उज्जैन. वर्तमान में मंगल ग्रह वृष राशि में वक्री अवस्था में है यानी टेढ़ी चाल चल रहा है। इस अवस्था में मंगल ग्रह 13 नवंबर से है। (Mangal Margi January 2023) साल 2023 में के पहले ही महीने में यानी जनवरी में ये ग्रह मार्गी हो जाएगा यानी सीधी चाल चलने लगेगा। मंगल की चाल में परिवर्तन 13 जनवरी से होगा। मंगल की चाल बदलने से कुछ राशि वालों की किस्मत चमक सकती है और उन्हें शुभ फल मिल सकते हैं। यानी नए साल में उनकी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां, जिन्हें मंगल के मार्गी होने से फायदा होगा…
इस राशि का स्वामी स्वयं मंगल है। ये राशि क्रम की प्रथम राशि भी है। मंगल के मार्गी होने का सबसे ज्यादा फायदा इस राशि के लोगों को मिलता नजर आ रहा है। इस राशि के लोगों को धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। बिजनेस में अचानक तेजी आने से फायदा ही फायदा मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की भी हो सकती है। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। कहीं घूमने भी जा सकते हैं।
23
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ इस समय मिलेगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां कम होंगी और काम का बोझ भी। अधिकारियों का सहयोग मिलने से सभी काम आसानी से होते चले जाएंगे। इंक्रीमेंट और प्रमोशन के योग भी इस समय बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।
33
इस राशि का स्वामी भी मंगल ही है। इस राशि के लोगों का पैसा अगर कहीं अटका है तो वह मिल सकता है। शेयर बाजार से भी फायदा होगा। जिम्मेदारियां निभाते हुए भी परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। बैंक बैलेंस में भी इजाफा होगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कुल मिलाकर ये समय इनके लिए खुशी देने वाला रहेगा।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।