मासिक राशिफल: अप्रैल 2022 में पूरे 9 ग्रह बदलेंगे राशि, कैसा होगा आपकी लाइफ पर असर, पढ़िए संपूर्ण राशिफल

उज्जैन. साल 2022 का चौथा महीना अप्रैल शुरू होने वाला है। इस महीने की शुरूआत चैत्र अमावस्या से होगी। इसके अगले दिन से हिंदू नवर्ष और चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2022) शुरू हो जाएगी। इसके बाद गणगौर तीज (Gangaur Teej 2022), महाष्टमी, श्रीराम नवमी (Shri Ram Navami 2022), हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti 2022) आदि कई प्रमुख उत्सव इस महीने में मनाएं जाएंगे। अप्रैल 2022 की सबसे बड़ी खासियत ये रहेगी कि इस महीने में 3-4 नहीं बल्कि सभी 9 ग्रह राशि बदलेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार ऐसा दुर्लभ योग बहुत कम बार बनता है जब सभी ग्रह एक ही महीने में राशि बदलते हैं। महीने के अंत में साल के पहले सूर्यग्रहण का योग भी बन रहा है। इस दिन शनिश्चरी अमावस्या भी रहेगी। साथ ही इस महीने सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्ध, रवि योग जैसे कई शुभ मुहूर्त भी आएंगे, जो खरीदारी के साथ-साथ अन्य शुभ कामों के लिए भी श्रेष्ठ रहेंगे। आगे जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल 2022 का चौथा महीना अप्रैल…

 

Manish Meharele | Published : Mar 31, 2022 6:45 AM IST

112
मासिक राशिफल: अप्रैल 2022 में पूरे 9 ग्रह बदलेंगे राशि, कैसा होगा आपकी लाइफ पर असर, पढ़िए संपूर्ण राशिफल

इस महीने राहु मेष राशि का लग्न में, केतु तुला राशि का सातवें भाव में, शनि-मंगल मकर राशि का दसवें भाव में, गुरु-शुक्र कुंभ राशि का 11 भाव में और सूर्य-चंद्रमा-बुध मीन राशि का बारहवें भाव में रहेगा। इस महीने संतान से किसी बात पर विवाद हो सकता है। नौकरी में भी विवाद की स्थितियां बनेंगी। चंद्र की स्थिति आय को बेहतर बनाकर रखेगी। लोगों के सामने प्रभाव बनाने में कामयाब रहेंगे, किंतु मन दुःखी रहेगा। आलस्य से नुकसान होने की संभावना भी है। कार्य शैली में बदलाव का मन होगा।  योजनाएं सफल होंगी एवं नए कार्य भी प्राप्त होंगे। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा एवं विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। परिवार के लिए समय मिलाजुला रह सकता है। किसी भी तरह की छोड़ी सी बात से विवाद खड़ा हो सकता है। इससे परिवार में थोड़ा दुराव हो सकता है। 

लव लाइफ
जीवन साथी से सकारात्मक और सहयोगात्मक संबंध रहेगा। किसी भी तरह की विवाद की स्थिति का कोई संकेत नहीं है। किसी भी फैसले में जीवनसाथी की सहमति जरूर लें। 

नौकरी- बिजनेस 
जॉब में इस महीने की शुरुआत विवादों से हो सकती है। सहकर्मियों और टीम मेंबर्स से किसी बात पर असहमति हो सकती है। अधिकारी भी थोड़े नाराज रह सकते हैं।  व्यापार में समय अनुकूल रहेगा। नए सौदों की प्राप्ति हो सकती है। 

हेल्थ
सेहत के लिए समय काफी अच्छा रहेगा। रोगों में राहत मिलने की संभावना है। किसी भी तरह की कोई लापरवाही स्वास्थ्य को लेकर ना बरतें। दवाइयों का सेवन नियमित रखें।
 

212

इस महीने केतु तुला राशि का छठे भाव में, शनि-मंगल मकर राशि का नौवें भाव में, शुक्र-गुरु कुंभ राशि का दसवें भाव में, सूर्य-चंद्रमा-बुध मीन राशि का 11 भाव में, राहु मेष राशि का 12वें भाव में रहेगा। इस महीने कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। संतान को लेकर व्यस्त रह सकते हैंस जिसके कारण रोजमर्रा के कामों में समय नहीं दे पाएंगे। इस समय आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान रखना होगा नहीं तो स्थिति बिगड़ सकती है। किसी पारिवारिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। सुख-सुविधाओं पर अधिक खर्च होगा। विरोधी आपकी कमजोरी का फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। इस समय आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। किसी काम को लेकर मन में संशय बना रहेगा कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकता है। 

लव लाइफ
जीवनसाथी से रिश्ते मधुर रहेंगे। कोई यात्रा भी हो सकती है। जो यादगार रहने वाली है। जीवनसाथी से हर तरह से मदद मिलेगी और भावनात्मक स्तर पर भी आपके अनुकूल रहेंगी।  

नौकरी-बिजनेस
किसी नए प्रोजेक्ट का काम हाथ में आ सकता है। महीने के अंत में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। लाभ मिलेगा। बिजनेस में कुछ नए सौदे या कोई बड़ा कांट्रेक्ट आपको मिल सकता है। 

हेल्थ
सेहत के लिए शुरुआती दो सप्ताह आपको विशेष सावधानी रखनी होगी। महीने के आखिरी दो सप्ताह आपके लिए अच्छे रहेंगे। किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। 
 

312

इस महीने केतु तुला राशि का पांचवें भाव में, शनि-मंगल मकर राशि का आठवें भाव में, शुक्र-गुरु कुंभ राशि का नौवें भाव में, सूर्य-बुध-चंद्रमा मीन राशि का दसवें भाव में, राहु मेष राशि ग्यारहवें भाव में रहेगा। विपत्ति से निपटने में सक्षम होने के बावजूद परेशान रहेंगे। आय कम रहेगी एवं परेशान करने वाले ज्यादा रहेंगे। 4 अप्रैल के बाद से कुछ राहत प्राप्त होने की संभावना है। आय में सुधार होगा एवं मदद की प्राप्त होगी। परिवार से सहयोग मिलेगा। चंद्र सहयोग प्रदान करेगा, जिससे धन प्राप्त होगा। चारों ओर से मदद प्राप्त मिलेगी। महिलाओं को कार्य क्षेत्र  में सफलता प्राप्त होगी। विरोधी पीछे हटेंगे एवं बच्चों से सुख प्राप्त होगा। 23 अप्रैल के बाद से कार्य में तेजी आएगी। आय बढ़ेगी एवं प्रसन्नता प्राप्त होगी। नए वाहनादि खरीदने का मन होगा। 

लव लाइफ
जीवनसाथी से रिश्ते मधुर और प्रेमपूर्ण रहेंगे। पति-पत्नी किसी नई जगह जाने की योजना बना सकते हैं। प्रेमी के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है।

नौकरी-बिजनेस 
जॉब में आपको प्रमोशन के मौके मिल सकते हैं। आय में सुधार हो सकता है। आपके प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होंगे। व्यापार में लाभदायक सौदे मिल सकते हैं। किसी भी कर्मचारी से विवाद ना करें। कर्मचारियों से असंतोष प्राप्त हो सकता है। 

हेल्थ
सेहत के लिहाज से समय मिलाजुला है। आपके लिए कुछ अच्छी खबर पुराने रोगों के मामले में मिल सकती हैं। लेकिन, मौसम के परिवर्तन और त्वचा संबंधी रोगों में आपको सावधानी रखनी होगी। 
 

412

इस महीने केतु तुला राशि का चौथे भाव में, शनि-मंगल मकर राशि का सातवें भाव में, शुक्र-गुरु कुंभ राशि का आठवें भाव में, सूर्य-चंद्रमा-बुध मीन राशि का नौवें भाव में, राहु मेष राशि का दसवें भाव में रहेगा। कार्य तय समय पर होंगे। सब ओर से सहयोग प्राप्त होगा। 3-4 अप्रैल को आय में कमी हो सकती है। उसके बाद समय अनुकूल रहेगा। संतान से सुख प्राप्त होगा एवं जीवन साथी सहयोग प्रदान करेगा। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा फल मिलेगा एवं क्रेडिट भी मिलेगा। नए वाहनादि की खरीदी हो सकती हैं। इस समय ऋण संबंधी मामलों में उलझनें हो सकती हैं। कर्ज लेने और देने से बचें। 23-24 अप्रैल को सतर्क रहें एवं कीमती वस्तुओं की रक्षा करें। निवेश करने से भी बचें। यात्रा में कष्ट हो सकता है। कार्य में बाधा आएगी। 25 अप्रैल के बाद दिन अच्छे रहेंगे। 

नौकरी - बिजनेस
इस महीने आप कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरा कर सकते हैं या आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मैनेजमेंट आपकी योग्यता पर भरोसा जताएगा। आय अच्छी रहेगी। 

लव लाइफ
जीवनसाथी से थोड़ा विवाद महीने की शुरुआत में हो सकता है। कोई बात छिपाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। महीने के शेष दिन गृहस्थी के लिए अच्छे रहेंगे। 

व्यापार-बिजनेस
नौकरीपेशा लोगों के लिए समय मिला-जुला रहेगा। बॉस से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। बिजनेस के लिहाज से समय अनुकूल है। किसी नए व्यवसाय की योजना पर भी काम शुरू हो सकता है। 

हेल्थ
आपकी सेहत इस महीने अच्छी रहेगी। कोई बड़ी बीमारी होने या किसी स्वास्थ्य समस्या के संकेत नहीं हैं। आपके पुराने रोगों में भी इस महीने आराम रह सकता है। 
 

512

इस महीने केतु तुला राशि का तीसरे भाव में, मंगल-शनि मकर राशि का छठे भाव में, शुक्र-गुरु कुंभ राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा-सूर्य-बुध मीन राशि का आठवें भाव में, राहु मेष राशि का नौवें भाव में रहेगा। जीवन यात्रा अच्छी तरह से चलती रहेगी। आय अच्छी बनी रहेगी एवं समस्याएं नहीं आएंगी। 6-7 अप्रैल को आय में कमी हो सकती है एवं विवाद बढ़ सकते हैं। 8 से समय पक्ष का हो जाएगा। कार्यों में सुधार होगा एवं शुभ समाचार मिलेंगे। वाहनादि प्रयोग में सावधानी रखें एवं किसी से भी प्रतियोगिता करने का प्रयास नही करें। 17-18 अप्रैल का समय भी चिंता में डालने वाला हो सकता है। उसके बाद 20 अप्रैल तक कोई समस्या आने की संभावना नहीं है। तय समय में कार्य होंगे एवं संतान से खुशी प्राप्त होगी। जीवन साथी से भी सहयोग मिलेगा। महीने के अंतिम दिन बहुत ही संतुष्टि प्रदान करने वाले होंगे। 

लव लाइफ
जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य को नई दिशा मिलेगी। जो संतान के लिए प्लानिंग कर रहे हैं उनके लिए समय अच्छा रहेगा। परिवार के भविष्य को लेकर योजना बनेगी। 

नौकरी-बिजनेस 
नौकरी में महीने के पहले सप्ताह में कोई विवाद हो सकता है। बाद में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। किसी तरह आप अपने टारगेट्स भी प्राप्त कर लेंगे। व्यापार में कोई अनजान भय आपको परेशान कर सकता है। किसी पर अत्यधिक भरोसा आपको नुकसान दे सकता है।

हेल्थ
सेहत के लिहाज से समय ठीक गुजर सकता है। पुराने रोगों से परेशान हैं तो थोड़ी अतिरिक्त सावधानी और परहेज रखने पड़ेंगे। दिल के मरीजों के लिए संभलकर रहने का समय है। 
 

612

इस महीने केतु तुला राशि का दूसरे भाव में, शनि-मंगल मकर राशि का पांचवे भाव में, शुक्र- गुरु कुंभ राशि का छठे भाव में, सूर्य-बुध-चंद्रमा मीन राशि का सातवें भाव में, राहु मेष राशि का आठवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति के विवाद में आपके पक्ष में कोई मजबूत फैसला आ सकता है। कानूनी विवाद में विरोधियों पर हावी रह सकते हैं। नई सम्पत्ति खरीदने के लिए समय अनुकूल है। कार्य की अधिकता के साथ धन लाभ भी होगा। तय समय में काम होंगे एवं जमीन से लाभ होने की संभावना है। निवेश भी लाभदायक होंगे। परिवार में कोई आनंद उत्सव आयोजित हो सकता है। कुंटुंब के लोगों से मिलना होगा। घर में मेहमानों का आना भी होगा। संतान से सुख और भाइयों से सहयोग मिलेगा। बेहतर समय बना रहेगा। योग्यता से अधिक काम मिल सकता है। कार्य का क्रेडिट भी प्राप्त होगा। 

लव लाइफ
जीवनसाथी आपके लिए काफी भावनात्मक रहेगा। रिश्ते में मधुरता आएगी। कुंवारे लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी आपको सफलता मिल सकती है। 

नौकरी-बिजनेस 
नौकरी के लिए ये समय आपको लाभ देगा। प्रमोशन और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। अधिकारी आपके काम से संतुष्ट और प्रसन्न रहेंगे। व्यापार के मामलों में आपको इस महीने सितारों का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई लाभकारी संपर्क मिल सकता है।

हेल्थ
इस महीने आप अपने शरीर के रोगों को हराने में सफल हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर कोई अच्छी जानकारी आपके हाथ लग सकती है। पुराने रोगों से सावधान रहें। 
 

712

इस महीने केतु तुला राशि का लग्न में, शनि-मंगल मकर राशि का चौथे भाव में, शुक्र-गुरु कुंभ राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा-सूर्य-बुध मीन राशि का छठे भाव में, राहु मेष राशि का सातवें भाव में रहेगा। परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कहीं बाहर जाने का मन बन सकता है। किसी पारिवारिक उत्सव में भी शामिल हो सकते हैं। मित्रों से पूरा सहयोग मिलता रहेगा। समय अच्छा गुजरेगा। सभी से मदद प्राप्त होगी। परिवार में वर्चस्व रहेगा, साथ ही अज्ञात भय चिंता भी बनी रहेगी। सम्पत्ति से इस महीने लाभ के योग हैं। अगर कोई सम्पत्ति विक्रय करना चाहते हैं तो यह समय अच्छा फायदा दिलाने वाला साबित हो सकता है। नया वाहन लेने के योग भी हैं। विद्यार्थियों के लिए यह समय हर तरह से बेहतर है। सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी एवं धन का लाभ भी होगा। 

लव लाइफ
जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है। इस महीने आपका आपसी संबंध बहुत मधुर और विवादों से दूर रहेगा। एक-दूसरे के परिवारों के प्रति भी आपका व्यवहार सम्मानजनक रहेगा। 

नौकरी-बिजनेस 
नौकरी में ये महीना उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। शुरुआत तनाव से होगी लेकिन फिर माहौल आपके पक्ष में होगा। व्यापार में सावधानी रखें। अचानक धन लाभ तो होगा लेकिन आपके लिए परिस्थितियां कुछ विवाद के योग भी बना रही हैं। 

हेल्थ
सेहत के लेकर इस महीने कोई तनाव वाली बात नहीं है। लेकिन, वाहन चलाने में सावधानी रखें, चोट का भय बना रहेगा। पुराने रोगों में राहत मिलेगी। 
 

812

इस महीने शनि-मंगल मकर राशि का तीसरे भाव में, शुक्र-गुरु कुंभ राशि का चौथे भाव में, सूर्य-चंद्रमा-बुध मीन राशि का पांचवें भाव में, राहु मेष राशि का छठे भाव में, केतु तुला राशि का बारहवें भाव में रहेगा। परिवार का पूरा साथ और सपोर्ट मिलेगा। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए परिवार की सहायता ले सकते हैं। भाइयों से सहयोग मिलेगा। मित्र भी आपके अनुकूल बने रहेंगे। सम्पत्ति से लाभ और कुछ राहत मिलने के योग हैं। अगर कोई पुराना कानूनी विवाद चला आ रहा है तो इसमें आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। कार्य ज्यादा रहेंगे एवं तय समय पर समाप्त भी होंगे। व्यापारिक लाभ भी बढ़ेगा। विद्यार्थियों को हर प्रकार की सफलता प्राप्त होगी। लाभ वृद्धि के साथ सहयोग भी मिलेगा। वाहनादि के प्रयोग में सावधानी रखें एवं किसी का अपमान नहीं करें। 

लव लाइफ
गृहस्थी के लिए समय हर तरह से अनुकूल रहेगा। हालांकि महीने के मध्य में जीवनसाथी से थोड़ा तनाव हो सकता है। संतान को लेकर कोई योजना बन सकती है। 

नौकरी-बिजनेस 
जॉब में आपके काम योजना के अनुसार समय पर पूरे हो जाएंगे। प्रतिस्पर्धा ऑफिस में रहेगी लेकिन अपने समकक्षों से आप आगे निकल सकते हैं। व्यापार में अच्छा लाभ देने वाला समय महीने के शुरुआती दिनों में रहेगा। आपके काम पूरे होंगे।

हेल्थ
सेहत में कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है। स्वास्थ्य के लिए समय अनुकूल है। आपको पुराने रोगों में भी राहत मिलेगी। 
 

912

इस महीने शनि-मंगल मकर राशि का दूसरे भाव में, शुक्र-गुरु कुंभ राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-बुध-चंद्रमा मीन राशि का चौथे भाव में, राहु मेष राशि का पांचवें भाव में, केतु तुला राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। भाइयों से पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। पुराने मित्रों से भी मुलाकात हो सकती है। सम्पत्ति के लिए समय लगभग ठीक ही है। कुछ प्रस्ताव अच्छे मिल सकते हैं लेकिन आपको संभलकर निर्णय लेने होंगे। इस महीने सम्पत्ति से कोई बड़ा लाभ नहीं मिल सकता है। संतान से सुख प्राप्त होगा एवं प्रभाव भी बढ़ेगा। कर्ज की परेशानी समाप्त होगी। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होगी। कार्य स्थल पर अधिक व्यस्तता रहेगी। तय समय में सफलता भी मिलती जाएगी। 

लव लाइफ
दाम्पत्य में कई उतार-चढ़ाव आपको देखने को मिल सकते हैं। थोड़ा विवाद और तनाव आपके और जीवन साथी के बीच हो सकता है। लेकिन अंत में सब ठीक रहने के संकेत हैं। 

नौकरी-बिजनेस 
नौकरी में आपके लिए ये समय अनुकूल रहेगा। आपको मनचाहा काम करने को मिल सकता है। आय के साधन भी ठीक रहेंगे। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। व्यापार के लिए समय अच्छा है। कोई बड़ा सौदा या नया प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। 

हेल्थ
सेहत के लिए समय मिलाजुला हो सकता है। कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। आपको किसी नई जगह से रोगों का इलाज मिल सकता है। आंखों में समस्या हो सकता है। 
 

1012

इस महीने शनि-मंगल मकर राशि का लग्न में, शुक्र-गुरु कुंभ राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-चंद्रमा-बुध मीन राशि का तीसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का चौथे भाव में केतु तुला राशि का दसवें भाव में रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा एवं स्थायी संपत्ति से लाभ हो सकता है। व्यय पर नियंत्रण होगा। धार्मिक कार्यों में संलग्र होने का मौका मिलेगा। नकारात्मक बातें हावी हो सकती हैं। आय बराबर बनी रहेगी। अटका धन प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होगी। विवाह प्रस्तावों की प्राप्ति हो सकती है। वाहनादि प्रयोग में सावधानी रखें। चंद्र का गोचर आय को बेहतर बनाकर रखेगा। सम्पत्ति के लिए समय मध्यम है। आपको अपनी स्थायी सम्पत्ति से कोई लाभ मिल सकता है। किसी तरह की कानूनी अड़चन का सामना भी कुछ समय करना पड़ सकता है। 

लव लाइफ
दाम्पत्य के लिए समय ठीक है। जीवनसाथी से अच्छा सहयोग मिलेगा। रिश्ते की मधुरता बढ़ेगी। किसी धार्मिक अनुष्ठान में भी हिस्सा ले सकते हैं। 

नौकरी-बिजनेस  
जॉब के लिए यह समय मिलाजुला है। कुछ परेशानियों के साथ काम आगे बढ़ेंगे। माह के मध्य में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। आय माह के अंत में अच्छी रहेगी। यह महीना व्यापार से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर करने का है। आपका कोई निर्णय गलत हो सकता है।

हेल्थ
सेहत के लिए सावधानी वाला महीना है। वाहन चलाने में विशेष सतर्कता बरतें। किसी तरह की चोट लगने या दुर्घटना का भय रहेगा। आपको बिजली के उपकरणों का उपयोग भी सावधानी से करना है। 

1112

इस महीने शुक्र-गुरु कुंभ राशि का लग्न में, सूर्य-बुध-चंद्रमा मीन राशि का दूसरे भाव में, राहु मेष राशि का तीसरे भाव में, केतु तुला राशि का नौवें भाव में, शनि-मंगल मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। इस महीने संतान सहयोग प्रदान करेगी एवं जीवन साथी भी सुख प्रदान करेगा। आरंभ में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। स्थायी संपत्ति का विवादित मामला हल हो सकता है। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा एवं पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। चौंकाने वाली अच्छी खबर भी मिल सकती है। योजनाएं सफल होंगी। छोटी यात्रा का योग भी बनेगा। संपत्ति के विवादों में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है। कोई पुराना विवाद आपके लिए फायदेवाली खबर ला सकता है। किसी तरह का तनाव सम्पत्ति को लेकर ना लें तो बेहतर रहेगा।

लव लाइफ
जीवनसाथी से अनुकूलता मिलेगी। कोई विषय ऐसा आ सकता है जिसे दोनों मिल कर सुलझाएंगे। काम और गृहस्थी के बीच सामंजस्य रहेगा। समय ठीक से बीतेगा। 

नौकरी-बिजनेस
जॉब वालों के लिए महीने की शुरुआत कुछ चुनौतियों के साथ होगी। लेकिन, बाद में समय अनुकूल रहेगा। आपके प्रोजेक्ट टाइमलाइन में पूरे होंगे। व्यापार में कोई यात्रा भी हो सकती है जो आपके लिए लाभ दायक रहेगी। 

हेल्थ
ये महीना आपको मानसिक रूप से परेशान करने और थकाने वाला हो सकता है। तनाव के कारण सिरदर्द या आलस्य बना रह सकता है। शेष स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

1212

इस महीने सूर्य-बुध-चंद्रमा मीन राशि का लग्न में, राहु मेष राशि का दूसरे भाव में, केतु तुला राशि का आठवें भाव में, शनि-मंगल मकर राशि का ग्यारहवें भाव में, शुक्र-गुरु कुंभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। इस महीने आय उत्तम बनी रहेगी एवं कार्य निश्चित समय पर हो जाएंगे। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे एवं माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। कर्मचारी सहयोग प्रदान करेंगे एवं पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। जमीन संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। बाधाएं समाप्त होगी। महिलाओं को कार्य में तरक्की प्राप्त होगी। घरेलू महिलाओं को परिवार से सपोर्ट मिलेगा। मनोरंजक स्थानों पर जाने का मौका मिलेगा। लक्ष्य प्राप्त होगा एवं यात्रा सफलता पूर्वक होगी। पडोसियों से विवाद हो सकता है। 

लव लाइफ
जीवनसाथी से भरपूर प्यार और सम्मान मिलेगा। संतान की चिंता खत्म होगी। रिश्ते में आपसी समझ बढ़ेगी और प्रगाढ़ता आएगी। 

नौकरी-बिजनेस 
जॉब में महिलाओं के लिए ये समय बहुत अच्छा रहेगा। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। प्रमोशन मिल सकता है। अन्य के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। काम समय पर होंगे। व्यापारिक यात्राओं में लाभ प्राप्त होगा। बाजार की हलचल आपको परेशान कर सकती है लेकिन अपने अनुभव से आप परिस्थितियों को संभाल लेने में सक्षम होंगे। 

हेल्थ
सेहत में आपका गुस्सा आपको नुकसान पहुंचा सकता है। कोई पुराना रोग भी उभरेगा। आप अपनी समस्याओं को महीने के अंत तक संभाल लेंगे।
 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos