यापार उत्तम रहेगा। 

लव लाइफ
जीवनसाथी से किसी मुद्दे पर विरोध का सामना करना पड़ सकता है। इस मामले में क्रोध की बजाय शांति से काम लेंगे तो समस्या का निवारण जल्दी हो जाएगा। शेष समय अच्छा रहेगा। 

नौकरी-बिजनेस 
नौकरी में समय अनुकूल रहेगा। आपका स्वभाव थोड़ा क्रोधी हो सकता है, जिससे आप कुछ अच्छे अवसर गवाएंगे। आय अच्छी रहेगी। प्रभाव भी बना रहेगा। व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा। कुछ बढ़िया सौदे या कोई बड़ा कांट्रेक्ट आपको उत्साहित रखेगा। 

हेल्थ
सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको पुराने रोग या दर्द में राहत रहेगी। हालांकि परिवार में किसी बुजुर्ग की तबीयत को लेकर परेशानी हो सकती है।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos