लड़का या लड़की से नहीं इस महिला ने की इस चीज से शादी, देखकर आप भी कहेंगे इस प्यार को क्या नाम दूं

रिलेशनशिप डेस्क : लड़का-लड़की, लड़की-लड़की या लड़के-लड़के की शादी होते तो आपने खूब देखा और सुना होगा, लेकिन क्या कभी आप भी किसी इंसान की किसी निर्जीव चीज से शादी होते देखी है। हमारे समाज में कई जगह लड़कियों की शादी पहली पेड़ से करवाई जाती है, ताकि उनकी कुंडली दोष को खत्म किया जा सके। लेकिन हाल ही में एक महिला ने इंसान या पेड़ से नहीं बल्कि अपनी कंबल से ही शादी की है। आइए हम आपको मिलवाते हैं इस महिला से और दिखाते हैं उसके पति कंबल की तस्वीरें...

Deepali Virk | Published : Jan 18, 2023 5:22 AM IST

17
लड़का या लड़की से नहीं इस महिला ने की इस चीज से शादी, देखकर आप भी कहेंगे इस प्यार को क्या नाम दूं

ये है अमेरिका की रहने वाली पास्कल सेलिक नाम की महिला, जिन्होंने अपने कंबल से शादी की। उनका कहना है कि यह उनके जीवन का अब तक का सबसे अच्छा और सार्थक रिश्ता है।

27

यह महिला बताती है कि 2019 में वैलेंटाइन डे के मौके पर उन्होंने ओपन वेडिंग सेरेमनी का आयोजन किया था। जहां उन्हें पहली नजर में ही इस कंबल को देखकर इससे प्यार हो गया।

37

यह कंबल सफेद रंग का है। जिस पर लाल रंग के खूबसूरत दिलों के डिजाइन बने हुए हैं। महिला इस कंबल के साथ रहना पसंद करती है और हमेशा उसे ही साथ लेकर सोती है।
 

47

पास्कल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके पास वैसे तो कई सारे कंबल हैं, लेकिन यह वाला सबसे वफादार है क्योंकि इसमें उन्हें गर्माहट और आराम मिलता है।

57

कंबल से रिलेशन से पहले पास्कल का एक बॉयफ्रेंड भी है। पास्कल ने अपने बॉयफ्रेंड के सामने ही कंबल से शादी रचाई। उनकी शादी की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

67

लोग इस पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि बस कुछ ही दिनों तक रहेगा यह प्यार, गर्मी आते ही होगा दोनों का तलाक। तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि 9 महीने बाद एक रुमाल जन्म लेगा। तो वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि इस प्यार को क्या नाम दें?

77

अपनी शादी के बारे में बात करते हुए पास्कल का कहना है कि यह self-love को अहमियत देने जैसा है, ताकि लोग यह समझ सके कि प्यार पाने के लिए रिलेशनशिप जरूरी नहीं होता है। आप किसी भी वस्तु क्या चीज से प्यार कर सकते हैं।

और पढ़े: पुलिसवाले ब्वॉयफ्रेंड ने किया खौफनाक SEX, 12 महिलाओं को बना चुका था अपनी हवस का शिकार

रिश्तों को किया शर्मसार: मां जैसी मौसी के साथ किया रेप, गर्भवती होने पर सबकुछ भूल जाने को कहा

 

 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos