वृषभ राशिफल 2021: किस्मत चमका सकते हैं गुरु और शनि...जानें इस राशि वालों के लिए कैसा रहेगा पूरा साल

उज्जैन. वृषभ राशि वालों के लिए साल 2021 कई मोर्चों पर सफलता दिलाने वाला होगा। बिजनेस व रोजगार में अप्रत्याशित सफलताओं की स्थितियां बन रही हैं। राहु का पूरे साल आपकी राशि में परिभ्रमण रहेगा, जिसके कारण स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां बनी रहेगी। गुरु व शनि की युति भाग्योन्नति की संभावनाओं के लिए शुभ है। बुध धनेश साल के प्रारंभ में आठवें स्थान पर है, जिसके कारण खर्च ज्यादा हो सकता है। पारिवारिक स्थितियां इस साल आपके पक्ष में रहेंगी। नौकरी में प्रमोशन के योग भी इस साल बन रहे हैं। यात्रा में कष्ट का अनुभव होगा। चंद्रमा पराक्रम स्थान में स्वगृही है, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। बड़े-बड़े राजनेताओं व अधिकारियों से संपर्क बढ़ेगा, इसका फायदा भी आने वाले समय में आपको मिलेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रवीण द्विवेदी से जानिए वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2021 का पूरा 12 महीना…

Asianet News Hindi | Published : Dec 1, 2020 10:37 AM IST / Updated: Dec 07 2020, 07:05 PM IST

112
वृषभ राशिफल 2021: किस्मत चमका सकते हैं गुरु और शनि...जानें इस राशि वालों के लिए कैसा रहेगा पूरा साल

इस महीने राहु वृषभ राशि का लग्न में, चंद्रमा कर्क राशि का तीसरे भाव में, केतु-शुक्र वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, सूर्य-बुध धनु राशि का आठवें भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का नौवें भाव में, मंगल मेष राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने का आरंभ सुखद रहेगा। धन की प्राप्ति होगी। लोगों से मेल-मिलाप करेंगे व दूसरों का सहयोग भी करेंगे। 3 व 4 को काम में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन आप अच्छे से मैनेज कर लेंगे। इस समय यात्रा करना ठीक नहीं है। 9 जनवरी के बाद सुख-शांति का अनुभव करेंगे। मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। इस समय आपके लिए कोई भी काम करना कठिन नहीं होगा। मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। सरकारी कामों में सफलता के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए महीने का मध्य समय सफलता दिलाने वाला रहेगा। 18 जनवरी के बाद भाग्य स्थान में 4 ग्रहों की युति होने से किस्मत का साथ मिलेगा। 23 को सन्मुख चंद्रमा सफलता दिलाएगा। महीने का अंतिम सप्ताह में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। समय पर सभी काम पूरे हो जाएंगे। सामाजिक दायरा बढ़ाने में खर्च हो सकता है।

212

इस महीने राहु वृषभ राशि लग्न में, चंद्रमा कन्या राशि का पांचवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, शुक्र-शनि-सूर्य व गुरु मकर राशि का नौवें भाव में, बुध कुंभ राशि का दसवें भाव में, मंगल मेष राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने का पहला सप्ताह शानदार फल देने वाला रहेगा। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुरूप मनचाहा परिणाम मिलेगा। पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। भाइयों के साथ संबंध और मजबूत होंगे। लंबी अवधि की योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। 8 फरवरी के बाद किसी कारण आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है। बड़े निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। यात्रा में कष्ट का अनुभव होगा। 17 के बाद वैवाहिक जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। किसी मसले में पर परिवार में विवाद भी हो सकता है। इस समय आत्मविश्वास कम हो सकता है। 22 फरवरी के बाद समय पुन: पक्ष का होने लगेगा। सकारात्मक बदलाव आएंगे। महीने के अंतिम सप्ताह में कुछ मामलों में कलह की स्थिति बन सकती है, हालांकि आप इसे मैनेज कर लेंगे। बच्चों के साथ समझदारी पूर्वक व्यवहार करें।

312

इस महीने मंगल-राहु वृषभ राशि का लग्न में, चंद्रमा कन्या राशि का पंचम भाव में, केतु वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, गुरु-बुध-शनि मकर राशि का नौवें भाव में, सूर्य-शुक्र कुंभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत का समय सामन्य फल देने वाला रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। पुश्तैनी जायदाद के मामले में उलझे रहेंगे। सामाजिक मेल-मुलाकात का योग बनेगा। 5-6 को सातवां चंद्रमा जीवन में शांति लाएगा। धन के मामलों में शानदार सफलता मिलेगी। इस समय संतान से जुड़ा कोई अशुभ समाचार आपको मिल सकता है। अचानक कई जिम्मेदारियां आप पर आ सकती हैं। 19 मार्च के बाद समय बदलेगा और आपका मनचाहा काम कर पाएंगे। इस समय खरीद-फरोख्त में व्यस्त रहेंगे। प्रतिस्पर्धा के कारण दूसरे कामों में पिछड़ सकते हैं। जिसे आप कठिन समय समझ रहे थे, वो आसानी से निकल जाएगा। महीने के अंतिम सप्ताह में परिवार व दोस्तों का सहयोग मिलेगा। खान-पान में लापरवाही भारी पड़ सकती है। किसी से कर्ज भी इस समय लेना पड़ सकता है। आपको बातों से किसी का मन आहत हो सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखें।

412

इस महीने राहु-मंगल वृष राशि का लग्न में, चंद्रमा-केतु वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का नौवें भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र मीन राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत मिली-जुली रहेगी। जरूरी कामों में लापरवाही भारी पड़ सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। हेल्थ से जुड़ी समस्या हो सकती है। हालांकि व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। महीने के दूसरे सप्ताह में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मेहनत का फल हाथों-हाथ मिलेगा। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। 13 व 14 अप्रैल को किसी से विवाद हो सकता है। परिवार में भी तनाव की स्थिति बनेगी। ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। 16-17 को चंद्रमा उच्च का होकर लग्न में रहेगा, जिससे स्वास्थ्य में फायदा होगा। रुकी हुई योजनाओं में गति आएगी। आप सहज रूप से काम कर पाएंगे। इस समय चंद्र-मंगल की युति शुभ फल प्रदान करेगी। 24 के बाद आप विवाह आदि कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। भागीदारी के कामों में फायदा होगा। अपनी क्षमता के अनुरूप आप बढ़िया काम करेंगे।

512

इस महीने बुध-राहु वृष राशि का लग्न में, मंगल मिथुन राशि का दूसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा धनु राशि का आठवें भाव में, शनि मकर राशि का नौवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का दसवें भाव में, सूर्य-शुक्र मेष राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत कुछ खास नहीं रहेगी। प्यार में धोखा या ब्रेकअप जैसी स्थिति बन सकती है। एक के बाद एक मुसीबत आपके ऊपर आ सकती है। 5 मई के बाद कुछ मामलों में सफलता मिल सकती है। उलझे हुए काम सुलझेंगे। शत्रु पक्ष की ओर से भय कम होगा। 10 मई के बाद आपका मनोबल बढ़ेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद भी आपको मिलेगा। एकांत की तलाश में किसी गुप्त स्थान पर भी जा सकते हैं, जिससे मन को शांति मिलेगी। महीने के मध्य में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी मेहनत का फल इस समय आपको मिल सकता है। 19 से 21 मई का समय थोड़ा कलहकारी रहेगा। आप चोटिल हो सकते हैं। किसी से बिना कारण विवाद हो सकता है। महीने के अंतिम सप्ताह में किसी प्रियजन से बिछोह हो सकता है। शरीर के कई हिस्सों में दर्द के कारण परेशान रहेंगे।  

612

इस महीने सूर्य-राहु वृषभ राशि का लग्न में, मंगल-बुध-शुक्र मिथुन राशि का दूसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, शनि मकर राशि का नौवें भाव में, चंद्रमा-गुरु कुंभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने का आरंभ सुखदायक रहेगा। बिजनेस की भागदौड़ के बीच आप परिवार को समय दे पाएंगे। 4-5 जून को ग्यारहवां चंद्रमा आपको फायदा दिलाएगा। आप अपने काम को पूरी ईमानदारी से करेंगे, जिससे ऑफिस में आपको मान-सम्मान मिलेगा। बारहवां चंद्रमा आपके लिए कुछ परेशानियां खड़ी कर सकता है। महीने के मध्य में धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप दूसरों पर अपनी प्रतिभा का असर छोड़ेंगे। इस समय आपका आत्मविश्वास काफी ऊंचा रहेगा। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव हो सकता है। 16 जून के बाद पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। मकान या कार्यस्थल बदल सकते हैं, लेकिन नई जगह आपको पसंद नहीं आएगी। किसी का मार्गदर्शन आपको मिलेगा। आपके अड़ियल रवैये के कारण जमीन-जायदाद से जुड़े मामले अटक सकते हैं। 24 से 26 के बीच आठवां चंद्रमा मन में अशांति उत्पन्न करेगा। कोई गलत निर्णय इस समय आप ले सकते हैं। 29 के बाद जीवन में शांति का संचार होगा।

712

इस महीने राहु-बुध वृषभ राशि का लग्न में, सूर्य मिथुन राशि का दूसरे भाव में, मंगल-शुक्र कर्क राशि का तीसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, शनि मकर राशि का नौवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का दसवें भाव में, चंद्रमा मीन राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। पुराने चल रहे विवाद खत्म होंगे। पूर्व में बनाई गई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। 3 से 5 के बीच में ऑफिस में आपसे कोई बड़ी गलती हो सकती है। इसलिए किसी भी काम में लापरवाही न बरतें। 13 जुलाई के बाद मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुराना विवाद एक बार फिर आपके मन को विचलित करेगा। हालांकि समय रहते परेशानियां का हल निकल जाएगा। 20 जुलाई के बाद सार काम आपके मन के अनुरूप ही होंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। इस समय निवेश थोड़ा सोच-समझकर करेंगे तो बेहतर रहेगा। परिवार के साथ समय बीता पाएंगे। महीने का अंतिम सप्ताह आपके लिए कोई अच्छी खबर लेकर आएगा। बुजुर्गों व संतों का मार्गदर्शन मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी।

812

इस महीने राहु वृषभ राशि का लग्न में, सूर्य-बुध कर्क राशि का तीसरे भाव में, मंगल-शुक्र सिंह राशि का चौथे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, शनि मकर राशि का नौवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का दसवें भाव में, चंद्रमा मेष राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में आप त्योहारों में व्यस्त रहेंगे। इस समय आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा। मानसिक रूप से सुकून महसूस करेंगे। लव लाइफ के लिए भी ये समय अच्छा रहेगा। 10 अगस्त के बाद कुछ अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। इस समय शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहें। व्यापार में धीमी गति से लाभ प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। 16 से 23 अगस्त तक का समय मिश्रित फल देने वाला रहेगा। इस समय प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें, नहीं तो परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। नौवें भाव का चंद्रमा भाग्य को बल देगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। 27 अगस्त के बाद अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। कोई आपको धोखा दे सकता है।

912

इस महीने राहु वृषभ राशि का लग्न में, चंद्रमा मिथुन राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-मंगल सिंह राशि का चौथे भाव में, बुध-शुक्र कन्या राशि का पांचवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, शनि मकर राशि का नौवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में दूसरे भाव का चंद्रमा शांति प्रदान करेगा। सभी तरह के विवाद आप आसानी से निपटा लेंगे। बड़े अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। संतान आपकी आज्ञा में रहेगी। कोई नया काम इस समय शुरू हो सकता है, जिससे आपको फायदा होगा। 6-7 सितंबर को आपके कटु बोली से किसी को मन आहत हो सकता है। इससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आएगी। 8 से 15 सितंबर के बीच कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। इस समय बिजनेस में कोई जोखिम न उठाएं। काम अधिक होने से मन अशांत हो सकता है। 21 सितंबर के बाद बच्चों से जुड़े किसी काम में व्यस्त रहेंगे। इस समय स्वास्थ्य को लेकर मामला गंभीर हो सकता है। इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। महीने के अंतिम दिनों में कोई अप्रिय घटना आपके साथ हो सकती है।
 

1012

इस महीने में राहु वृषभ राशि का लग्न में, चंद्रमा कर्क राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-मंगल कन्या राशि का पांचवें भाव में, बुध-शुक्र तुला राशि का छठे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का नौवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत बेहतरीन होगी। मनचाही नौकरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नया बिजनेस शुरू करने के लिए ये समय एकदम अनुकूल है। विद्यार्थी अपने लक्ष्य को पाने के लिए प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव हो सकता है। 10-11 अक्टूबर को सातवें भाव का चंद्रमा शांति प्रदान करेगा। घर-परिवार में सभी आपकी बात मानेंगे। 14 अक्टूबर के बाद किसी काम से बाहर जा सकते हैं। 16 से 23 अक्टूबर के बीच आपका पूरा ध्यान पैसा कमाने पर होगा। जीवन में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। घर की मरम्मत में पैसा खर्च हो सकता है। मीडिया से जुड़े लोगों को इस समय अपने अच्छे काम के लिए पुरस्कार मिल सकता है। महीने के अंतिम सप्ताह में पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद खत्म हो सकता है। आपकी सोच का दायरा बढ़ेगा। रूके हुए काम पूरे होंगे। इस समय आप घरेलू कामों में व्यस्त हो सकते हैं।

1112

इस महीने राहु वृषभ राशि का लग्न में, चंद्रमा सिंह राशि का चौथे भाव में, बुध कन्या राशि का पांचवें भाव में, सूर्य-मंगल तुला राशि का छठे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, शुक्र धनु राशि का आठवें भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का नौवें भाव में रहेंगे। महीने की शुरूआत में बदलते मौसम के कारण तबीयत खराब हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा से थकान का अनुभव करेंगे। प्रेम व वैवाहिक जीवन में सुख की अनुभूति होगी। सोच-समझकर काम करेंगे तो तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। 8 नवंबर के बाद कुछ ऐसी घटनाएं होंगी, जिससे आपका आत्मविश्वास डगमगा सकता है। इस समय धर्म के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। किसी संत या गुरू से संपर्क बढ़ेगा। 16 नवंबर के बाद अपने क्रोध पर काबू रखें नहीं तो स्वयं का ही नुकसान कर बैठेंगे। बढ़े हुए खर्च के कारण आपको किसी से उधार लेना पड़ सकता है। महीने के अंतिम सप्ताह में आय के साधनों में वृद्धि होगी। काम का अच्छा नतीजा मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य की हेल्थ को लेकर परेशान रहेंगे।

1212

इस महीने राहु वृषभ राशि का लग्न में, चंद्रमा कन्या राशि का पांचवें भाव में, मंगल तुला राशि का छठे भाव में, सूर्य-केतु-बुध वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, शुक्र धनु राशि का आठवें भाव में, शनि मकर राशि का नौवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत अपेक्षाकृत ठीक रहेगी। संतान से चल रहा विवाद खत्म होगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जल्दबादी में किए गए काम बिगड़ सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में समय खराब होगा। 8 से 15 दिसंबर के बीच लाभ के कई मौके मिलेंगे। यह समय लोगों से संबंध बनाने के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आप किसी आदर्श व्यक्ति से प्रेरित रहेंगे। आप व्यापार में नई तकनीक अपनाएंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। 19 से 21 दिसंबर के बीच आप रिलेक्स मूड में रहेंगे। रुके हुए मामलों में गति आएगी। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। 24 दिसंबर के बाद किसी से विवाद होने के योग बन रहे हैं। आपका कोई बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। महीने के अंतिम दिनों में आप मौज-मस्ती में व्यस्त रहेंगे।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos