March 2022 Rashifal: मार्च 2022 में ग्रह परिवर्तन का कैसा होगा आप पर असर, पढ़िए संपूर्ण राशिफल

उज्जैन. साल 2022 का तीसरा महीना मार्च महाशिवरात्रि पर्व से शुरू हो रहा है। इस महीने में और भी कई पर्व-उत्सव मनाए जाएंगे।  इनमें आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi), होलिका दहन (Holika Dahan), होली (Holi), रंगपंचमी (Rangpanchami), शीतला सप्तमी (Sheetala Saptami), पापमोचनी एकादशी (Papmochani Ekadashi) और वारुणी पर्व (Varuni festival ) आदि प्रमुख हैं। इस महीने में होलाष्टक भी रहेगा जो 10 से 17 फरवरी तक होगा। इसके अलावा 14 मार्च से खर मास भी आरंभ हो जाएगा, जो पूरे महीने रहेगा। महीने में 2 बार मंगल प्रदोष के योग बनेंगे। 6 मार्च को बुध राशि परिवर्तन करेग। इसके बाद 14 मार्च को सूर्य और महीने के अंत में 31 मार्च को शुक्र राशि परिवर्तन करेगा। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिनका असर हमारे जीवन पर भी पड़ेगा। आगे जानिए राशि अनुसार, कैसा रहेगा आपके लिए ये महीना…

 

Asianet News Hindi | Published : Feb 28, 2022 11:29 AM IST

112
March 2022 Rashifal: मार्च 2022 में ग्रह परिवर्तन का कैसा होगा आप पर असर, पढ़िए संपूर्ण राशिफल

इस महीने राहु वृषभ राशि का दूसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, शनि-शुक्र-मंगल-बुध-चंद्रमा मकर राशि का दसवें भाव में, सूर्य-गुरु कुंभ राशि का 11वें भाव में रहेगा। इस महीने दिक्कतें कम होंगी एवं संतान को उपलब्धि प्राप्त होंगी। धार्मिक स्थान पर जाने को मिल सकता है। बेकार के कामों से राहत मिलेंगी। विद्यार्थियों  को सफलता प्राप्त होंगी। नए मकान खरीदने संबंधी योजना बन सकती है। विरोधी शांत रहेंगे। विरोध करने वाले चुप रहेंगे एवं कार्य स्थान पर वर्चस्व स्थापित होगा। नए संपर्क लाभ दिलाने वाले होंगे। माहांत सुखद रहेगा। इस समय आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। सिर दर्द या बदन दर्द की समस्या हो सकती है। महीने के अंतिम सप्ताह में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आगे जाकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। 

लव लाइफ: जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। जिद करेंगे या किसी बात पर ज्यादा जोर देंगे, तो परेशानियां बढ़ सकती हैं। लाइफ पार्टनर की भावनाएं समझने की कोशिश करें। पार्टनर पर अपनी इच्छाएं थोपने से बचना होगा।

नौकरी-बिजनेस: नौकरी में सफलता मिलने के योग हैं। निपटाया गया काम आपके लिए बहुत हद तक  फायदेमंद साबित हो सकता है। बिजनेस को लेकर चिंता रहेगी, धीरे-धीरे सब ठीक होने की संभवना है। दलाली का काम करने वालों को बड़ा फायदा होने के योग हैं।

हेल्थ: आपको सेहत को लेकर पूरे महीने सावधान रहना होगा। फास्ट फूड ज्यादा न खाएं। पेट के रोग होने की संभावना बन रही है। परिवार के किसी सदस्य की बीमारी से आपकी टेंशन बढ़ सकती है। अपनी आदतों में बदलाव करें।
 

212

इस महीने राहु वृषभ राशि का लग्न में, केतु तुला राशि का छठे भाव में, शनि-शुक्र-बुध-मंगल और चंद्रमा मकर राशि का नौवें भाव में, सूर्य-गुरु कुंभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में काम का अतिरिक्त बोझ आपको परेशान कर सकता है। कुछ गलतफहमी भी हो सकती हैं। परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की तबीयत खराब होने से मन उदास रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन होने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाएंगे। नौकरी पेशा लोग अपने काम में बेहतर काम करके दिखाएंगे, जिससे निकट भविष्य में उनके प्रमोशन के योग बन सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। इस महीने लंबी दूरी की यात्रा ना करें तो बेहतर रहेगा। पुराना विवाद आपसी समस्या हो सकता है। आय के नए साधन आपको मिल सकते हैं

लव लाइफ: जीवनसाथी आपको कोई अच्छी खबर भी दे सकता है। इस राशि के अविवाहित लोग विवाह करने का मन भी बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी खास इंसान की तरफ आप आकर्षित हो सकते हैं।

नौकरी-बिजनेस: नौकरी में पदोन्नति के योग हैं, लेकिन काम करने की जगह में बदलाव होने की भी संभावना है। आपको नए और बड़े कामों की जिम्मेदारी मिल सकती है। साझेदार के काम में विवाद होने की संभावना है। इस महीने आपको बिजनेस में नया ऑफर मिल सकता है। 

हेल्थ: सेहत को लेकर आपका डर बढ़ सकता है। लापरवाही न करें। आपका खान-पान बिगड़ सकता है। मौसमी बदलाव के कारण एलर्जी या किसी तरह का इंफेक्शन आपको हो सकता है। 
 

312

इस महीने केतु वृश्चिक राशि का छठे भाव में, शनि-शुक्र-बुध-चंद्रमा मकर राशि का आठवें भाव में, सूर्य-गुरु कुंभ राशि का नौवें भाव में, राहु वृषभ राशि बारहवें भाव में रहेगा। कार्य में कुशलता रहेगी एवं अच्छी आय बनी रहेगी। राजयोग का निर्माण हुआ है। सभी कार्य समय पर संपन्न होंगे एवं सहयोग भी मिलेगा। भाइयों एवं मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का मौका प्राप्त होगा। वाहन प्राप्ति का योग है। वैवाहिक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी। कहीं यात्रा पर जा रहे तो संभलना विवाद हो सकता है। शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे, किंतु स्व-प्रयास से उन पर विजय प्राप्त होगी। माहांत में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने के योग बन रहे हैं। घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण होगा। संतान से सहयोग मिलेगा और माता-पिता की सेहत भी ठीक रहेगी। 

लव लाइफ: जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। रिश्ते में मधुरता रहेगी। विवादों का निपटारा हो सकता है। पुरानी कोई गलतफहमी दूर हो सकती है। 

नौकरी-बिजनेस: नौकरी के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्य स्थल पर आपकी प्रशंसा होगी। आय के साधन बढ़ सकते हैं। बिजनेस में सफलता मिलेगी। कोई पुरानी अटकी हुई डील इस माह पूरी हो सकती है। लाभ के योग बनेंगे।

हेल्थ: आपकी सेहत के लिए महीना अच्छा है। शुरुआती दिनों में अपने आपको मानसिक और शारीरिक रूप से दृढ़ महसूस करेंगे। महीने के अंत में कोई इंफेक्शन हो सकता है। सावधान रहें। 
 

412

इस महीने में केतु वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, शनि-मंगल-शुक्र-बुध-चंद्रमा मकर राशि का सातवें भाव में, सूर्य-गुरु कुंभ राशि का आठवें भाव में, राहु वृषभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। आय उत्तम एवं कार्य समय पर बनेंगे। जमीन से संबंधित लाभ होगा एवं स्वास्थ्य में सुधार बना रहेगा। 5 एवं 6 मार्च को लोहे की चोट लगने के संकेत हैं। सावधानी रखें। व्यय की अधिकता भी रहेगी। 7 मार्च से स्थितियां पक्ष की बनने लगेंगी। कार्य में रफ्तार रहेगी एवं सहयोग भी मिलेगा। 15 एवं 16 मार्च को कर्मचारियों से परेशानी हो सकती है। आय में भी गिरावट होगी। नौकरी में ज़िम्मेदारी का काम मिल सकता है। संतान से सुख मिलेगा एवं विरोध करने वाले शांत बने रहेंगे। करीब के लोगों से मिलने का मौका मिलेगा एवं यात्रा भी सुखदायक होंगी। बेरोजगारों को काम की तलाश पूर्ण होंगी। 

लव लाइफ: जीवनसाथी से उत्साहजनक सूचना मिल सकती है। रिश्ते में मधुरता रहेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी बात को बहस का मुद्दा ना बनने दें। 

नौकरी-बिजनेस: जॉब को लेकर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथियों से थोड़ी परेशानी रहेगी। अत्यधिक तनाव लेने से बचें। व्यापार के लिए समय अनुकूल है। कोई नया बिजनेस भी दिमाग में आ सकती है किसी भी तरह की योजना को एकदम लागू ना करें। 

हेल्थ: पुराने रोग इस महीने थोड़ा परेशान कर सकते हैं। किसी भी तरह की लापरवाही आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है। अगर पुरानी कोई बीमारी है तो परहेज पूरा रखें।
 

512

इस महीने केतु वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, शनि-चंद्रमा-शुक्र-मंगल-बुध मकर राशि का छठे भाव में, सूर्य-गुरु कुंभ राशि का सातवें भाव में, राहु वृषभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा एवं कई कार्य एक साथ करने पड़ सकते हैं। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा एवं भाई सहयोग प्रदान करेंगे। 7 एवं 8 मार्च को सचेत रहने का समय होगा। वाहन प्रयोग संभल कर करें एवं घर सूना नही छोड़ें। आय बेहतरीन बनी रहेगी एवं भाग्य का साथ भी मिलेगा। 17 एवं 18 मार्च को व्यय की अधिकता एवं संतान की चिंता हो सकती है। उसके बाद से उसमें सुधार होगा। काम की अधिकता होगी। आय अच्छी बनी रहेगी एवं स्थायी संपत्ति से लाभ होने की संभावना है। 25 मार्च की शाम से 27 तक कुछ अप्रत्याशित घटनाएं घट सकती हैं। योजनाएं विफल हो सकती हैं। 

लव लाइफ: दाम्पत्य अच्छा रहेगा। जीवन साथी को आपकी कोई बात प्रभावित कर सकती है। ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक उत्सव आयोजित हो सकता है। प्रेम प्रस्ताव मंजूर हो सकते हैं।

नौकरी-बिजनेस: नौकरी में एक साथ कई जिम्मेदारियों को निभाना पड़ सकता है। किसी भी तरह के विवाद या विरोध से बचने का प्रयास करें। व्यापार के लिए समय शानदार रह सकता है। कुछ नए प्रोजेक्ट हाथ लग सकते हैं अथवा कोई दूर स्थान से आपको लाभ के मौके मिल सकते है। 

सेहत: आपकी सेहत इस महीने कुछ नरम-गरम रह सकती है। मौसम के परिवर्तन को गंभीरता से लें। किसी भी परिस्थिति में खानपान को लेकर अनियमितता ना बरतें। 
 

612

इस महीने केतु वृश्चिक राशि का तीसरे भाव में, शनि-शुक्र-चंद्रमा-मंगल-बुध मकर राशि का पांचवे भाव में, सूर्य-गुरु कुंभ राशि का छठे भाव में, राहु वृषभ राशि का नौवें भाव में रहेगा। कार्य स्थान पर विवाद थमेगा एवं सही ढंग से काम होंगे। विद्यार्थियों को अतिरिक्त मेहनत करनी होंगी। सम्पत्ति से जुड़े किसी पुराने विवाद में समझौता या निपटारा हो सकता है। आपके प्रयासों से इस मामले में कोई लाभ मिलने के संकेत सितारों से मिल रहे हैं। अपने प्रयासों में गति लाने का समय है। इस महीने आपको संतान से सुख प्राप्त हो सकता है। यात्रा की योजना है तो वो सुखदायक और आनंदपूर्ण रहने के संकेत हैं। परिवार का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है। विद्यार्थियों एवं महिलाओं को अपने कार्य क्षेत्र में मेहनत ज्यादा करनी होगी। आय अच्छी बनी रहेगी एवं न्यायालयीन मामलों में सफलता प्राप्त होगी। 

लव लाइफ: जीवन साथी से सब प्रकार से सुख की प्राप्ति होगी। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। गृहस्थी सुखमय और आनंददायक रहेगी। 

नौकरी-बिजनेस: नौकरी में आपको इस महीने थोड़े तनाव का सामना करना पड़ सकता है। परिस्थितियां प्रतिकूल महसूस होंगी। काम का पूरा परिणाम मिलने में संदेह रहेगा। व्यापार में कोई मामला अगर कोर्ट में है तो इस महीने आपको राहत मिलने के संकेत हैं। 

हेल्थ: सेहत के लिए समय ठीकठाक कहा जा सकता है। किसी तरह की बीमारी या कोई इंफेक्शन हो सकता है। कोई पुराना रोग है तो उसमें राहत मिलने के भी संकेत मिल रहे हैं। 
 

712

इस महीने केतु वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, शनि-मंगल-शुक्र-चंद्रमा-बुध मकर राशि का चौथे भाव में, सूर्य-गुरु कुंभ राशि का पांचवें भाव में, राहु वृषभ राशि का आठवें भाव में रहेगा। विवादों में विजय प्राप्त होगी। मित्रों से मुलाकात होगी एवं सभी कार्य सही ढंग से संपन्न होंगे। धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा। किसी नई जगह जाने की योजना बन सकती है। संतान से प्रसन्नता भरे समाचार मिल सकते हैं। भाइयों से सहयोग बना रहेगा। खुशखबरी भी मिल सकती है। सम्पत्ति के लिए ये महीना कोई बड़ा फैसला टालने का है। नया वाहन या कोई मशीनरी लेने का मन बन सकता है। आप परिस्थितियों का पूरा जायजा लेने के बाद ही कोई फैसला लें। काम की अधिकता बनी रहेगी। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे एवं नौकरी के स्थान पर खुशनुमा माहौल रहेगा। 

लव लाइफ: जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान से जुड़ी कोई समस्या का समाधान मिलेगा। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज या उपहार भी मिल सकता है। 

नौकरी-बिजनेस: इस महीने आपकी जॉब में कार्य की गति तेज रहेगी। आपकी कार्यक्षमता और सूझबूझ की तारीफ हो सकती है। व्यापार में आय ठहरी हुई रह सकती है। कोई भी कागज हस्ताक्षर करने से पहले ठीक से पढ़ लें। 

हेल्थ: हेल्थ के लिए आपको थोड़ा केयर करने की जरूरत है। खासतौर पर शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीजों को सावधानी बरतनी होगी। दवाई लेने में कोई लापरवाही ना करें। 
 

812

इस महीने केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, मंगल-शनि-चंद्रमा-शुक्र-बुध मकर राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-गुरु कुंभ राशि का चौथे भाव में, राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में रहेगा। अनावश्यक कार्यों में व्यय होगा एवं विघ्न ज्यादा उत्पन्न होंगे। विवाद की स्थितियां भी निर्मित होंगी। आय बनी रहेगी लेकिन उससे ज्यादा खर्च होंगे। सहयोग की उम्मीद बेकार जाएगी। लालच वाली योजनाओं से सावधान रहें। परिवार में कोई अनचाहा तनाव रह सकता है। संतान से परेशानी या कोई निराश करने वाली सूचना मिल सकती है। पारिवारिक मामलों में थोड़ा धैर्य से काम लेना होगा। खर्च भी ज्यादा बने रहेंगे। विरोधी के स्वर नरम रहेंगे एवं कार्य समय पर होंगे। परेशानी से मुक्ति की प्राप्त होगी एवं संतान सहयोग प्रदान करेगी। विवादित मामलों में पक्ष मजबूत होगा एवं भाइयों से सहयोग की प्राप्ति होगी। 

लव लाइफ: जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, लेकिन कोई विवाद भी होने की संभावना है। किसी तरह की बात पर बहस ना करें। बातचीत में शब्दों का चयन सोच समझ कर करें। 

नौकरी-बिजनेस: जॉब में परिस्थितियां विपरीत हो सकती हैं। जॉब बदलने पर भी विचार कर सकते हैं लेकिन नया जॉब मिलने में परेशानियां भी आएंगी। कोई भी महत्वपूर्ण सौदा या कोई बड़ा निवेश करने से बचें। व्यापार में व्यय अधिक और लाभ कम होगा। 

हेल्थ: इस महीने आपको मानसिक तनाव और थकान संभव है। थोड़ा मेडिटेशन और वर्कआउट करें। अपने आप को विवादों से दूर रखेंगे तो आपकी हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होगा। 
 

912

इस महीने शनि-शुक्र-बुध-मंगल-चंद्रमा मकर राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-गुरु कुंभ राशि का तीसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का छठे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का बारहवें भाव में रहेगा। राज पक्ष से लाभ होगा एवं प्रभाव में वृद्धि होगी। योजनाएं सफल होंगी एवं कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करवाने का मन होगा। सम्पत्ति विवाद में आपको सफलता मिल सकती है। कोई बड़ा लाभ होने के योग बन रहे हैं। अगर सम्पत्ति क्रय या विक्रय करने के लिए सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। नेगेटिव विचार ज्यादा आएंगे, किंतु प्रभुत्व बना रहेगा। मन में भय रहेगा। किसी बड़े काम के बनने के आसार हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा एवं हर ओर से विजय की प्राप्ति होगी। सरकार से लाभ होगा। आवक अच्छी बनीं रहेगी एवं परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। महीने के अंत में बड़ी सफलता मिलने का योग हैं। 

लव लाइफ: गृहस्थी में सब अच्छा रहेगा। किसी भी प्रकार का विवाद संभव नहीं दिखता है। दाम्पत्य में प्रेम की प्रगाढ़ता रहेगी और प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी। 

नौकरी-बिजनेस: महीने की शुरुआत में अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। शासकीय नौकरी वालों के लिए समय मंगलकारी रहेगा। योजनाएं समय पर पूरी होंगी। व्यापार में वृद्धि होने के योग हैं। अगर कोई योजना है तो इस पर अमल करने के लिए अच्छा समय है।

हेल्थ: सेहत के लिए समय ठीक रहेगा। कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है लेकिन आपको बाकी मामलों में राहत रहेगी। वाहन से चोट लग सकती है। 
 

1012

इस महीने शनि-मंगल-चंद्रमा-शुक्र-बुध मकर राशि का लग्न में, सूर्य-गुरु कुंभ राशि का दूसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का पांचवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। व्यय की अधिकता होगी एवं स्थायी संपत्ति के मामले उलझ सकते हैं। सम्पत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। वाहन, मशीनरी आदि पर खर्च हो सकता है। आप नया वाहन खरीदने का मन भी बना सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा और किसी भी तरह का विवाद नहीं होगा। नए संबंध या मित्रता हो सकती है। भाइयों से सहयोग रहेगा। आय में सुधार के साथ सहयोग भी प्राप्त होगा। कार्य सफल होंगे एवं संतान से सहयोग प्राप्त होगा। नए कार्य प्राप्त होंगे एवं यात्रा का योग भी बनेगा। 

लव लाइफ: साथी से प्रेम में वृद्धि होगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आपको इस महीने कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। वैवाहिक संबंध दृढ़ होने के योग बन रहे हैं।

नौकरी-बिजनेस: नौकरी में समय सामान्य होगा। आपका काम सुचारु चल सकता है। कोई पुराना तनाव खत्म होने के योग भी बन रहे हैं। कोई पुराना अटका प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। बिजनेस में आय अच्छी रहेगी। कुछ लाभकारी सौदे होने के योग बन रहे हैं। 

हेल्थ: सेहत हर तरह से अच्छी रहेगी। पुराने रोगों में भी लाभ मिल सकता है। किसी छोटे इंफेक्शन का योग बन रहा है सो आप खानपान को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। 
 

1112

इस महीने सूर्य-गुरु कुंभ राशि का लग्न में, राहु वृषभ राशि का चौथे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का दसवें भाव में, शनि-शुक्र-बुध-मंगल-चंद्रमा मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। लाभ बढ़ेगा एवं नए काम भी प्राप्त होंगे। समाज में सम्मान वृद्धि होगी। परिवार की अनुकूलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी श्रेष्ठ रहेगा एवं व्यापार तरक्की पर रहेगा। परिवार से हर तरह का सहयोग और सम्मान मिलेगा। आप किसी पारिवारिक उत्सव में हिस्सा ले सकते हैं। संतान से सुख और शांति मिलेगी। किसी भी तरह का विवाद या तनाव नहीं रहेगा। मित्रों से मुलाकात होगी एवं विवादों में विजय प्राप्त होगी। महीने के अंत में आवश्यक कार्यों को टालने का प्रयास करें। महीने के शुरुआती दिन संपत्ति से लाभ के लिए अच्छे हैं। 

लव लाइफ: जीवनसाथी अनुकूल रहेगा। अपने मन की बातें कहने में संकोच ना करें। लेकिन, शब्दों के चयन का विशेष ध्यान रखें। आप इस महीने थोड़ा भावुक भी रह सकते हैं। 

नौकरी-बिजनेस: महीना जॉब के लिए अच्छा रहेगा। आपकी कार्यशैली काफी आक्रामक रहेगी। तेजी से काम निपटाएंगे। अधिकारी आपके काम से खासे प्रभावित रह सकते हैं। आपका वर्चस्व बढ़ेगा। व्यापार के लिए समय अनुकूल हैं। अगर आप किसी बड़ी डील को पूरा करना चाह रहे हैं तो महीने के शुरुआती 10 दिन इसके लिए बेहतर हैं। 

हेल्थ: इस महीने आपके मानसिक तनाव में कमी आएगी। खुद को थोड़ा बेहतर महसूस करेंगे। किसी भी समस्या के समाधान के लिए आपको रास्ता मिलेगा। 

1212

इस महीने राहु वृषभ राशि का तीसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, शनि-चंद्रमा-मंगल-बुध-शुक्र मकर राशि का ग्यारहवें भाव में, सूर्य-गुरु कुंभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। सहयोग मिलेगा एवं आय बेहतर बनी रहेगी। कार्य स्थल पर पराक्रम बना रहेगा। नए सौदे की प्राप्ति होगी। लालच देने वाली स्कीम से दूर रहें। ज्यादा किसी पर भरोसा नहीं करें। सम्पत्ति के मामलों में कोई कानूनी विवाद आपके पक्ष में झुक सकता है। राहत महसूस करेंगे। नया वाहन या मशीनरी आदि खरीदने का मन भी बन सकता है। कार्य कुशलता बनी रहेगी एवं रोगों में भी सुधार होगा। मेहनत ज्यादा करनी होगी। आलस्य की अधिकता हो सकती है। न्यायालयीन मामलों में भी झंझटें बढ़ सकती हैं। पारिवारिक नजरिए से ये महीना आपके लिए कुछ चिंताओं को दूर करने वाला हो सकता है। 

लव लाइफ: जीवनसाथी आपके प्रति काफी भावुक रह सकता है। कोई उपहार या ज्वेलरी साथी को देने का मन बनेगा। आपका दाम्पत्य हर तरह से तनाव मुक्त रह सकता है। 

नौकरी-बिजनेस: नौकरी में इस महीने आपके लिए दूसरों पर निर्भर रहना नुकसान दायक हो सकता है। अपने हिस्से का काम खुद निपटाएंगे तो स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। बिजनेस में किसी पर भी आंखें मूंद कर विश्वास ना करें। बड़े व्यापारिक सौदों में कागजी कार्यवाही जरूर करें। 

हेल्थ: तनाव खत्म हो सकते हैं और सेहत में सुधार महसूस करेंगे। पुराने किसी रोग में भी आपको इस महीने थोड़ी राहत मिलेगी। इलाज जारी रखें। कोई नया इलाज भी मिल सकता है। 
 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos