Published : Aug 13, 2021, 10:19 AM ISTUpdated : Aug 13, 2021, 12:01 PM IST
उज्जैन. 11 अगस्त, बुधवार से शुक्र ग्रह (Venus) सिंह (Leo) राशि से निकलकर कन्या राशि (Virgo) में प्रवेश कर चुका है। शुक्र इस राशि में 6 सितंबर तक रहेगा इसके बाद तुला (Libra) राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिष में शुक्र को एक शुभ ग्रह बताया गया है, जिनको वृष और तुला राशि का स्वामित्व प्राप्त है। वहीं शुक्र भोग विलास, शारीरिक सुख, वैवाहिक सुख आदि का कारक ग्रह बताया गया है। शुक्र को मीन राशि में उच्च तो कन्या राशि में नीच का माना जाता है। आगे जानिए इसका क्या असर होगा आपकी लाइफ पर...
सेहत के मामले में आपको थोड़ा अधिक सावधान रहने की जरूरत है। हालांकि शुक्र आपके लिये धन प्राप्ति के योग भी बना रहा है। विरोधियों का सामना करना पड़ा सकता है। वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव आ सकता है।
212
आपका स्वास्थ्य तो इस दौरान ठीक रहेगा, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी भी हो सकती है। संतान की ओर तनाव रहेगा। शिक्षा व प्रेम संबंधों के मामले में भी परेशानियां बढ़ सकती हैं। विपरीत लिंग की आकर्षण बढ़ सकता है।
312
इस समय आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। यदि अचल संपत्ति और वाहन आदि खरीदी का मन बना रहे हैं तो थोड़ा रूक जाएं। समय अनुकूल नहीं है। कोई बड़ा निर्णय भी इस समय लेने से बचें।
412
परिवार में छोटे भाई-बहनों से किसी बात पर मतभेद बढ़ सकते हैं। लेखन कार्य जैसे कवि, पत्रकार से जुड़े लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ में भी कुछ परेशानियां आ सकती हैं।
512
धन भाव में नीच शुक्र आपके लिये धन हानि के संकेत कर रहा है। बिजनेस में मंदी आ सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर भी आपको विवाद का सामना करना पड़ सकता है। इस समय परिजनों से मतभेद बढ़ने के आसार हैं।
612
किसी काम को लेकर आपकी आलोचना हो सकती है। इस समय आपके विचारों में नकारात्मकता हावी रह सकती है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय इस समय टाल दें या किसी अनुभवी की सलाह लेकर ही कोई काम करें।
712
आपका अपना कोई व्यक्ति धोखा दे सकता है। बिजनेस से जुड़ी सीक्रेट बातें किसी के साथ शेयर न करें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। क्रिएटिव फील्ड के लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा।
812
शुक्र के राशि परिवर्तन से आपको धन लाभ के योग तो बन रहे हैं, लेकिन साथ ही खर्च भी ज्यादा होगा। बिजनेस से जुड़ी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। भाई-बहनों से मिलना-जुलना होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीताएंगे।
912
बिजनेस में तरक्की होगी और आमदनी में इजाफा होगा। साथ ही सुख-सुविधाओं में भी बढ़ोत्तरी होगी और शुभ फलों की प्राप्ति होगी। मित्रों या परिजनों के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। कुल मिलाकर आपके लिए समय अच्छा रहेगा।
1012
नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी के साथ किसी ग़लतफहमी को लेकर विवाद संभव है, जिससे काम में मन नहीं लगेगा। किसी यात्रा पर जाना होगा, लेकिन बात नहीं बनेगी। इसका नकारात्मक असर आपके बिजनेस पर हो सकता है।
1112
इस राशि के लोगों को धन लाभ के संयोग बना रहा है। ये समय निवेश के लिए भी बहुत अच्छा है। इसका फायदा आने वाले समय में मिलेगा। परिवार का भी पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। लेकिन आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।
1212
किसी वजह से मानसिक तनाव में वृद्धि होगी। खुद को शांत रखने की कोशिश करें। भाई-बहनों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय थोड़ा ठीक नहीं है। विद्यार्थी अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं।