धनु राशिफल 2021: कदम-कदम पर आ सकती हैं मुश्किलें...जानें Jan-Dec तक कैसा रहेगा आपका महीना

उज्जैन. धनु राशि वालों के लिए साल 2021 चुनौतियों से भरा रहेगा। कदम-कदम पर आपको मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप किसी भी स्थिति में हार नहीं मानेंगे और हर परेशानी का सामना डटकर करेंगे। शनि की साढ़ेसाती का असर पूरे साल आपकी राशि पर रहेगा, जिसके कारण स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हेल्थ को लेकर जरा-सी भी लापरवाही आपके लिए घातक साबित हो सकती है। बिजनेस को स्थापित करने के लिए आपको और अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। निवेश करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें। संतान पक्ष की ओर से इस साल चिंता कम हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा और इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। साल के बीच में छोटा-मोटा कर्ज लेना पड़ सकता है। बिजनेस को लेकर यात्राएं होंगी। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है, लेकिन इसकी वजह से आपकी छवि धूमिल होगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रवीण द्विवेदी से जानिए धनु राशि वालों के लिए कैसा होगा साल 2021 का 12 महीना…

Asianet News Hindi | Published : Dec 3, 2020 9:45 AM IST / Updated: Dec 07 2020, 07:03 PM IST

112
धनु राशिफल 2021: कदम-कदम पर आ सकती हैं मुश्किलें...जानें Jan-Dec तक कैसा रहेगा आपका महीना

इस महीने सूर्य-बुध धनु राशि का लग्न में, गुरु-शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, मंगल मेष राशि का पांचवे भाव में, राहु वृषभ राशि का छठे भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का आठवें भाव में, केतु शुक्र वृश्चिक राशि का बारहवें भाग में रहेगा। इस महीने की शुरुआत आपके लिए ठीक नहीं रहेगी। किसी से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। जिम्मेदारियां पहले से अधिक होंगी। 5 जनवरी के बाद दसवां चंद्रमा आपको सफलता दिलाएगा। इस समय आय के साथ-साथ मान-सम्मान भी बढ़ेगा। 8 से 15 जनवरी के बीच व्यापार को लेकर यात्रा हो सकती है। इस समय वाहन ध्यान से चलाएं, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। पुराना रोग फिर से परेशान कर सकता है। इस समय मित्र आपकी हर संभव सहायता करेंगे। 16 और 17 जनवरी को धन लाभ के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी के लिए समय शुभ फल देने वाला रहेगा। हर काम में सफलता मिलेगी। 23 जनवरी तक का समय आपके लिए बहुत ही अनुकूल रहेगा। महीने के अंतिम सप्ताह में ससुराल पक्ष से फायदा होगा। किसी प्रिय व्यक्ति से विवाद हो सकता है। इस समय आपको शांत रहना होगा, नहीं तो बात बिगड़ सकती है।

212

इस महीने गुरु-शुक्र-शनि-सूर्य मकर राशि का दूसरे भाव में, बुध कुंभ राशि का तीसरे भाव में, मंगल मेष राशि का पांचवें भाव में, राहु वृषभ राशि का छठे भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का दसवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 फरवरी के बीच आप पर पैसा कमाने की धुन सवार रहेगी। आप अपनी कुशलता से सभी कामों में सफलता प्राप्त करेंगे। नए मकान से संबंधित योजना बन सकती है। पेट से संबंधित बीमारी परेशान कर सकती है। महीने के दूसरे सप्ताह में अतिथियों का आगमन होगा। आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में बनेगी। परिवार के लोग आपके कामों में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे। मनोरंजन के लिए समय निकाल पाएंगे। महीने के मध्य में किसी से विवाद हो सकता है। 20 फरवरी के बाद भूमि भवन से जुड़े मामले आगे बढ़ेंगे। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता प्राप्त होगी। बिजनेस में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। 24 फरवरी के बाद आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। इस समय अनजान महिलाओं से दूरी बनाकर रखें। 27 फरवरी के बाद आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम के सार्थक परिणाम आपको मिलेंगे।

312

इस महीने में गुरु-बुध-शनि शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-शुक्र कुंभ राशि का तीसरे भाव में, मंगल-राहु वृषभ राशि का छठे भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का दसवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 मार्च के बीच शनि के प्रभाव से धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी में भी तरक्की हो सकती है। परिवार के बीच सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। आपकी कोई महत्वपूर्ण वस्तु गुम हो सकती है। अच्छे कामों के नतीजे समय पर नहीं मिल पाएंगे। 8 से 15 मार्च के बीच आवश्यकता से अधिक खर्च ना करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। बिजनेस में आप की चतुराई काम आएगी। महीने के तीसरे सप्ताह में कोई शुभ समाचार मिलेगा। आप सफलता की ओर अग्रसर होंगे। इस समय आप समाज कल्याण के कामों में व्यस्त रह सकते हैं। 23 मार्च के बाद समय विपरीत रहेगा। आपकी योजनाओं के बारे में किसी अन्य व्यक्ति को ना बताएं। आपके अपने ही लोग गुप्त बातों को उजागर कर सकते हैं। महीने के अंतिम दिनों में समय आपके पक्ष का रहेगा। किसी अन्य स्रोत से धन लाभ हो सकता है।

412

इस महीने में शनि-गुरु मकर राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-शुक्र-बुध मीन राशि का चौथे भाव में, राहु-मंगल वृषभ राशि का छठे भाव में, चंद्रमा-केतु वृश्चिक राशि का  बारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। घर में वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। आप शांत रहकर पूरे मसले को सुलझा सकेंगे। इस समय निवेश करते समय सावधानी रखें। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। परिवार जनों का साथ मिलेगा। कोई खुशखबरी इस समय मिल सकती है। 8 से 15 अप्रैल के बीच आपकी आय बढ़ सकती है। उच्च अधिकारियों से संबंध बेहतर होंगे। बिजनेस में नए समझौते हो सकते हैं। मित्रों से मुलाकात होगी। व्यापार के नए रास्ते खुल सकते हैं। 20 अप्रैल के बाद अधिकारियों से किसी बात पर नोकझोंक हो सकती है। इस समय भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखना होगा। नई जिम्मेदारी आने से परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। महीने के अंतिम सप्ताह में आपको अपने किए  कामों के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। करियर के लिए नए विकल्प की तलाश पूरी हो सकती है।

512

इस महीने में चंद्रमा धनु राशि का लग्न में, शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, गुरु कुंभ राशि का तीसरे भाव में, सूर्य शुक्र मेष राशि का पांचवें भाव में, बुध-राहु वृषभ राशि का छठे भाव में, मंगल मिथुन राशि का सातवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरुआत बेहतरीन रहेगी। थोड़े से प्रयासों से सफलता मिल सकती है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। घर के लिए नई वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। 8 से 15 मई के बीच आपका मन काम में नहीं लगेगा। कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। घर में भी वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। उच्च शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थी बाहर जा सकेंगे। विशेष लाभ की संभावना कम है। घरेलू कामों में समय बीतेगा। 16 मई के बाद कोई सुखद यात्रा हो सकती है। आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी। मेहमानों के आने से घर में चहल-पहल बनी रहेगी। इस समय आप प्रसन्नचित्त रहेंगे। महीने के अंतिम सप्ताह में बहुत बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। कानूनी मामलों की अनदेखी ना करें, नहीं तो कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ेंगे।

612

इस महीने शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, गुरु-चंद्रमा कुंभ राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-राहु वृषभ राशि का छठे भाव में, मंगल-शुक्र-बुध मिथुन राशि का सातवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में आप जितनी मेहनत करेंगे उतना ही फल आपको मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। संतान की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा। इस समय छोटी-छोटी बातों पर क्रोध ना करें और ना ही कोई तनाव लें। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। 8 से 15 जून के बीच कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है हालांकि आप अपनी सूझबूझ से सभी समस्याओं का निराकरण करने में सक्षम रहेंगे। महीने के तीसरे सप्ताह में आपके निजी संबंधों में सुधार आएगा। लोगों के सामने आपकी छवि पहले से बेहतर होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग भी बन रहे हैं। 22 और 23 जून का समय ठीक नहीं है। इस समय आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। 24 से 30 जून के बीच किस्मत आपका साथ देगी। लाभ की स्थिति बनेगी भागीदारी के बिजनेस में फायदा मिल सकता है।

712

इस महीने में शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, गुरु कुंभ राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा मीन राशि के चौथे भाव में, राहु-बुध वृषभ राशि का छठे भाव में, सूर्य मिथुन राशि का सातवें भाव में, मंगल-शुक्र कर्क राशि का आठवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 जुलाई के बीच आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ना चाहते हुए भी कुछ समझौते करने पड़ेंगे। इस समय आपको धैर्य से काम लेना होगा नहीं तो बात बिगड़ सकती है। महीने के दूसरे सप्ताह में आप अपने सौम्य व्यवहार से सभी का दिल जीत लेंगे। इस समय किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले जरूर पढ़ लें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन रही है। 18 और 19 जुलाई को धन लाभ के योग बन रहे हैं। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। वैवाहिक संबंधों में मिठास आएगी। अचल संपत्ति से जुड़े काम इस समय हो सकते हैं। महीने के अंतिम सप्ताह में काम का बोझ अधिक होने के कारण भागदौड़ बनी रहेगी। इस समय आपको परिवार पर भी ध्यान देना होगा। किसी की बात से आपको ठेस लग सकती है।

812

इस महीने शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, गुरु कुंभ राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा मेष राशि का पांचवे भाव में, राहु वृषभ राशि का छठे भाव में, सूर्य बुध  कर्क राशि का आठवें भाव में, मंगल-शुक्र सिंह राशि का नौवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 अगस्त के बीच आप कुछ नया सीखेंगे। सातवां चंद्रमा होने से मन में शांति का भाव रहेगा। आराम के सुख साधनों में वृद्धि होगी। इस समय आप अपना घर या ऑफिस बदल सकते हैं। इस समय आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। महीने के दूसरे सप्ताह में आपके स्वभाव के कारण बनती हुई बात बिगड़ सकती है। आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। मेहनत खूब करेंगे, लेकिन उतना फल नहीं मिल पाएगा। 16-17 अगस्त को समय ठीक नहीं है। भाइयों के बीच विवाद हो सकता है। जीवनसाथी का गिरता हुआ स्वास्थ्य आपकी परेशानी का कारण बनेगा। विद्यार्थियों को इस समय अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा। करियर को लेकर महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। मांगलिक कामों में पैसा खर्च होगा। महीने के अंतिम सप्ताह में आय में कमी होगी। यात्रा से जुड़े कार्यक्रमों में फेरबदल करना पड़ सकता है। इस समय आप आर्थिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे।

912

इस महीने शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, गुरु कुंभ राशि का तीसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का छठे भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि का सातवें भाव में, सूर्य- मंगल सिंह राशि का नौवें भाव में, बुध-शुक्र कन्या राशि का दसवें भाव में, केतु  वृश्चिक राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में सातवां चंद्रमा सुख शांति प्रदान करेगा। आपके द्वारा किए गए कामों की प्रशंसा होगी। इस समय आप परिस्थितियों के साथ तालमेल बैठाकर काम करेंगे। कहीं घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। 8-9 सितंबर को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। बिना कारण किसी से तर्क-वितर्क ना करें। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। 16 से 23 सितंबर के बीच अधिकारी आपके काम से खुश होंगे। धन प्राप्ति के कामों में सफलता मिलेगी। नए लोगों से मिलना लाभकारी रहेगा। महीने के अंतिम सप्ताह में काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी। पारिवारिक काम में व्यस्त रहेंगे, दैनिक कार्य समय पर पूरे कर पाएंगे। सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है।

1012

इस महीने में गुरु-शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का छठे भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का आठवें भाव में, सूर्य-मंगल कन्या राशि का दसवें भाव में, बुध-शुक्र तुला राशि का ग्यारहवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 अक्टूबर के बीच कोई महत्वपूर्ण काम बीच में अटक सकता है। आपकी कही हुई बात किसी का मन तो दुखा सकती है। कोर्ट से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। पति-पत्नी एक दूसरे का सहयोग करेंगे। खर्च अधिक होने से कमाई के अन्य विकल्पों पर ध्यान देना होगा। दूसरे लोगों के कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। महीने के दूसरे सप्ताह में आप खुलकर खर्च करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आपको नुकसान हो सकता है। किसी शादी समारोह में बेवजह परेशान हो सकता हैं। 12-13 अक्टूबर को समय अनुकूल रहेगा। आप लोगों से गर्मजोशी से मिलेंगे। 16 से 23 अक्टूबर के बीच समय मिलाजुला रहेगा। इस समय बिजनेस में किसी भी तरह का जोखिम ना उठाएं। प्रेम के मामलों में सावधान रहें, नहीं तो विवाद की स्थिति बन सकती है। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। 28 से 30 अक्टूबर के बीच लोगों के साथ संबंधों में खटास आ सकती है या संबंध टूट सकते हैं।

1112

इस महीने शुक्र धनु राशि का लग्न में, गुरु शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का छठे भाव में, चंद्रमा सिंह राशि का नौवें भाव में, बुध कन्या राशि का दसवें भाव में, सूर्य-मंगल तुला राशि का ग्यारहवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने का पहला सप्ताह अच्छा बीतेगा। धन लाभ के योग इस समय बन रहे हैं। आप खरीदारी में व्यस्त रहेंगे। भरोसेमंद लोगों की सलाह काम आएगी। शेयर बाजार से जुड़े मामलों में सावधानी रखना होगी। खरीदी बिक्री के मामलों में परेशानियां आ सकती है। 8 से 15 नवंबर के बीच सामाजिक जीवन में मान प्रतिष्ठा मिलेगी। आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। 12-13 और 14 नवंबर धनदायक दिवस रहेंगे। नौकरी में आपको कुछ कठिन लक्ष्य मिल सकते हैं, लेकिन आप दृढ़ संकल्प से आगे बढ़ेंगे और लक्ष्य की प्राप्ति कर लेंगे। महीने के तीसरे सप्ताह में ध्यान घर परिवार पर केंद्रित रहेगा। कोई अच्छी खबर मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। जीवन के प्रति आपकी सोच में बदलाव आ सकता है। 24 से 30 नवंबर के बीच आठवां चंद्रमा नुकसानदायक रहेगा। आपकी योग्यता पर सवाल खड़े होंगे। कोई अप्रिय घटना भी इस समय हो सकती है।

1212

इस महीने शुक्र धनु राशि का लग्न में, शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, गुरु कुंभ राशि का तीसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का छठे भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का दसवें भाव में, मंगल तुला राशि का ग्यारहवें भाव में, सूर्य-बुध-केतु वृश्चिक राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में आपका झुकाव धार्मिक गतिविधियों की ओर रहेगा। किसी की सलाह आपके काम आ सकती है। रिश्तेदारों से संबंध पहले से बेहतर होंगे। 3 और 4 दिसंबर को आपके हाथों कोई गलत काम हो सकता है। आलस्य का भाव मन में रहेगा। 8 से 15 दिसंबर के बीच का समय मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दोस्तों का साथ मिलेगा। घर-परिवार में सभी लोग आपको आदर देंगे। 13 दिसंबर के बाद बेकार के कामों में समय नष्ट होगा। कोई बुरी घटना आपके साथ हो सकती है। 17-18  दिसंबर को समय आपके पक्ष का रहेगा। कोई चाहकर भी आपका बुरा नहीं कर पाएगा। नया वाहन खरीदने के योग इस समय बन रहे हैं। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। 22-23 दिसंबर को  आठवां चंद्रमा समस्याओं का कारण बन सकता है। 24 दिसंबर के बाद धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इस समय किसी को पैसा उधार ना दें। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos