प्रेग्नेंसी रोकने का नया तरीका: कंधे पर एक खास जेल लगाकर होगा स्पर्म कंट्रोल

Published : Apr 06, 2021, 05:44 PM ISTUpdated : Apr 06, 2021, 06:00 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क। अभी तक दुनियाबर में पुरुषों के लिए गर्भनिरोध का सबसे प्रचलित और आसान तरीका कंडोम रहा है। हालांकि, इसे कई वजहों से कुछ लोग पसंद नहीं करते हैं। वहीं, अब पुरुषों के लिए बर्थ कंट्रोल के आसान और सस्ते उपायों की खोज में वैज्ञानिक लगातार रिसर्च में लगे रहे हैं। अब ब्रिटेन के एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी (University of Edinburg) के वैज्ञानिकों को इससे जुड़े एक रिसर्च में सफलता मिली है। यह गर्भनिरोधक एक जेल के रूप में होगा। (फाइल फोटो)

PREV
16
प्रेग्नेंसी रोकने का नया तरीका: कंधे पर एक खास जेल लगाकर होगा स्पर्म कंट्रोल
एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने काफी मेहनत के बाद इस गर्भनिरोधक को तैयार करने में सफलता हासिल की है। इस पुरुष गर्भनिरोधक के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण खोज माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस तरीके के इस्तेमाल के बाद महिलाओं पर गर्भनिरोधक का बोझ कम पड़ेगा। इस जेल का नाम NES/T रखा गया है। (फाइल फोटो)
26
इस रिसर्च के दौरान एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 100 से ज्यादा पुरुषों को NES/T जेल का इस्तेमाल करने को कहा। यह जेल सिंथेटिक रूप में काम करता है। यह प्रोजेस्टिन हार्मोन के जरिए स्पर्म के स्तर और उसकी गति को कम करता है। इसके साथ ही यह टेस्टोस्टेरोन के जरिए यौन संबंध बनाने की इच्छा को भी बढ़ाता है। (फाइल फोटो)
36
इस गर्भनिरोधक जेल को पुरुषों को अपनी बाजुओं और कंधे पर लगाना होगा। ऐसा उन्हें संबंध बनाने के पहले करना होगा। इसके बाद इस जेल में मौजूद हार्मोन्स स्किन में ऑब्जर्ब हो जाएगा, जिससे स्पर्म का प्रोडक्शन कम या नहीं के बराबर होगा। इससे प्रेग्नेंसी की संभावना नहीं रह जाएगी। (फाइल फोटो)
46
इस शोध में शामिल पुरुषों ने यह जेल रोज अपनी ऊपरी बाजुओं और कंधों पर लगाया। ट्रायल के दौरान डॉक्टर्स ने इन पुरुषों के स्पर्म काउंट पर नजर रखी। यह जेल ठीक उसी जेल की तरह है, जिसे कम टेस्टोस्टेरोन वाले पुरुष अपनी जांघों और धड़ पर लगाते हैं। (फाइल फोटो)
56
इस जेल के सफल ट्रायल के बाद ऐसी उम्मीद की जा रही है कि ज्यादातर पुरुष कंडोम और मेल पिल्स की जगह इसका ही इस्तेमाल करना पसंद करेंगे। इसकी वजह यह है कि इसका इस्तेमाल करना आसान है। वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक इस जेल का इस्तेमाल करने के बाद लोग ज्यादा संतुष्ट नजर आए। (फाइल फोटो)
66
डॉक्टरों का कहना है कि कुछ पुरुषों को गर्भनिरोध का यह तरीका पसंद नहीं भी आ सकता है, क्योंकि जेल को सूखने में थोड़ा वक्त लगता है। वहीं, यह एक नया तरीका है और लंबे समय में इसके परिणामों को समझा जाना अभी बाकी है। इसलिए कुछ लोग इसका इस्तेमाल करने में हिचकिचा सकते हैं। (फाइल फोटो)

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories