अप्रैल 2023 में गुरु बदलेगा राशि (Jupiter zodiac change year 2023)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु ग्रह 13 महीने में एक बार राशि बदलता है। ये सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह भी है। नवग्रहों में गुरु का विशेष महत्व है। इस ग्रह के शुभ स्थिति यानी उदय होने पर ही मांगलिक कार्य जैसे विवाह आदि किए जाते हैं। गुरु ग्रह 22 अप्रैल को मीन से निकलकर मेष में प्रवेश करेगा। 4 सितंबर को ये ग्रह वक्री होगा यानी टेढ़ी चाल चलने लगेगा। इसका प्रभाव भी सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ रूप से दिखाई देगा।