उज्जैन. नवंबर माह का पहला सप्ताह (1 से 7 नवंबर) में कई प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे। 2 नवंबर को बुध ग्रह कन्या राशि से निकलकर तुला में प्रवेश करेगा। ज्योतिषीय नजरिए से देखें तो इस सप्ताह चंद्रमा कन्या से लेकर वृश्चिक राशि तक का चक्र पूरा करेगा। और भी कई शुभ-अशुभ योग इस सप्ताह में बनेंगे। इनका असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह
कार्यक्षेत्र में पहले से चली आ रही परेशानियों में कमी आयेगी। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार में अपेक्षा के अनुरूप लाभ होगा। सप्ताह की शुरुआत में प्रियजनों के साथ मुलाकात होने पर मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर धन खर्च होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। मौसमी बीमारियों से बचकर रहें। जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़ेगा।
212
अनावश्यक चीजों पर खर्च अधिक होने से आर्थिक चिंता सताएगी। इस सप्ताह खान-पान का विशेष ध्यान दें। नशे से दूर रहें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। कुछेक बाधाओं के बावजूद कारोबार अपनी गति से चलता रहेगा। प्रेम संबंधों में सकारात्मक मोड़ आयेगा और लव पार्टनर के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य और प्रेम बढ़ेगा।
312
इस सप्ताह हर किसी से अपने मन की बात को बताने से बचें, अन्यथा कोई दूसरा उसका गलत फायदा उठा सकता है। धन संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए आय के अतिरिक्ति स्रोत तलाशने होंगे। कारोबार में कोई रिस्क लेने से बचें। सेहत संबंधी परेशानियों की अनदेखी नकरें। पेट एवं हड्डियों से संबंधित पुराने रोग उभर सकते हैं। प्रेम संबंध में मजबूती आयेगी।
412
कार्य-व्यवसाय के संबंध में कोई नयी योजना बन सकती है। घर में किसी प्रिय सदस्य के आने से खुशियों का माहौल रहेगा। युवाओं को मौज-मस्ती के खूब अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह की शुरुआत में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा। संचित धन में वृद्धि होगी। परस्पर सुख सहयोगात्मक व्यवहार बढ़ेगा।
512
आय के विभिन्न स्रोत बनेंगे, लेकिन आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर लव पार्टनर से विवाद हो सकता है। स्वयं की सेहत को लेकर भी खूब सतर्क रहना होगा। अधिक परिश्रम के बाद ही कार्यों में सफलता मिलेगी। इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। भूमि-भवन से संबंधित मामले टाल देना बेहतर होगा।
612
किसी पुरानी बीमारी के उभरने पर मन चिंतित हो सकता है। सुख-सुविधाओं में धन खर्च होगा। व्यवसाय में अपेक्षा के अनुरुप लाभ होगा, हालांकि व्यापार में किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। प्रेम संबंधों में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। पति-पत्नी के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें।
712
विरोधी आपको हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से बड़ा उपहार मिल सकता है। रोजी-रोजगार में सम्मान बढ़ेगा। सीनियर्स और जूनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन से संबंधित कोई बड़ा मसला हल हो जाने पर राहत महसूस करेंगे।
812
इस सप्ताह अपनी कार्य योजना को गुप्त रखें और सेहत का ख्याल रखें। कामकाजी महिलाओं को अधिक व्यस्तता रहेगी। प्रेम संबंधों में मनवांछित सफलता मिलेगी। कठिन समय में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों से तालमेल बना रहेगा। करिअर हो या कारोबार कोई भी फैसला भावना में बहकर या फिर गुस्से में न करें।
912
वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। चोट की आशंका है। कार्यक्षेत्र पर कामकाज और टारगेट को पूरा करने की चिंता बनी रहेगी। शांत मन और धैर्यपूर्वक कार्य करने पर आपकी सभी मुश्किलें आसान हो जाएंगी। मुसीबत के समय में आपके मित्र काफी मददगार साबित होंगे। कठिन समय में लव पार्टनर साये की तरह साथ खड़ा रहेगा। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा।
1012
कार्यक्षेत्र में कामकाज का बोझ बढ़ सकता है। वहीं इष्ट-मित्रों से भी सहयोग मिलने की संभावना भी कम रहेगी। अपने व्यवहार को सकारात्मक बनाने की कोशिश करें। अधिकारियों के साथ संबंध अच्छा बनाए रखें। प्रेम संबंधों की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ गलतहमी दूर होगी और प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूल है।
1112
अपनी कार्यशैली को और आकर्षक बनाने की कोशिश करें। अपने ऊपर भरोसा रखें और समस्याओं को न बढ़ने दें। सेहत संबंधी दिक्कतों की अनदेखी करने पर पुराने रोग उभर सकते हैं। सप्ताह के बीच में कार्य-व्ययवाय के संबंध में कोई नयी योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
1212
दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कार्यों की अधिकता के कारण थकावट की स्थिति बनी रहेगी। कारोबार में निवेश से पहले सलाह जरूर लें। महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति की दखल से दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में समस्याओं को संवाद से सुलझानें की कोशिश करें और एक-दूसरे पर विश्वास बनाए रखें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।