रोज रात को सोने से पहले ये 1 चीज जरूर उतार देती हैं आलिया, सुबह उठते ही सबसे पहले करती हैं ये काम

Published : Mar 15, 2021, 10:58 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क: 15 मार्च 1993 जन्मी आलिया भट्ट की खूबसूरती और मासूमियत के कई दीवाने हैं। महेश भट्ट और सोनी राजदान की छोटी बेटी आलिया ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने मासूम लुक की वजह से आलिया के काफी फैंस हैं। बात अगर उनकी खूबसूरती की करें,तो आलिया ने खुद अपने स्किन केयर रूटीन के  बारे में कई इंटरव्यूज में बताया है। रात में सोने से पहले और बाद वो क्या- क्या करती हैं, आइये आपको बताते हैं। इस रूटीन को फॉलो कर आप भी आलिया की तरह दमकती स्किन पा सकती हैं। 

PREV
16
रोज रात को सोने से पहले ये 1 चीज जरूर उतार देती हैं आलिया, सुबह उठते ही सबसे पहले करती हैं ये काम

आज की यंग जेनेरशन आलिया भट्ट की दीवानी हैं। लड़कियां आलिया को कॉपी करने की हर कोशिश करती है। अपने कई इंटरव्यूज में आलिया ने अपनी ग्लोइंग स्किन का राज खोला है। इसमें रात से लेकर सुबह तक का रूटीन शामिल है। 

26

आलिया ने बताया कि वो जितना हो सके मेकअप से दूर रहती हैं। जब कैमरा फेस करना होता है   तभी वो मेकअप लगाती हैं। वरना वो अपने चेहरे को नेचुरल तरीके से ब्रीथ करने देती हैं। 

36

रात को सोने से पहले आलिया एक काम जरूर करती हैं। वो अपना पुरा मेकअप उतार देती हैं। आलिया के मुताबिक़ कभी भी चेहरे पर मेकअप लगाकर नहीं सोना चाहिए। वो सिर्फ हर्बल फेसवाश से चेहरा धोती हैं और सो जाती हैं। 

46

सुबह उठने के बाद आलिया खुद से तैयार किया गया हर्बल पैक चेहरे पर लगाती हैं। इसमें शहद, पपीता और संतरे का इस्तेमाल किया जाता है। इसे लगाने के 15 मिनट बाद वो अपना चेहरा धो लेती हैं। फिर चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाती है और बाकी के काम में जुट जाती है। 

56

आलिया ने बताया कि उन्होंने 15 साल की उम्र में सबसे पहले मेकअप किया था। तब अपनी एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाते हुए उनकी मां ने उनका मेकअप किया था। इससे पहले आलिया सिर्फ काजल लगाती थीं।  

66

अभी भी आलिया सिर्फ काजल और लिपग्लॉस लगा कर ही निकल जाती हैं। जब तक कोई शूट ना हो, आलिया मेकअप अवॉयड करती हैं। 

Recommended Stories